एक्सप्लोरर

Antagarh Passenger Train: अंतागढ़ के लोगों को मिली एक और पैसेंजर ट्रेन की सौगात, PM मोदी ने दिखाई हरी झंडी

Antagarh New Passenger Train: अंतागढ़वासियों को नई यात्री ट्रेन की सौगात मिली है. रायपुर प्रवास पर पहुंचे पीएम मोदी ने ट्रेन का वर्चुअल शुभारंभ किया है. करीब पांच महीने पहले रेल लाइन बिछाई गई थी.

New Passenger Train: छत्तीसगढ़ में नक्सल प्रभावित क्षेत्र कहे जाने वाले बस्तर संभाग के अंतागढ़वासियों को एक और पैसेंजर ट्रेन की सौगात मिली है. शुक्रवार (7 जुलाई) को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने रायपुर प्रवास के दौरान इस ट्रेन का वर्चुअल शुभारंभ किया. अब रायपुर से अंतागढ़ तक दो पैसेंजर ट्रेन चलेगी जिसका लाभ बस्तर संभाग के नारायणपुर, कांकेर और कोंडागांव 3 जिले के वासियों को मिले. दरअसल 290 करोड़ रुपए की लागत से हाल ही में केवटी से अंतागढ़ तक 17 किमी लंबी  रेल लाइन बिछायी गयी है, जिसका शुभारंभ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रायपुर प्रवास के दौरान किया. 

अब अंतागढ़ वासियों को राजधानी रायपुर तक सीधे यात्री ट्रेन की सुविधा मिल सकेगी. लंबे समय से अंतागढ़ वासियों के द्वारा इसकी मांग की जा रही थी जिसकी सौगात प्रधानमंत्री ने दी है, शुक्रवार को इस रेलमार्ग में डेमू पैसेंजर ट्रेन भी अंतागढ़ से रायपुर तक चलाया गया.

Chhattisgarh: कभी इस सीट को माना जाता था कांग्रेस का मजबूत किला, छत्तीसगढ़ बनने के बाद पकड़ हुई कमजोर!

गौरतलब है कि आजादी के 75 साल बाद भी यहां के वासियों को यात्री ट्रेन की सुविधा नहीं मिल पाई थी. लेकिन लगभग पांच महीने पहले ही अंतागढ़ से रायपुर तक रेल लाइन बिछाया गई और एक यात्री ट्रेन की सौगात इस क्षेत्र के वासियों को मिली. शुक्रवार को छत्तीसगढ़ के रायपुर पहुंचे प्रधानमंत्री ने अंतागढ़ वासियों को दूसरी यात्री ट्रेन की सौगात दी. 

रायपुर में प्रधानमंत्री के द्वारा इस यात्री ट्रेन का वर्चुअल शुभारंभ किया गया, वहीं अंतागढ़ में कांकेर के सांसद मोहन मंडावी ने हरी झंडी दिखाकर यात्री ट्रेन को अंतागढ़ से रायपुर के लिए रवाना किया. अब अंतागढ़ से जगदलपुर मार्ग तक करीब 140 किलोमीटर का रेल लाइन बिछाया जाना है जिसके लिए इस साल रेल बजट में फंड भी पास कर दिया गया है. 

