एक्सप्लोरर

Chhattisgarh: 20 साल बाद शख्स ने कबूला हत्या का जुर्म, कहा- 'दोस्त की आत्मा सपने में सताती थी'

Friend Murder Case Revealed : मृतक के दोस्त टीकम कोलियारा ने पुलिस थाने में जाकर यह बात बताया है कि उसने आज से 20 साल पहले 2003 में अपने दोस्त छबेश्वर गोयल की रॉड से मारकर हत्या कर दी थी.

Balod News: छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसे सुनकर आप यकीन नहीं करेंगे. दरअसल 20 साल पहले एक दोस्त ने अपने दोस्त की हत्या की थी. अब उसी दोस्त ने अपने दोस्त की हत्या करने का दावा करते हुए थाने में अपना अपराधी स्वीकार किया है. दोस्त ने पुलिस को यह भी बताया है कि जिस दोस्त की उसने हत्या की थी, वह उसके सपने में आकर उसे सताता है. पुलिस को आरोपी दोस्त ने वह जगह भी बतायी है, जहां पर अपने दोस्त की हत्या कर कर उसे दफना दिया था. इसके बाद पुलिस ने उस जगह की खुदाई की तो वहां से कुछ कंकाल मिले हैं, जिसकी जांच पुलिस कर रही है.

जांच के लिए भेजा गया कंकाल
दरअसल जिस दोस्त ने अपने दोस्त की हत्त्या करने का दावा किया है और उसे दफनाने की बात कही है. उसके कहने के अनुसार बालोद जिले के बालोद थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम करकाभाट में बुधवार को उस जगह पर खुदाई की गई. वहां पर पुलिस को कुछ कंकाल मिले हैं. पुलिस ने उस कंकाल के सैंपल जांच के लिए भेज दिया है.

जानिए क्या कहा एएसपी ने
इस मामले को लेकर एएसपी हरीश राठौर ने कहा कि पहले तो स्वास्थ्य विभाग और पुलिस विभाग यह कंफर्म करेगी कि यह कंकाल जो मिला है, वह मानव का है या फिर कुछ और. यदि जांच में यह मानव कंकाल पाया गया तो फिर आगे डीएनए टेस्ट किया जाएगा. डीएनए में यह मैच किया जाएगा कि यह कंकाल उसी व्यक्ति का है या फिर किसी और का. यदि यह कंकाल उस व्यक्ति का निकला, जिसकी निशानदेही और हत्या के मामले को लेकर खुदाई की गई है तो फिर आगे जांच की जाएगी. एएसपी ने बताया कि मामले में फिलहाल जांच की जा रही है. आगे की कार्रवाई की जा रही है. यह सब कुछ एक व्यक्ति की निशानदेही के आधार पर किया जा रहा है. उसने स्वयं थाने में यह बयान दिया था कि मैंने एक व्यक्ति की हत्या कर दी थी. उसने हत्या के पीछे का कारण भी बताया था.

जानिए क्या है पूरा मामला
दरअसल, साल 2021 में करकाभाट निवासी टीकम कोलियारा नाम के व्यक्ति ने अचानक गांव में यह खुलासा किया था कि साल 2003 में उसने अपने दोस्त की हत्या की थी. उसकी लाश को कहीं आधी रात को छुपा दिया गया था. उसने रॉड से मारकर हत्या करने की बात कबूली थी. उस समय एक दो जगह पर खुदाई भी की गई थी. 

यह बताया हत्या का कारण
टीकम कोलियारा ने हत्या का कारण बताया था कि उसका दोस्त उसकी प्रेमिका के ऊपर गलत नियत रखता था. उस समय वे दोनों लगभग 17-18 साल के थे. जिस व्यक्ति की हत्या करने की बात उसने कही थी, उसका नाम छबेश्वर गोयल है. मृतक के पिता का मन यह मानने को तैयार नहीं था कि उसका बेटा लापता हो गया है. इसलिए वह जगह-जगह आवेदन देता रहा कि मामले की खोजबीन फिर से की जाए. इसके बाद बालोद पुलिस ने टीकम कोलियारा के बयान और निशानदेही पर खुदाई की गई तो कुछ कंकाल मिले हैं. 

दोस्त की आत्मा ने हत्यारे को सताया
मृतक के दोस्त टीकम कोलियारा ने पुलिस थाने में जाकर यह बात बताया है कि उसने आज से 20 साल पहले 2003 में अपने दोस्त छबेश्वर गोयल की रॉड से मारकर हत्या कर दी थी. इसके बाद उसे गांव की जमीन में दफना दिया था. टीकम कोलियारा ने पुलिस को बताया कि जिस दोस्त की उसने हत्या की थी, वह दोस्त उसके सपने में आकर उसको सताया करता था. इससे वह डर गया है. इस वजह से उसने अपने दोस्त की हत्या करने की बात कबूल करते हुए पुलिस थाने में जाकर सारी बातें बताई हैं. पुलिस टीकम कोलियारा के बयान पर अब इस 20 साल पुराने केस की फिर से जांच कर रही है.

यह भी पढ़ें : Bastar News: छत्तीसगढ़िया वेशभूषा में संसद भवन पहुंची नक्सलगढ़ की छात्रा, निर्भय होकर रखी अपनी बात, जानें क्या कहा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नारी शक्ति पर साय सरकार का भरोसा, छत्तीसगढ़ के 12 जिलों की कमान महिला कलेक्टरों के हाथ
नारी शक्ति पर साय सरकार का भरोसा, छत्तीसगढ़ के 12 जिलों की कमान महिला कलेक्टरों के हाथ
दीपक महस्के को BJP ने दी सोशल मीडिया कन्वीनर की जिम्मेदारी, CM साय ने दी बधाई
दीपक महस्के को BJP ने दी सोशल मीडिया कन्वीनर की जिम्मेदारी, CM साय ने दी बधाई
बगिया के खेत में उतरे CM साय, बैलों संग चलाया हल, किए पुराने दिन याद
बगिया के खेत में उतरे CM साय, बैलों संग चलाया हल, किए पुराने दिन याद
दीपक महस्के कौन हैं? अमित मालवीय की जगह मिली IT सेल की कमान
दीपक महस्के कौन हैं? अमित मालवीय की जगह मिली IT सेल की कमान

वीडियोज

SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)
Bareilly Ke Bacchan: 😳Ajab Singh की हरकत पर Sangam ने दी नसीहत, ससुर जी को बुरी लगी बातें! #sbs
Sunny Deol की ‘Batwara 1947’ क्यों हुई फ्लॉप? Muslim किरदार और कहानी पर उठे सवाल
Bigg Boss 20 में Mouni Roy की Entry? Salman Khan के शो में Naagin लगाएंगी Glamour का तड़का!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कांग्रेस के दो छंद की रट के बीच कैसे BJP ने वंदे मातरम् को बनाया ‘रक्षा कवच’
कांग्रेस के दो छंद की रट के बीच कैसे BJP ने वंदे मातरम् को बनाया ‘रक्षा कवच’
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पैलेट गन से टियर गैस तक, जंतर-मंतर प्रदर्शन पर SC ने बनाई कमेटी, पुलिस एक्शन की होगी जांच
पैलेट गन से टियर गैस तक, जंतर-मंतर प्रदर्शन पर SC ने बनाई कमेटी, पुलिस एक्शन की होगी जांच
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
Embed widget