एक्सप्लोरर

Balrampur: बलरामपुर में बीमार मामा को रिक्शे में ढोकर अस्पताल ले जा रहा था मासूम, नहीं बची जान

Chhattisgarh: बलरामपुर-रामानुजगंज जिले में एक किशोर माल ढोने वाले रिक्शे में अपने मामा का इलाज करवाने अस्पताल जा रहा था. अस्पताल में डॉक्टर्स ने उसे मृत घोषित कर दिया.

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ के बलरामपुर-रामानुजगंज जिले में ऐसा नजारा सामने आया है, जिसे देखकर हर कोई भावुक हो गया. शनिवार को एक किशोर माल ढोने वाले रिक्शे में एक व्यक्ति को लिटाकर अस्पताल ले जा रहा था. इस समय का फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसको लेकर कई तरह के सवाल उपज रहे हैं. ऐसी क्या वजह थी कि मासूम बालक को मरीज को रिक्शे ने लिटाकर अस्पताल ले जाना पड़ा.

रिक्शे में लेटा हुआ बीमार व्यक्ति, ठेला को खींचकर ले जा रहे बालक का मामा था. मामा का शरीर शॉल से ढका हुआ था और पैर रिक्शे के बाहर लटके हुए थे. इस वैज्ञानिक युग में रिक्शे पर मरीज को ले जाने की इस घटना से हर कोई हैरान है. यह मामला वाड्रफनगर ब्लॉक का है.

डॉक्टर्स ने बीमार को मृत घोषित किया

एक किशोर अपने बीमार मामा को गंभीर हालत में माल ढोने वाले रिक्शे पर लिटाकर अस्पताल ले जा रहा था. पुलिस चौकी वाड्रफनगर से गुजरते समय पुलिसकर्मियों की नजर पड़ी तो उन्होंने मासूम की मदद करते हुए उसे अस्पताल में भर्ती कराया. यहां जांच के बाद डॉक्टर्स ने बीमार को मृत घोषित कर दिया. डॉक्टर्स ने पीएम रिपोर्ट के बाद बताया कि शरीर में खून की कमी के अलावा अन्न का एक दाना भी पेट में नहीं था. वाड्रफनगर के वार्ड नंबर 2 निवासी अशोक पासवान (40 वर्ष) अविवाहित था. वह मजदूरी कर जीवन यापन कर रहा था. तीन चार दिनों से उसकी तबीयत खराब थी.

ऐसे में मां और बहन द्वारा उसका इलाज कराया जा रहा था. शनिवार की शाम उसका शरीर ठंडा पड़ने लगा. यह देख घरवाले घबरा गए और उसे अस्पताल ले जाने की तैयारी करने लगे. कोई साधन और वाहन नहीं मिलने पर उसका नाबालिग भांजा उसे माल ढोने वाले रिक्शे में लेकर निकला.

बीएमओ ने जांच की बात की

बलरामपुर बीएमओ शशांक गुप्ता ने बताया कि शॉर्ट पीएम रिपोर्ट में खून की कमी और पेट में अन्न का एक दाना भी नहीं मिलना बताया गया. पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही वास्तविक स्थिति का पता चल पाएगा. उन्होंने कहा कि यह भी पता किया जा रहा है कि आखिर किस कारण से मासूम भांजा अपने बीमार मामा को अस्पताल रिक्शे में ढोने के लिए विवश हुआ.

Chhattisgarh: बीजेपी को कोसने वाले के साथ बीजेपी के वरिष्ठ नेता निकालेंगे स्वाभिमान यात्रा, यहां जानिए पूरा मामला

Chhattisgarh News: सीएम भूपेश बघेल ने गांधी जयंती पर की 'महात्मा गांधी रूरल इंडस्ट्रियल पार्क योजना' की शुरुआत, पहले चरण में बनेंगे 300 पार्क

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छत्तीसगढ़: बस्तर के 92 ऐसे गांव, पहली बार फहराया जाएगा तिरंगा
छत्तीसगढ़: बस्तर के 92 ऐसे गांव, पहली बार फहराया जाएगा तिरंगा
जिन कदमों ने कभी पकड़ी थी नक्सल की राह,उन्हीं ने अब रैंप पर रची नई दास्तां
जिन कदमों ने कभी पकड़ी थी नक्सल की राह,उन्हीं ने अब रैंप पर रची नई दास्तां
हथकरघा हमारी संस्कृति, रोजगार और आत्मनिर्भरता की सशक्त पहचान - CM विष्णुदेव साय
हथकरघा हमारी संस्कृति, रोजगार और आत्मनिर्भरता की सशक्त पहचान - CM विष्णुदेव साय
छत्तीसगढ़: IPS डांगी केस में हाईकोर्ट का नोटिस, जांच पर भी उठे सवाल
छत्तीसगढ़: IPS डांगी केस में हाईकोर्ट का नोटिस, जांच पर भी उठे सवाल

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
Embed widget