एक्सप्लोरर

Balrampur News: बलरामपुर में पंचायत सचिवों के हड़ताल से योजनाओं के सभी काम ठप, नहीं है कोई वैकल्पिक व्यवस्था

Balrampur Panchayat Secretaries Strike: पंचायत सचिवों के स्ट्राइक से खासकर पेंशनधारी बुजुर्गों के सामने खाने-पीने की समस्या खड़ी हो गई है. यह हड़ताल 16 मार्च से की जा रही है.

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में 468 ग्राम पंचायतों के सचिवों के अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चल जाने से पंचायत में संचालित कई योजनाओं के काम पूरी तरह ठप हो गए हैं. 16 मार्च से शुरु हुए इस आंदोलन का आज (7 अप्रैल) 22वां दिन है. पंचायत सचिव परीविक्षा अवधि के बाद सरकारीकरण की मांग कर रहे हैं. दूसरी ओर जिला प्रशासन द्वारा ठप पड़ी योजनाओं को संचालित करने की कोई ठोस पहल नहीं की गई है, जिससे गांवों में त्राहि-त्राहि मच गया है. 

राज्य के पंचायत मंत्री ने बजट सत्र में पंचायत सचिवों के सरकारीकरण किए जाने का आश्वासन दिया था. इसके बाद भी सरकार द्वारा इस पर कोई अमल नहीं किया गया. इससे नाराज छत्तीसगढ़ पंचायत सचिव संघ के आव्हान पर जिले में अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू किया गया है. जिले में रामानुजगंज, बलरामपुर, वाड्रफनगर, राजपुर, कुसमी और शंकरगढ़ ब्लॉक में सचिवों ने एक सूत्रीय मांगों को लेकर 16 मार्च से कलमबंद हड़ताल शुरू की है. 

सरकारी योजनाओं के कार्य ठप

सचिवों के हड़ताल में चले जाने से पंचायतों में होने वाले जन्म-मृत्यु प्रमाण-पत्र, पेंशन वितरण, राशन कार्ड वितरण, गोधन न्याय योजना, निर्माण कार्य, वन अधिकार पत्र, जाति-निवास, किसान न्याय और आधार सीडिंग जैसी कई योजनाओं के कार्य प्रभावित होकर ठप पड़ गए हैं. जिले के सारे गांव में योजनाओं के बंद होने से त्राहि-त्राहि मच गया है.

जिला प्रशासन द्वारा योजनाओं को संचालित करने के लिए कोई विकल्प नहीं किया गया है, जिससे खासकर पेंशनधारी बुजुर्गों के सामने खाने-पीने की समस्या उठ खड़ी हुई है. दूसरी ओर पंचायत सचिवों का कहना है कि जब तक उनकी एक सूत्रीय मांग सरकारीकरण पूरी नहीं की जाती, तब तक यह हड़ताल जारी रहेगा. यहां चल रहे हड़ताल में ब्लॉक सचिव संघ के अध्यक्ष उत्तम समझदार, रोशन गुप्ता, दिलीप गुप्ता, नावेन्द्र सिंह, परमानंद यादव, गोपाल यादव, अरूण गुप्ता, उदय यादव, नंदकेश्वर सिंह और ओमप्रकाश सिंह, रतन सिंह की भूमिका देखी जा रही है.

ये भी पढ़ें: Chhattisgarh News: भेंट मुलाकात कार्यक्रम में पहुंचे सीएम बघेल, जनता की सुविधाओं को लेकर अधिकारियों को दिए ये निर्देश

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नक्सलवाद किसने खत्म किया? छत्तीसगढ़ में मची श्रेय लेने की होड़, भूपेश बघेल के दावे पर CM साय का पलटवार
नक्सलवाद किसने खत्म किया? छत्तीसगढ़ में मची श्रेय लेने की होड़, भूपेश बघेल के दावे पर CM साय का पलटवार
रायपुर: परिवार के 5 लोगों की मौत से हड़कंप, कारोबारी ने पत्नी और 3 बच्चों को जहर देकर लगाई फांसी
रायपुर: परिवार के 5 लोगों की मौत से हड़कंप, कारोबारी ने पत्नी और 3 बच्चों को जहर देकर लगाई फांसी
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय बोले- 'छत्तीसगढ़ में सुशासन, विकास और विश्वास की नई इबारत लिख रही है सरकार'
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय बोले- 'छत्तीसगढ़ में सुशासन, विकास और विश्वास की नई इबारत लिख रही है सरकार'
छत्तीसगढ़ विधानसभा से जुड़ी बड़ी खबर: विधानसभा से पारित हुआ 'ईज ऑफ डूइंग बिजनेस' अधिनियम-2026
छत्तीसगढ़ विधानसभा से जुड़ी बड़ी खबर: विधानसभा से पारित हुआ 'ईज ऑफ डूइंग बिजनेस' अधिनियम-2026

वीडियोज

पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सब कुछ रिकॉर्ड करें...', 'चलो संसद' मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
'सब कुछ रिकॉर्ड ...', संसद मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
काकोली घोष NCPI की चीफ व्हिप और संदीप बंद्योपाध्याय होंगे फ्लोर लीडर, मानसून सत्र से पहले ओम बिरला ने दी मंजूरी
काकोली घोष चीफ व्हिप, संदीप बंद्योपाध्याय होंगे NCPI के फ्लोर लीडर, स्पीकर ओम बिरला ने दी मंजूरी
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
बुरा फंसा दिल्ली कैपिटल्स का क्रिकेटर, निजी तस्वीरों से ब्लैकमेल का आरोप; कोर्ट ने दिया गिरफ्तारी का आदेश
बुरा फंसा दिल्ली कैपिटल्स का क्रिकेटर, निजी तस्वीरों से ब्लैकमेल का आरोप; गिरफ्तारी का हुआ आदेश
नागालैंड के मोन शहर में भीषण भूस्खलन, 13 मकान बहे; 7 लोगों के मौत की आशंका
नागालैंड के मोन शहर में भीषण भूस्खलन, 13 मकान बहे; 7 लोगों के मौत की आशंका
Vintage Wheels: आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ- वीडियो वायरल
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ
Embed widget