एक्सप्लोरर

Balod Crime News: बालोद में राशन के लिए बेटे ने खंजर घोंप कर मां को मार डाला, जानें कैसे हुआ गिरफ्तार?

Balod News: बालोद जिले में एक बेटे ने अपनी मां की खंजर घोंप कर हत्या कर दी. पुलिस ने आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया है.

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में दिल को दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक बेटे ने अपनी मां की खंजर घोंप कर हत्या कर दी. दरअसल, बालोद जिले के गुरुर थानाक्षेत्र के बोहराडीह गांव में 46 साल की कुमारी बाई ढीमर अकेली रहती थी. जिनके दोनों बेटों की शादी होने के बाद वह बाहर रहते थे. कुमारी बाई शासकीय उचित मूल्य की दुकान से मिलने वाले राशन को अपने बेटे को नहीं देती थी. जिसके कारण उसका बड़ा बेटा नाराज रहता था.

14 जून को अपनी मां से नाराज होकर बेटा आकाश ढीमर रात 11 बजे ऑटो से अपनी मां के पास पहुंचा. ऑटो को बीच सड़क पर ही खड़ा कर घर के अंदर घुस गया. कुछ देर बाद वह वापस घर से बाहर निकला और उसी ऑटो पर सवार होकर वहां से चला गया.

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ी फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर एक्टर निशांत उपाध्याय का निधन, प्रशंसकों में शोक की लहर

 14 जून को हुई थी वारदात

तीन दिन बाद 14 जून को बोहारडीह के ग्रामीणों ने गुरुर थाने में सूचना दी कि कुमारी बाई के घर से बदबू आ रही है. जिसके बाद पुलिस जब उसके घर पहुंची तब अंदर का हालात देखकर लोग दंग रह गए. घर के अंदर कमरे में कुमारी बाई की सड़ी गली लाश जमीन पर पड़ी मिली. जिसके शरीर के कई हिस्सों में गहरे जख्म के निशान थे. जिसे देखकर पुलिस ने हत्या की आशंका जताई और जब पोस्टमार्टम रिपोर्ट आया तो आशंका हक़ीकत में तब्दील हो गई. बालोद पुलिस अधीक्षक जितेंद्र कुमार यादव ने गुरुर थाने के अलावा स्पेशल टीम गठित की और आरोपी को तलाशने के लिए टीम रवाना हो गई.

पुलिस ने कई सीसीटीवी कैमरे और अस्सी ऑटो चालकों से की पूछताछ

आरोपी को खोजने के लिए पुलिस ने सीसीटीवी का सहारा लिया और देखा कि घटना की रात एक ऑटो मृतिका के घर के पास आया था. जिसमें से एक युवक उसके घर में घुसा और कुछ देर में बाहर निकल गया. ऑटो पर सन्देह होने पर पुलिस ने उस ऑटो को खोजने की कवायद तेज कर दी. लगभग 80 ऑटो चालकों से पूछताछ के बाद आखिरकार घटना की रात बोहरडीह गांव में उस महिला के घर के सामने दिखे ऑटो का पता चल गया. जिसके बाद ऑटो चालक से पूछताछ की गई तब पता चला कि मृतिका का बेटा आकाश उस ऑटो पर सवार होकर अपनी मां के पास गया था.

बेटा मां की लाइफ स्टाइल से था खफा

पुलिस ने संदेह के आधार पर बेटे आकाश को हिरासत में ले लिया और जब पूछताछ की तब आकाश ने घटना को अंजाम देने की बात कबूल कर ली. आरोपी ने पुलिस को बताया कि उनके नाम से मिलने वाले राशन को उनकी मां उसे नहीं देती थी और साथ ही मां जो राशन दुकान चलाती थी उसका पैसा भी बेटे को नहीं देती थी इतना ही नहीं बेटा आकाश मां की लाइफ स्टाइल से खफा हो गया था. इसी कारण आरोपी आकाश ने अपनी मां के शरीर के कई हिस्सों में 8 से 10 बार सब्जी काटने वाले चाकू से वार कर मौत के घाट उतार दिया.

पुलिस ने क्या कहा?

बालोद एसपी जितेंद्र यादव ने बताया कि मृतिका घर पर अकेले रहती थी. घटना के बाद से ही पुलिस की टीम मामले की जांच में जुट गई थी. कई सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए और कई ऑटो चालकों से पूछताछ की गई. इसके बाद जांच में पता चला कि बेटा आकाश ही मां की हत्या की थी. जिस पर पूछताछ की गई पूछताछ में आरोपी बेटा आकाश ने बताया कि मां को राशन कार्ड से सोसाइटी से चावल मिलता था जिसे उन्हें नहीं देती थी और मां खुद घर का राशन दुकान चलाती थी और उससे भी पैसे मिलते थे तो हमें नहीं देती थी. जिससे वह नाराज था इतना ही नहीं वह अपनी मां के लाइफस्टाइल से भी खफा था. इसलिए उसने मां को मौत के घाट उतारा है. इसके बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया है और उससे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया.

Chhattisgarh News: टैटू के दौर में 'गोदना' को नई पहचान दिलाने की कोशिश, छत्तीसगढ़ सरकार ने उठाया ये कदम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नारी शक्ति पर साय सरकार का भरोसा, छत्तीसगढ़ के 12 जिलों की कमान महिला कलेक्टरों के हाथ
नारी शक्ति पर साय सरकार का भरोसा, छत्तीसगढ़ के 12 जिलों की कमान महिला कलेक्टरों के हाथ
दीपक महस्के को BJP ने दी सोशल मीडिया कन्वीनर की जिम्मेदारी, CM साय ने दी बधाई
दीपक महस्के को BJP ने दी सोशल मीडिया कन्वीनर की जिम्मेदारी, CM साय ने दी बधाई
बगिया के खेत में उतरे CM साय, बैलों संग चलाया हल, किए पुराने दिन याद
बगिया के खेत में उतरे CM साय, बैलों संग चलाया हल, किए पुराने दिन याद
दीपक महस्के कौन हैं? अमित मालवीय की जगह मिली IT सेल की कमान
दीपक महस्के कौन हैं? अमित मालवीय की जगह मिली IT सेल की कमान

वीडियोज

SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)
Bareilly Ke Bacchan: 😳Ajab Singh की हरकत पर Sangam ने दी नसीहत, ससुर जी को बुरी लगी बातें! #sbs
Sunny Deol की ‘Batwara 1947’ क्यों हुई फ्लॉप? Muslim किरदार और कहानी पर उठे सवाल
Bigg Boss 20 में Mouni Roy की Entry? Salman Khan के शो में Naagin लगाएंगी Glamour का तड़का!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चीनी के स्टॉक पर सरकार की नजर, जारी किया नोटिफिकेशन
चीनी के स्टॉक पर सरकार की नजर, जारी किया नोटिफिकेशन
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
Trending Dance Video: हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
बलूचिस्तान के सरनान इलाके पर बलूचों का कब्जा, पुलिस थाने को उड़ाया
बलूचिस्तान के सरनान इलाके पर बलूचों का कब्जा, पुलिस थाने को उड़ाया
हॉकी वर्ल्ड कप में भारत का अगला मैच कब? किस टीम से होगी भिड़ंत
हॉकी वर्ल्ड कप में भारत का अगला मैच कब? किस टीम से होगी भिड़ंत
Embed widget