उम्मीद की जा रही है कि जल्द ही 140 किलोमीटर की रेल लाइन बिछाई जाएगी, जिससे बस्तर वासियों को भी सीधे रायपुर तक यात्री ट्रेन की सौगात मिल सके. सांसद मोहन मंडावी ने बताया कि शुक्रवार को डेमू यात्री ट्रेन की सौगात अंतागढ़ वासियों को मिली है. यह ट्रेन सुबह 11:30 अंतागढ़ से रवाना होगी और केवटी, दल्लीराजहरा और दुर्ग होते हुए शाम 3:30 बजे रायपुर पहुंचेगी और शाम 6 बजे रायपुर से रवाना होकर रात 10 बजे अंतागढ़ पहुंचेगी. वहीं इस रेलमार्ग से दल्लीराजहरा और रावघाट क्षेत्र के लौह अयस्क खदानों से परिवहन सुविधा आसान हो जाएगी. इसके अलावा लगभग 3 जिले के वासियों को अंतागढ़ से राजधानी रायपुर तक का सफर आसान हो जाएगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छत्तीसगढ़ में शख्स का नाम 'राष्ट्रपति', कांग्रेस नेता की आपत्ति, दिल्ली भेजी चिट्ठी
छत्तीसगढ़ में शख्स का नाम 'राष्ट्रपति', कांग्रेस नेता की आपत्ति, दिल्ली भेजी चिट्ठी
दशहरा पर IPS अंकिता शर्मा ने AK-47 से कई राउंड किए फायर, वायरल हुआ वीडियो
दशहरा पर IPS अंकिता शर्मा ने AK-47 से कई राउंड किए फायर, वायरल हुआ वीडियो
छत्तीसगढ़ में बनेगी पहली कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग इकाई, लोगों को मिलेगा रोजगार
छत्तीसगढ़ में बनेगी पहली कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग इकाई, लोगों को मिलेगा रोजगार
शराब घोटाले में कांग्रेस नेता पर ED की सप्लीमेंट्री चार्जशीट, संपत्ति अटैच
शराब घोटाले में कांग्रेस नेता पर ED की सप्लीमेंट्री चार्जशीट, संपत्ति अटैच

वीडियोज

Sansani: दिलकश डांसर का दुश्मन दारोगा !
Regime Change की साजिश, International खुलासा!
आजम परिवार से अखिलेश यादव क्या हुई बात ?
वोट का गड़बड़झाला और विदेशी टूलकिट! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण
रेहान वाड्रा के साथ क्या हुआ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'भाई, हमारी चिंता छोड़ो, टोकरा उठाओ और...', कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने PM मोदी से क्या कहा?
'भाई, हमारी चिंता छोड़ो, टोकरा उठाओ और...', कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने PM मोदी से क्या कहा?
'वो औलाद की तरह...', अखिलेश से मुलाकात के बाद बोलीं आजम खान की पत्नी
'वो औलाद की तरह...', अखिलेश से मुलाकात के बाद बोलीं आजम खान की पत्नी
पाकिस्तान, चीन और अफगानिस्तान में सुबह-सुबह कांपी धरती, तिब्बत में देर रात भूकंप से 16 की मौत
पाकिस्तान, चीन और अफगानिस्तान में सुबह-सुबह कांपी धरती, तिब्बत में देर रात भूकंप से 16 की मौत
ईरान का राष्ट्रगान बजने से विवाद...एशियन पैरा गेम्स अधिकारी ने मांगी माफी
ईरान का राष्ट्रगान बजने से विवाद...एशियन पैरा गेम्स अधिकारी ने मांगी माफी
The Vvaan Box Office: 'द वन' बन पाई तमन्ना भाटिया की सबसे बड़ी बॉलीवुड फिल्म? जानें- 28 दिनों का कलेक्शन
'द वन' बन पाई तमन्ना की सबसे बड़ी बॉलीवुड फिल्म? जानें- 28 दिनों का कलेक्शन
आंध्र प्रदेश में बवाल! निकाय चुनाव नामांकन के दौरान हिंसा, YSR कांग्रेस का TDP पर आरोप
आंध्र प्रदेश में बवाल! निकाय चुनाव नामांकन के दौरान हिंसा, YSR कांग्रेस का TDP पर आरोप
दिल्ली-NCR में AQI पहुंचा 200 पार, बारिश के भी आसार, मिलेगी दमघोंटू हवा से राहत?
दिल्ली-NCR में AQI पहुंचा 200 पार, बारिश के भी आसार, मिलेगी दमघोंटू हवा से राहत?
पति ने जीता तलाक केस, फिर भी देने होगी 36.25 लाख एलिमनी, पटना HC ने इस कानून का किया जिक्र
पति ने जीता तलाक केस, फिर भी देने होगी 36.25 लाख एलिमनी, पटना HC ने इस कानून का किया जिक्र
Embed widget