एक्सप्लोरर

सरकारी आदेश जारी करने के लिए व्हाट्सएप का हो रहा इस्तेमाल, जानिए-अधिकारियों की क्या है राय?

Chhattisgarh News:अधिकारी ने छुट्टी का आवेदन भी व्हाट्सएप में स्वीकार करने की मांग की थी. पर्सनल फोन पर मैसेज से आदेश देने के लिए 500 रुपये फोन भत्ता देने की मांग भी की गई थी. व्हाट्सएप

Chhattisgarh Government News: दुनिया और देश में सोशल मीडिया का बोलबाला है. लोग अपने कई जरूरी और टाइमपास के कामों के लिए सोशल मीडिया का सहारा ले रहे हैं. यहां तक की आज के समय में अधिकांश कार्यालय के सरकारी कार्यों, आदेशों के लिए इसका इस्तेमाल किया जा रहा है. ऐसे में सवाल ये है कि क्या सरकारी कार्यालयों में सोशल मीडिया जैसे माध्यम का इस्तेमाल होना चाहिए ?

क्या सोशल मीडिया को औपचारिक रूप से सराकारी मान्यता प्राप्त है? क्या उसमें दिए गए आदेश निर्देश को मानना या उसका पालन करना सरकारी सेवा के शर्तों में शामिल है. इस संबंध में कई कर्मचारी और अधिकारी संगठन से बात की गई. 

मेल या पत्र व्यवहार सही था

इस संबंध में छत्तीसगढ़ लिपिक वर्गीय सरकारी कर्मचारी संघ के प्रदेश संरक्षक और अधिकारी कर्मचारी फेडरेशन के संभागीय अध्यक्ष कौशलेंद्र पाण्डेय से बात की गई. उन्होंने बताया कि सरकारी कार्यों के साथ आदेश-निर्देश के लिए पहले की प्रकिया होनी चाहिए.

पहले मेल या पत्र व्यवहार के माध्यम से कार्यों का क्रियान्वयन होता था. जिसमें किसी प्रकार के एडिटिंग की गुंजाइश नहीं होती थी. क्योंकि सोशल मीडिया साइट्स और एप्लिकेशन व्हाट्सएप में एडिटिंग आदेश निर्देश की संभावना ज्यादा होती है. कोई भी अपने लाभ के लिए कुछ भी कर सकता है. 

यह बन सकता है विवाद का कारण

20 साल पहले रिटायर्ड हो चुके कृषि विभाग के एसडीओ और पेंसनर यदुपति नाथ पाण्डेय का सराकारी कार्यों में व्हाट्सएप के प्रयोग में अलग ही मत है. उनके मुताबिक सरकारी कार्यों में व्हाट्सएप ग्रुप में कई लोग एक साथ जुड़ें होते हैं. बड़े अधिकारी उस ग्रुप में जब किसी एक कर्मचारी के लिए सामूहिक रूप से निर्देश जारी करते हैं तो ऐसे में कभी कभी उस कर्मचारी को आदेश बुरा लग सकता है. ऐसे में अधिकारी कर्मचारी के बीच मनमुटाव हो सकता है. इसलिए पहले डाक के माध्यम से या ई-मेल के माध्यम से व्यक्तिगत आदेश मिलने से ऐसी स्थिति निर्मित नहीं होती थी.

छुट्टी का आवेदन भी व्हाट्सएप में स्वीकार हो

अधिकारी कर्मचारी फेडरेशन के सरगुजा जिला अध्यक्ष कमलेश सोनी के मुताबिक़ आज सोशल मीडिया खासकर व्हाट्सएप में बहुत अफवाह फैलती है. ऐसे में कोई अधिकारी अगर व्हाट्सएप पर कोई निर्देश आदेश देते हैं तो उसकी पुष्टि करना पड़ता है, उसके बाद वो मान्य होगा.

उन्होंने कहा कि अधिकारी को उसकी हार्ड कापी भी कर्मचारी को देना चाहिए. इसके अलावा श्री सोनी ने बताया कि व्हाट्सएप में जब अधिकारी के निर्देश का पालन करना हमारा कर्तव्य है तो छुट्टी के लिए आवेदन स्वीकार करना चाहिए जो नहीं होता है ये दुर्भाग्यपूर्ण है. साथ ही व्हाट्सएप को लेकर सरकार और  प्रशासन से कोई गाइड लाइन जारी नहीं हुई है. 

500 रुपए के भत्ते की मांग

छत्तीसगढ़ लघु वेतन कर्मचारी संघ के प्रदेश के मुख्य सलाहकार सुजान बिंद ने बताया कि डिजिटल युग में व्हाट्सएप के प्रयोग से सरकारी प्रशासन की योजना त्वरित रूप से लोगों तक पहुंच जा रही है. जिससे उसका लाभ हितग्राहियों को मिलना चाहिए.

व्हाट्सएप को औपचारिक रूप से सरकारी मान्यता मिल जानी चाहिए. हालांकि उन्होंने कर्मचारी के पर्सनल फोन पर व्हाट्सएप या मैसेज माध्यम से आदेश देने के लिए सरकार से प्रति कर्मचारी 500 रुपया फोन भत्ता देने की मांग भी की थी. जिसके पालन की शुरुआत स्वास्थ्य विभाग में हुआ था.

Chhath Puja 2022: छत्तीसगढ़ के इस जिले में है देश का सबसे बड़ा स्थाई छठ घाट, तैयारियों को दिया जा रहा अंतिम रूप

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दीपक महस्के को BJP ने दी सोशल मीडिया कन्वीनर की जिम्मेदारी, CM साय ने दी बधाई
दीपक महस्के को BJP ने दी सोशल मीडिया कन्वीनर की जिम्मेदारी, CM साय ने दी बधाई
बगिया के खेत में उतरे CM साय, बैलों संग चलाया हल, किए पुराने दिन याद
बगिया के खेत में उतरे CM साय, बैलों संग चलाया हल, किए पुराने दिन याद
दीपक महस्के कौन हैं? अमित मालवीय की जगह मिली IT सेल की कमान
दीपक महस्के कौन हैं? अमित मालवीय की जगह मिली IT सेल की कमान
छत्तीसगढ़: बस्तर के 92 ऐसे गांव, पहली बार फहराया जाएगा तिरंगा
छत्तीसगढ़: बस्तर के 92 ऐसे गांव, पहली बार फहराया जाएगा तिरंगा

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget