एक्सप्लोरर

ABP C Voter Survey: छत्तीसगढ़ में BJP चुनाव जीतती है तो रमन सिंह होंगे सीएम पद का चेहरा? जानें सर्वे का रिजल्ट

Chhattisgarh Election 2023: छत्तीसगढ़ में होने वाले विधानसभा चुनाव में बीजेपी के जीतने पर पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह को फिर सीएम बनाए जाने के लिए एबीपी न्यूज के लिए सी-वोटर ने सर्वे किया है.

ABP News CVoter Survey: आगामी लोकसभा चुनाव से पहले इस साल होने वाले पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव ने देशभर में राजनीति का पारा हाई कर दिया है. एक ओर जहां इन विधानसभा चुनावों को लोकसभा चुनाव 2024 से पहले सेमीफाइनल के तौर पर देखा जा रहा है. वहीं छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2023 की तारीखों की घोषणा के बाद प्रदेश में सियासी हलचल तेज हो गई है. 

छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में 90 सीटों पर चुनाव होना है, जिसके लिए मुख्य रूप से कांग्रेस और बीजेपी में टक्कर देखी जा रही है. ऐसे में हर कोई अपनी पार्टी के नेता की जीत के लिए अपनी ताकत झोंकते नजर आ रहा है. इसी बीच एबीपी न्यूज़ के लिए एक खास सवाल पर सीवोटर ने सर्वे किया है. इस सर्वे के जरिए यह जानने की कोशिश की गई है कि छत्तीसगढ़ में अगर BJP चुनाव जीतती है तो क्या रमन सिंह सीएम पद का चेहरा होंगे. इस पर लोगों ने अपनी राय दी है.

छत्तीसगढ़ में अगर BJP चुनाव जीतती है तो क्या रमन सिंह सीएम पद का चेहरा होंगे?

हां-              31%                               
नहीं-             54%                                
कह नहीं सकते-     15%  

इस सर्वे में 2 हजार 812 लोगों की राय ली गई है. सर्वे शनिवार से आज दोपहर तक किया गया है. सर्वे में मार्जिन ऑफ एरर प्लस माइनस 3 से प्लस माइनस 5 फीसद है. सर्वे में छत्तीसगढ़ की जनता से सवाल किया गया कि राज्य में अगर BJP चुनाव जीतती है तो क्या रमन सिंह सीएम पद का चेहरा होंगे? इस पर 31 प्रतिशत लोगों ने पूर्व सीएम रमन सिंह को चुनाव जीतने के बाद सीएम बनाए जाने के लिए हामी भरी है, वहीं 54 प्रतिशत लोगों ने रमन सिंह को नकार दिया.

30 अक्टूबर नामांकन की अंतिम तारिख

फिलहाल छत्तीसगढ़ चुनाव को लेकर कांग्रेस ने अभी तक अपने कुल 83 उम्मीदवार घोषित कर दिए हैं. वहीं बीजेपी अभी तक 86 उम्मीदवारों के नाम घोषित कर चुकी है. वहीं दूसरी ओर जहां कांग्रेस ने मौजूदा 18 विधायकों के टिकट काट दिए हैं. तो बीजेपी ने एक विधायक का टिकट काटा है. छत्तीसगढ़ में नामांकन की अंतिम तारिख 30 अक्टूबर है.

3 दिसंबर को होगी मतगणना

बता दें कि छत्तीसगढ़ में 90 विधानसभा सीटों पर 7 और 17 नवंबर को दो चरणों में मतदान होगा. वहीं मतगणना 3 दिसंबर के दिन होगी. पिछला विधानसभा चुनाव साल 2018 में हुआ था, जिसमें कांग्रेस को 68, बीजेपी को 15, बीएसपी को 2 और अन्य को 5 सीटें मिली थीं. इस बार जहां कांग्रेस अपनी सत्ता को बचाए रखने की भरपूर कोशिश करने की कोशिश कर रही है, वहीं बीजेपी भी पांच साल बाद सत्ता में वापसी को बेकरार नजर आ रही है. फिलहाल प्रदेश में कुल मतदाता की संख्या 2 करोड़ 3 लाख 60 हजार 40 है, जिसमें पुरुष मतदाता 1 करोड़ 28 लाख 20 हजार तो वहीं महिला मतदाता की संख्या 1 करोड़ 23 लाख 9 हजार 410 है.

(Disclaimer: 5 राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए सभी पार्टियां अपने-अपने उम्मीदवार उतार रही हैं और चुनावी घोषणाएं कर रही हैं...इन मुद्दों पर abp न्यूज़ के लिए C VOTER ने राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में सर्वे किया है. इस सर्वे में 2 हजार 812 लोगों की राय ली गई है. सर्वे शनिवार से आज दोपहर तक किया गया है. सर्वे में मार्जिन ऑफ एरर प्लस माइनस 3 से प्लस माइनस 5 फीसद है.) 

इसे भी पढ़ें:

ABP C Voter Survey: मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में बीजेपी-कांग्रेस के बीच कितना फासला, किसकी होगी जीत? सर्वे में चौंकाने वाला खुलासा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मेडल विजेता ज्ञानेश्वरी यादव के परिवार का दर्द- सरकार ने मदद नहीं की
मेडल विजेता ज्ञानेश्वरी यादव के परिवार का दर्द- सरकार ने मदद नहीं की
कोरबा: पूर्व PM वाजपेयी की प्रतिमा को लेकर विवाद, जांच की मांग
कोरबा: पूर्व PM वाजपेयी की प्रतिमा को लेकर विवाद, जांच की मांग
बस्तर का कायाकल्प करने में जुटी छत्तीसगढ़ सरकार, CM साय ने प्रधानमंत्री मोदी के सामने रखे ये प्रस्ताव
बस्तर का कायाकल्प करने में जुटी छत्तीसगढ़ सरकार, CM साय ने प्रधानमंत्री मोदी के सामने रखे ये प्रस्ताव
राष्ट्रपति भवन में बस्तर के खास मेहमान, खुद परोसा भोजन
राष्ट्रपति भवन में बस्तर के खास मेहमान, खुद परोसा भोजन

वीडियोज

जंतर मंतर की पुलिस फाइल्स!
Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अपने गांव पहुंचकर सोनम वांगुचक ने जारी किया पहला वीडियो, सरकार से की अपील
अपने गांव पहुंचकर सोनम वांगुचक ने जारी किया पहला वीडियो, सरकार से की अपील
दीपक के लिए क्यों 'जले' BJP के देवेश? पढ़ें Inside स्टोरी
दीपक के लिए क्यों 'जले' BJP के देवेश? पढ़ें Inside स्टोरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
Box office: 4 साल में नहीं आई 1 भी फिल्म, मेकर्स ने लगाया 4500 करोड़ का दांव, बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच पाएंगे यश?
4 साल में नहीं आई 1 भी फिल्म, मेकर्स ने लगाया 4500 करोड़ का दांव, बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच पाएंगे यश?
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
'हम नजर रख रहे..., यूएस की 100% टैरिफ की धमकी पर भारत का आया रिएक्शन
'हम नजर रख रहे..., यूएस की 100% टैरिफ की धमकी पर भारत का आया रिएक्शन
BJP प्रवक्ता शहजाद पूनावाला का इस्तीफा, जानिए कांग्रेस से बीजेपी तक का सफर
BJP प्रवक्ता शहजाद पूनावाला का इस्तीफा, जानिए कांग्रेस से बीजेपी तक का सफर
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
Embed widget