एक्सप्लोरर

Agnipath Scheme Protest: कांग्रेस के सत्याग्रह आंदोलन से पहले बयानबाजी शुरू, मोहन मरकाम के बयान पर भड़के बीजेपी नेता

Agnipath Scheme Protest: 'अग्निपथ योजना' के खिलाफ कल विधानसभा स्तरीय सत्याग्रह आंदोलन से पहले कांग्रेस और बीजेपी में वार पलटवार शुरू हो गया है. बीजेपी ने कांग्रेस को गद्दार तक कह दिया है.

Agnipath Scheme Protest in Chhattisgarh on 27 June: छत्तीसगढ़ में सोमवार को केंद्र सरकार की 'अग्निपथ योजना' के खिलाफ कांग्रेस सत्याग्रह आंदोलन करने जा रही है. पार्टी ने सभी 90 विधानसभा क्षेत्रों में विधायकों और कार्यकर्ताओं को सुबह 10 बजे 1 बजे तक रहने को कहा है. मगर सत्याग्रह आंदोलन से पहले ही कांग्रेस और बीजेपी में बयानबाजी शुरू हो गई है. एक तरफ पीसीसी चीफ मोहन मरकाम ने केंद्र सरकार पर हमला बोलते हुए राज्य के युवाओं को अग्निपथ योजना में आवेदन न करने को कहा है तो दूसरी तरफ मोहन मरकाम के बयान पर बीजेपी नेता भड़क गए हैं और कांग्रेस पार्टी को गद्दार तक कह दिया है.

कल विधानसभा स्तरीय सत्याग्रह आंदोलन से पहले बयानबाजी शुरू

आपको बता दें कि अग्निपथ योजना के खिलाफ देशभर में पिछले सप्ताह जमकर बवाल मचा था. कांग्रेस ने भी केंद्र सरकार की योजना का जमकर विरोध किया. इसी कड़ी में कांग्रेस ने विधानसभा स्तरीय सत्याग्रह आंदोलन करने का एलान किया है. पार्टी ने सभी विधायकों को अपने विधानसभा क्षेत्र में आंदोलन को सफल बनाने की जिम्मेदारी दी है. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को भी अपने विधानसभा क्षेत्र पाटन में सत्याग्रह के लिए कहा गया है. अग्निपथ योजना के विरोध प्रदर्शन से पहले पीसीसी चीफ मोहन मरकाम का बड़ा बयान सामने आया है.

Durg News: दुर्ग में किसानों के सामने खाद और बीज का संकट, पिछड़ सकती है धान की फसल, जानिए क्या बोले किसान

अग्निपथ योजना के लिए आवेदन न करने की अपील-पीसीसी चीफ

मोहन मरकाम ने कहा कि अब समय आ गया है गांधी के रास्ते पर चलकर केंद्र सरकार की योजना का विरोध अहिंसक ढंग से किया जाए. 'असहयोग आंदोलन'  के माध्यम से हम तानाशाही सरकार का विरोध कर सकते हैं. देश भर के युवाओं से अपील है कि अहिंसक तरीके से अग्निपथ योजना में आवेदन न करने का संदेश फैलाएं. आवेदन नहीं करने से सरकार को समझ में आ जायेगा कि देश के युवाओं ने विनम्रतापूर्वक अग्निपथ योजना को नकार दिया है.

सर्जिकल स्ट्राइक पर सवाल उठाने वाले ही गद्दार लोग हैं- बीजेपी

मोहन मरकाम के बयान पर बीजेपी नेता गौरीशंकर श्रीवास ने पलटवार किया है. उन्होंने कहा है कि मोहन मरकाम का बयान कांग्रेस के निचले स्तर की राजनीति को प्रदर्शित करता है. उन्होंने बयान को युवाओं के लिए भ्रमित करने वाला बताया. गौरीशंकर श्रीवास ने कहा कि आप युवाओं को रोजगार और बेरोजगारी भत्ता नहीं दे पा रहे हैं. प्रदेश के युवा पलायन करने को मजबूर हैं. ऐसे में केंद्र सरकार की योजना से युवाओं में काफी उत्साह है. लेकिन मोहन मरकाम का बयान शर्मनाक है. उन्होंने सर्जिकल स्ट्राइक पर सवाल उठाने वालों को गद्दार बताया. उन्होंने पूछा कि जब प्रदेश के युवा भारत मां की रक्षा करना चाहता है तो कांग्रेस पार्टी के नेताओं को पीड़ा क्यों हो रही है. 

Ambikapur News: पनीर, चिकन, मटन से भी महंगी है ये जंगली सब्जी, जानें- कितनी है कीमत और क्या हैं फायदे?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CM विष्णु देव साय ने तीजन बाई के निधन पर जताया दुख, रायपुर AIIMS पहुंचकर दी श्रद्धांजलि
CM विष्णु देव साय ने तीजन बाई के निधन पर जताया दुख, रायपुर AIIMS पहुंचकर दी श्रद्धांजलि
जांजगीर-चांपा: कुष्ठ रोगियों के पुनर्वास की मिसाल बना सोठी आश्रम, CM विष्णुदेव साय ने किया दौरा
जांजगीर-चांपा: कुष्ठ रोगियों के पुनर्वास की मिसाल बना सोठी आश्रम, CM विष्णुदेव साय ने किया दौरा
छत्तीसगढ़ का साइको किलर: शराब में जहर मिलाकर ली 8 लोगों की जान, पहले अपने कुत्ते पर किया मर्डर ट्रायल
छत्तीसगढ़ का साइको किलर: शराब में जहर मिलाकर ली 8 लोगों की जान, पहले अपने कुत्ते पर किया मर्डर ट्रायल
CM साय बोले, 'आपातकाल को भुलाया नहीं जा सकता, विषय को पाठ्यक्रम में शामिल करना प्रशंसनीय पहल'
CM साय बोले, 'आपातकाल को भुलाया नहीं जा सकता, विषय को पाठ्यक्रम में शामिल करना प्रशंसनीय पहल'

वीडियोज

Sansani | Crime News | Ketan Murder Case: सिया...सहेली और खूनी भविष्यवाणी !
Ram Mandir Chadhava Chori | Janhit: कल 6 जुलाई... क्या होगी 'चंपत' की विदाई? | Champat Rai | Ayodhya
Amir Khan Wedding: दिल है की मानता नहीं | Bollywood News | ABP News
Ram Mandir Daan Chori | Sandeep Chaudhary: Trust में गड़बड़झाले का सबसे सटीक विश्लेषण | Ayodhya | UP
Ram Mandir Donation Scam : चढ़ावा चोरी...मास्टरमाइंड की उल्टी गिनती! | | Champat Rai | ABP Report

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PoK में खूनी रविवार! बगावत की आवाज कुचलने के लिए शहबाज-मुनीर की सेना ने की फायरिंग, एक की मौत और 14 घायल
PoK में खूनी रविवार! बगावत की आवाज कुचलने के लिए शहबाज-मुनीर की सेना ने की फायरिंग, एक की मौत
पंजाब के इस चुनाव में कांग्रेस को मिली बंपर जीत, 15 में से 13 सीटों पर किया कब्जा
पंजाब के इस चुनाव में कांग्रेस को मिली बंपर जीत, 15 में से 13 सीटों पर किया कब्जा
Sunday Box office Collection Updates: 'अल्फा' ने वीकेंड पर पकड़ी रफ्तार, 'वेलकम 3' का भी जलवा बरकरार, जानें संडे कलेक्शन
'अल्फा' ने वीकेंड पर पकड़ी रफ्तार, 'वेलकम 3' का भी जलवा बरकरार, जानें संडे कलेक्शन
तिलक वर्मा ने रचा इतिहास, सबसे कम उम्र में ऐसा करने वाले बने पहले बल्लेबाज; विराट-अभिषेक सब पिछड़े
तिलक वर्मा ने रचा इतिहास, सबसे कम उम्र में ऐसा करने वाले बने पहले बल्लेबाज; विराट-अभिषेक पिछड़े
ग्लोबल पासपोर्ट इंडेक्स 2026: भारत पिछड़ा, 100 देशों की लिस्ट से भी बाहर, जानें टॉप-10 पर कौन से देश
ग्लोबल पासपोर्ट इंडेक्स 2026: भारत पिछड़ा, 100 देशों की लिस्ट से भी बाहर, जानें टॉप-10 पर कौन से देश
Exclusive: पिता राम विलास पासवान की जयंती पर भावुक हुए चिराग, भरत तिवारी एनकाउंटर से लेकर प्रशांत किशोर तक, जानें बिहार को लेकर क्या कहा
पिता राम विलास की जयंती पर भावुक हुए चिराग, भरत तिवारी से लेकर प्रशांत किशोर तक, जानें बिहार को लेकर क्या कहा
मोटा मुनाफा कमाना है तो जुलाई में लगाएं खीरा, ये 3 जादुई किस्में करेंगी पैसों की बारिश
मोटा मुनाफा कमाना है तो जुलाई में लगाएं खीरा, ये 3 जादुई किस्में करेंगी पैसों की बारिश
एक छोटी सी गलती से बढ़ सकता है शॉर्ट सर्किट का खतरा! जानें कैसे Smart Plug बढ़ा देता है लोगों की मुसीबत
एक छोटी सी गलती से बढ़ सकता है शॉर्ट सर्किट का खतरा! जानें कैसे Smart Plug बढ़ा देता है लोगों की मुसीबत
Embed widget