एक्सप्लोरर

Chhattisgarh News: मजाक-मजाक में दोस्त ने जड़ दिया मुक्का, युवक की मौत, पुलिस ने लिया ये एक्शन

Ambikapur Murder Case: शारदा सब्जी भंडार में दो दोस्तों में मजाक में हाथापाई हो गई. इस दौरान एक युवक को गंभीर चोट आने से मौत हो गई, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करने के टीम का गठन किया है.

Ambikapur News: छत्तीसगढ़ के अम्बिकापुर शहर के प्रमुख सब्जी मंडी कम्पनी बाजार में दो हम उम्र दोस्तों के बीच मजाक, मौत की वजह बन गई. मजाक-मजाक में ही एक युवक ने आवेश में आकर कनपटी के नीचे गले में जोरदार घूसा जड़ दिया, जिससे मित्र का सिर पिकप से टकराया और अचेत हो गया. मारपीट करने वाला साथी ही उसे लेकर मिशन अस्पताल पहुंचा. जहां स्वास्थ्य परीक्षण के बाद डॉक्टरों ने धर्मेंद्र गुप्ता (21 वर्ष) को मृत घोषित कर दिया. मामले में पुलिस ने आरोपी अजीत यादव के खिलाफ धारा 302 के तहत मुकदमा पंजीकृत किया है.

घटना के संबंध में पुलिस और परिजनों से मिली जानकारी के मुताबिक ग्राम मेराल गढ़वा झारखंड निवासी धर्मेंद्र गुप्ता पिता हीरा प्रसाद गुप्ता, अम्बिकापुर के कम्पनी बाजार स्थित शारदा सब्जी भंडार में पिकप चलाता था. जबकि उसका साथी अजीत यादव पिता उपेंद्र यादव (22 वर्ष) निवासी रंकाराज हुरदाग झारखंड भी शारदा सब्जी भंडार में पिकप चलाता था. सब्जी भंडार में काम करने वाले कर्मचारी मानसाय और बलजीत ने बताया कि धर्मेंद्र गुप्ता और अजीत यादव अक्सर मजाक-मजाक में एक दुसरे को गाली देते थे और कभी-कभी मारपीट भी करते थे.

मृतक को आरोपी ने ही पहुंचाया अस्पताल

घटना वाले दिन 17 अगस्त को अपरान्ह तीन से साढ़े चार बजे के बीच वे सब्जी गोदाम में ही थे. मंडी के कर्मचारी के मुताबिक धर्मेंद्र और अजीत आपस में गाली-गलौज करते हुए मजाक कर रहे थे, इसी बीच अजीत यादव अचानक आवेश में आ गया और धर्मेन्द्र के कनपटी के नीचे जोरदार घूंसा जड़ दिया. जिससे धर्मेंद्र का सिर पिकप की ट्राली से टकराया और वह अचेत हो गया. इस घटना के बाद अजीत यादव ही उसके फुफेरे भाई आशीष गुप्ता के साथ धर्मेंद्र को लेकर मिशन अस्पताल पहुंचा. जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. सूचना मिलते ही मिशन अस्पताल पुलिस चौकी प्रभारी मनोज सिंह अस्पताल में पहुंचे और बयान दर्ज किया. धर्मेंद्र की मौत के बाद अजीत यादव फरार हो गया.

सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई वारदात

शारदा सब्जी भंडार के गोदाम में संचालक के द्वारा सुरक्षा के लिए सीसीटीवी कैमरा भी लगाया गया है. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंच कर सीसीटीवी फुटेज की जांच की, जिसमें धर्मेंद्र और अजीत यादव के बीच हाथापाई की फुटेज मौजूद है. इस मामले में एडिशनल एसपी विवेक शुक्ला ने बताया कि आरोपी के गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम का गठन कर झारखंड रवाना किया जा रहा है. शीघ्र ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

ये भी पढ़ें: ABP Shikhar Sammelan: पूर्व सीएम रमन सिंह ने किया छत्तीसगढ़ में BJP की जीत का दावा, कहा- 'पूर्ण बहुमत से बनेगी सरकार'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दीपक महस्के को BJP ने दी सोशल मीडिया कन्वीनर की जिम्मेदारी, CM साय ने दी बधाई
दीपक महस्के को BJP ने दी सोशल मीडिया कन्वीनर की जिम्मेदारी, CM साय ने दी बधाई
बगिया के खेत में उतरे CM साय, बैलों संग चलाया हल, किए पुराने दिन याद
बगिया के खेत में उतरे CM साय, बैलों संग चलाया हल, किए पुराने दिन याद
दीपक महस्के कौन हैं? अमित मालवीय की जगह मिली IT सेल की कमान
दीपक महस्के कौन हैं? अमित मालवीय की जगह मिली IT सेल की कमान
छत्तीसगढ़: बस्तर के 92 ऐसे गांव, पहली बार फहराया जाएगा तिरंगा
छत्तीसगढ़: बस्तर के 92 ऐसे गांव, पहली बार फहराया जाएगा तिरंगा

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget