एक्सप्लोरर

Balrampur News: वन विभाग की लापरवाही से ग्रामीणों ने काट दिए 500 से अधिक पेड़, अधिकारियों बोले- झाड़ियों की सफाई हुई

बलरामपुर जिले में वन विभाग की लापरवाही के कारण 500 से अधिक पेड़ों को ग्रामीणों ने काट दिया. इस घटना के बाद वन विभाग के अधिकारियों ने कहा कि दोषियों पर कार्यवाही की जाएगी.

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में वन विभाग की लापरवाही से 500 से ज्यादा छोटे बड़े पेड़ ग्रामीणों द्वारा काट दिए गए. ग्रामीणों द्वारा जंगल के भीतर पेड़ों की अवैध कटाई का वीडियो भी कैमरे में कैद हो गया है. पेड़ों को काटने के बाद ग्रामीणों ने वन भूमि में कब्जे की होड़ में जंगल की जमीन पर खेती करना भी शुरू कर दिया है. इस घटना में बाद वन विभाग के कर्मचारियों की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे है. वहीं मामला उजागर होने के बाद अब वन विभाग के अधिकारी कार्रवाई की दलील दे रहे है.

जंगल की जमीन पर अतिक्रमण कर रहे ग्रामीण
दरअसल, मामला धमनी वन परिक्षेत्र के अनिरुद्ध पुर गांव का है. यह गांव झारखंड की सीमा से लगा हुआ है. यहां के ग्रामीणों ने पहले सैकड़ों पेड़ों की बलि चढ़ा दी. फिर कटाई के बाद खाली हुई जंगल की जमीन पर खेती करना शुरू कर दिया. पता चला है कि 6 से ज्यादा ग्रामीण 500 से ज़्यादा छोटे-बड़े पेड़ो की धड़ल्ले से कटाई कर जंगल की जमीन पर अतिक्रमण करने की फिराक में हैं. जंगल की कटाई कर रहे ग्रामीणों ने बताया कि जमीन के लालच में उनके द्वारा पेड़ो की कटाई की जा रही है.


Balrampur News: वन विभाग की लापरवाही से ग्रामीणों ने काट दिए 500 से अधिक पेड़, अधिकारियों बोले- झाड़ियों की सफाई हुई

Bhanupratappur By Election: छत्तीसगढ़ की भानुप्रतापपुर विधानसभा उपचुनाव की तारीख का एलान, इस दिन होगी वोटिंग

विभाग ने नहीं की कोई कार्रवाई
इधर एक सप्ताह से गांव से लगे जंगल में अवैध कटाई का खेल चल रहा है, लेकिन वन विभाग द्वारा मामले में अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है. जिससे ग्रामीणों के हौसले बुलंद है. इसके अलावा ग्रामीणों का कहना है कि गांव में कुछ मुस्लिम समुदाय के लोगों द्वारा पूर्व में जंगल के भीतर पेड़ो की कटाई कर जंगल की जमीन पर खेती कर दिया गया है, लेकिन वन विभाग द्वारा उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नही की गई है. कुछ और ग्रामीणों ने बताया है कि जंगल की कटाई पर रोक लगाने के लिए वन विभाग कोई पहल नहीं करता है. इसी कारण अब जंगल की जमीन पर अतिक्रमण करने की होड़ मची हुई है.

वन परिक्षेत्र अधिकारी अजय वर्मा का कहना है कि दो-तीन दिन पहले जानकारी हुई थी. अनिरुद्ध पुर के पास जो रामचंद्रपुर से गढ़वा जाने के लिए रास्ता बना हुआ है. इसके आसपास दुकान लगाने के उद्देश्य से झाड़ियों की कटाई की गई है. ऐसी जानकारी हमें मिली है. अजय वर्मा का कहना है कि वहां 400-500 पेड़ों की कटाई नहीं हुई है. झाड़ियों की सफाई हुई है. उन्होंने आगे बताया कि एक-डेढ़ एकड़ भूमि की जुताई हुई है. वह दो लोगों का आपसी विवाद है. कुछ लोगों का कहना है कि यह हमारी पहले की कब्जे की जमीन है और कुछ लोग कह रहे है अनिरुद्ध पुर गांव का है. वहीं दूसरे लोग कह रहे हैं कि भेतरी गांव का जमीन है. जिसकी वजह से दोनों गांव वाले आपस में विवाद कर रहे हैं. इस मामले पर बैठक करके कार्रवाई की जाएगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दीपक महस्के को BJP ने दी सोशल मीडिया कन्वीनर की जिम्मेदारी, CM साय ने दी बधाई
दीपक महस्के को BJP ने दी सोशल मीडिया कन्वीनर की जिम्मेदारी, CM साय ने दी बधाई
बगिया के खेत में उतरे CM साय, बैलों संग चलाया हल, किए पुराने दिन याद
बगिया के खेत में उतरे CM साय, बैलों संग चलाया हल, किए पुराने दिन याद
दीपक महस्के कौन हैं? अमित मालवीय की जगह मिली IT सेल की कमान
दीपक महस्के कौन हैं? अमित मालवीय की जगह मिली IT सेल की कमान
छत्तीसगढ़: बस्तर के 92 ऐसे गांव, पहली बार फहराया जाएगा तिरंगा
छत्तीसगढ़: बस्तर के 92 ऐसे गांव, पहली बार फहराया जाएगा तिरंगा

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget