एक्सप्लोरर

Ram Mandir Pran Pratishtha: प्राण प्रतिष्ठा की पूर्व संध्या पर बस्तर में दीपोत्सव, जलाए जाएंगे ढाई लाख दीए

Ramlala Pran Pratishtha: बस्तर में रामलला प्राण प्रतिष्ठा से पहले दीपोत्सव का आयोजन किया जा रहा है जिसके लिए प्रशासनिक स्तर पर भी खास तैयारी की गई है और ट्रैफिक भी डायवर्ट किया गया है.

Bastar News: अयोध्या (Ayodhya) में राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा (Ramlala Pran Pratishtha) से पहले ही बस्तर (Bastar) में माहौल राममय हो गया है. छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में 21 जनवरी रविवार की देर शाम दलपत सागर में ढाई लाख दिए जलाकर एक नया कीर्तिमान स्थापित करने की तैयारी कर ली गई है. ऐतिहासिक दलपत सागर प्रदेश का सबसे बड़ा तालाब है. इस दौरान दलपत सागर में पहली बार मानस गान कलाकार फ्लोटिंग जेट्टी में बैठकर अपनी प्रस्तुति देंगे. फ्लोटिंग जेट्टी ब्लॉक्स का एक समूह होता है जो कि पानी के ऊपर तैरता रहता है. इसी पर बैठकर कलाकार शाम 7 बजे से रात 10 बजे तक मानस गान का पाठ करेंगे.

रविवार शाम को होने वाले कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लेते हुए बस्तर कलेक्टर विजय दयाराम ने बताया कि कार्यक्रम में करीब 60 हजार से ज्यादा बस्तरवासियों के जुटने की उम्मीद है. दीपोत्सव के लिए दीए और तेल आम जन और संस्थाओं ने भी दान किए हैं. विशेष आकर्षण फ्लोटिंग जेट्टी गुजरात से मंगाई गई है जिस पर बैठकर स्थानीय कलाकारों द्वारा मानस गान का पाठ किया जाएगा. बस्तर में पहली बार इस तरह किसी मानस गान का पाठ किया जा रहा है. कार्यक्रम को लेकर स्थानीय लोगों में भी जबरदस्त उत्साह नजर आ रहा है. सभी संगठन बढ़ चढ़कर दीपोत्सव की तैयारी में जुटे हुए हैं. पूरे शहर को एक दिन पहले ही अयोध्या के रंग में रंग दिया गया है.

बीते साल 2 लाख दिए जलाकर बनाया था रिकार्ड
खास बात यह है कि इससे पहले बीते साल कार्तिक पूर्णिमा के मौके पर दलपत सागर में 2 लाख दीए प्रज्ज्वलित कर रिकॉर्ड बनाया गया था. इसमें बस्तर के स्थानीय लोगों के अलावा बड़ी संख्या में पर्यटकों ने भी और बस्तर संभाग के अन्य जिलों से भी लोगों ने हिस्सा लिया था. दीपों से जगमगाता दलपत सागर का नजारा देखते ही बन रहा था. दो लाख दीए जलाकर पूरे प्रदेश में रिकॉर्ड बनाया गया था. वहीं रविवार शाम को दीपोत्सव  के मौके पर ढाई लाख दिए प्रज्ज्वलित करने का लक्ष्य रखा गया है. इसके लिए शहर के कई रूट को भी डायवर्ट किया गया है, ताकि किसी तरह से  शहर में जाम की पैदा ना हो सके.  जिला प्रशासन और निगम प्रशासन के अलावा स्थानीय जनप्रतिनिधि भी इस दीपोत्सव कार्यक्रम में शामिल होने पहुंच रहे हैं.

ये भी पढ़ें- Chhattisgarh: बस्तर के आदिवासी आज भी निभाते हैं हजारों साल पुरानी परंपरा, मृतक की याद में बनाते हैं स्तंभ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव में तेज बारिश, उफान पर नदी-नाले, अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव में तेज बारिश, उफान पर नदी-नाले, अलर्ट जारी
पति को मोटा या सांवला कहना तलाक का आधार नहीं, हाईकोर्ट का फैसला
पति को मोटा या सांवला कहना तलाक का आधार नहीं, हाईकोर्ट का फैसला
छत्तीसगढ़: बस्तर की बदलती तस्वीर, पर्यटन से विकास की नई राह
छत्तीसगढ़: बस्तर की बदलती तस्वीर, पर्यटन से विकास की नई राह
बिलासपुर में ‘आशीर्वाद का दीया’ से जगमगाया बिलासपुर, अरुण साव ने भी लिया हिस्सा
बिलासपुर में ‘आशीर्वाद का दीया’ से जगमगाया बिलासपुर, अरुण साव ने भी लिया हिस्सा

वीडियोज

Patiala University Mystery: पटियाला की यूनिवर्सिटी में साए का आतंक !
SIR Controversy: 'लोकतंत्र में चुनाव आयोग की अहम भूमिका'- Chirag Paswan | Gyanesh Kumar | EC
Chitra Tripathi | SIR Controversy: बैठक तो कर ली Gyanesh Kumar ने... सवालों का जवाब कब?| Voter List
PM Modi joins 'Bhajan clubbing' : भजन से 'वोट वंदन'? | ABP News
Punjab University: पंजाब की यूनिवर्सिटी में 'भूत' पर क्लेश! | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
SIR विवाद: 'जनादेश को स्वीकार करना सीखें', EC के समर्थन में उतरे चंद्रबाबू नायडू
SIR विवाद: 'जनादेश को स्वीकार करना सीखें', EC के समर्थन में उतरे चंद्रबाबू नायडू
'बहुत बुरी बात है... राहुल गांधी माफी मांगें', नेता प्रतिपक्ष पर क्यों बरसे CM मोहन यादव?
'बहुत बुरी बात है... राहुल गांधी माफी मांगें', नेता प्रतिपक्ष पर क्यों बरसे CM मोहन यादव?
'कभी यह ख्याल नहीं आएगा कि...', रोहित शर्मा ने 2027 ODI वर्ल्ड कप को लेकर दिया बड़ा बयान
'कभी यह ख्याल नहीं आएगा कि...', रोहित शर्मा ने 2027 ODI वर्ल्ड कप को लेकर दिया बड़ा बयान
The Vvaan vs The Paradise BO Saturday: 'द पैराडाइज' 76 करोड़ के पार, जानें- 'द वन' का संडे कलेक्शन
'द पैराडाइज' 76 करोड़ के पार, जानें- 'द वन' का संडे कलेक्शन
Video: कुणाल घोष की गाड़ी पर हमला, फेंके गए अंडे, TMC विधायक बोले- यह जंगलराज
Video: कुणाल घोष की गाड़ी पर हमला, फेंके गए अंडे, TMC विधायक बोले- यह जंगलराज
मौसंबी की खेती में कितनी कमाई? जान लें लागत से मुनाफे तक का हिसाब
मौसंबी की खेती में कितनी कमाई? जान लें लागत से मुनाफे तक का हिसाब
एक हफ्ते के अंदर खोलें होर्मुज..., वॉर खत्म करने के लिए US को ईरान ने भेजे ये नए प्रस्ताव
एक हफ्ते के अंदर खोलें होर्मुज..., वॉर खत्म करने के लिए US को ईरान ने भेजे ये नए प्रस्ताव
'ज्ञानेश कुमार को इस्तीफा देना होगा, नहीं तो...', ममता ने बताया INDIA गठबंधन का प्लान
'ज्ञानेश कुमार को इस्तीफा देना होगा, नहीं तो...', ममता ने बताया INDIA गठबंधन का प्लान
Embed widget