एक्सप्लोरर

छत्तीसगढ़: प्रशासन की लापरवाही के चलते सड़ गया 20 हजार क्विंटल धान, कलेक्टर बोले- कार्रवाई होगी

बस्तर में जिला प्रशासन की लापरवाही के चलते स्टोरेज सेंटर में रखा करीब 20 हजार क्विटंल धान बारिश में भीगकर सड़ गया है. कलेक्टर ने मामले में जांच के आदेश दिया है.

छत्तीसगढ़ के बस्तर में जिला प्रशासन की बड़ी लापरवाही देखने को मिली है. लापरवाही के चलते स्टोरेज सेंटर में रखा लगभग 20 हजार क्विंटल धान बारिश में भीगकर खराब हो गया है. धान खराब होने से सरकार को 5 करोड़ रुपये के नुकसान का अनुमान है. दरअसल, मिलर्स द्वारा सही समय पर स्टोरेज सेंटर से धान का उठाव नहीं किये जाने से ये खुले आसमान के नीचे रखा हुआ था. बस्तर कलेक्टर ने इस लापरवाही के लिए एक टीम बनाकर पूरे मामले की जांच कराकर दोषियों पर कार्यवाही करने की बात भी कही है. बताया जा रहा है कि इस स्टोरेज केंद्र में बस्तर, बीजापुर, सुकमा, दंतेवाड़ा खरीदी केंद्रों का धान रखा हुआ था. बीते जुलाई से अगस्त महीने तक धान का उठाव होना था.

स्टोरेज सेंटर प्रभारी का कहना है कि प्रशासन से धान को ढकने के लिए पर्याप्त त्रिपाल की मांग की जा रही थी, लेकिन त्रिपाल नहीं मिलने की वजह से धान बारिश में भीगकर खराब हो गया. अब पूरी तरह से खराब हो चुके धान को मिलर्स ने भी उठाव करने से साफ इनकार कर दिया है.

संग्रहण केंद्र प्रभारी की थी जिम्मेदारी
इधर जिले के डीएमओ राजेंद्र कुमार ध्रुव का कहना है कि स्टोरेज सेंटर में धान को सुरक्षित रखने की जिम्मेदारी प्रभारी की है. लापरवाही के चलते होने वाले नुकसान का आंकलन कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी. दरअसल, जो धान खराब हुआ है वह पिछले साल का धान है और जिसका उठाव करने की जिम्मेदारी 27 मिलर्सो को दी गयी थी लेकिन उन्होंने समय पर धान का उठाव नहीं किया.

छत्तीसगढ़: प्रशासन की लापरवाही के चलते सड़ गया 20 हजार क्विंटल धान, कलेक्टर बोले- कार्रवाई होगी

कलेक्टर ने दिए जांच के आदेश
फिलहाल इस मामले में अब बस्तर कलेक्टर रजत बंसल ने जांच के आदेश देने की बात कही है. उन्होंने कहा कि वे खुद 6 महीने पहले इस संग्रहण केंद्र का निरीक्षण कर चुके हैं और व्यवस्था दुरुस्त करने संग्रहण केंद्र प्रभारी को भी आदेश दिया था, लेकिन अब मामला के उजागर होने के बाद कलेक्टर ने डीएमओ के नेतृत्व में एक टीम बनाकर इस मामले की पूरी जांच करने की बात कही है.

ये भी पढ़ें:

UP Election 2022: सपा-RLD के गठबंधन का हुआ औपचारिक एलान, सीट शेयरिंग को लेकर आई ये खबर

Farmer Protest: आंदोलन को लेकर एसकेएम में मिले सहमति बनने के संकेत, जल्द हो सकता है बड़ा एलान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छत्तीसगढ़ में शख्स का नाम 'राष्ट्रपति', कांग्रेस नेता की आपत्ति, दिल्ली भेजी चिट्ठी
छत्तीसगढ़ में शख्स का नाम 'राष्ट्रपति', कांग्रेस नेता की आपत्ति, दिल्ली भेजी चिट्ठी
दशहरा पर IPS अंकिता शर्मा ने AK-47 से कई राउंड किए फायर, वायरल हुआ वीडियो
दशहरा पर IPS अंकिता शर्मा ने AK-47 से कई राउंड किए फायर, वायरल हुआ वीडियो
छत्तीसगढ़ में बनेगी पहली कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग इकाई, लोगों को मिलेगा रोजगार
छत्तीसगढ़ में बनेगी पहली कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग इकाई, लोगों को मिलेगा रोजगार
शराब घोटाले में कांग्रेस नेता पर ED की सप्लीमेंट्री चार्जशीट, संपत्ति अटैच
शराब घोटाले में कांग्रेस नेता पर ED की सप्लीमेंट्री चार्जशीट, संपत्ति अटैच

वीडियोज

Isha Malviya & Gurmeet Choudhary Interview: प्यार, फिटनेस और Tum Mere Ho पर खास बातचीत!
Ramayana Part 1 OTT Release: JioHotstar पर आएगी Ranbir Kapoor की फिल्म? जानें पूरा अपडेट!
Rashmika Mandanna ने Hindi Accent पर ट्रोलर्स को दिया करारा जवाब, अपनी पहचान पर जताया गर्व!
Sansani: दिलकश डांसर का दुश्मन दारोगा !
Regime Change की साजिश, International खुलासा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'राम ने यादव को मारा, मोहम्मद इकबाल भीख मांगते हैं', वोटरों के नाम पर बवाल, किसने क्या कहा?
'राम ने यादव को मारा, मोहम्मद इकबाल भीख मांगते हैं', वोटरों के नाम पर बवाल, किसने क्या कहा?
बिहार MLC चुनाव: शुरुआती 4 घंटे में कितना फीसद हुआ मतदान? आंकड़े जारी
बिहार MLC चुनाव: शुरुआती 4 घंटे में कितना फीसद हुआ मतदान? आंकड़े जारी
रिजीम चेंज पर अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, ' ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा हो गया तो...'
रिजीम चेंज पर अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, ' ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा हो गया तो...'
'आप जैसी कोई और नहीं...', मां पिंकी रोशन के बर्थडे पर ऋतिक रोशन ने लुटाया प्यार, देखें फोटोज
'आप जैसी कोई और नहीं...', मां पिंकी रोशन के बर्थडे पर ऋतिक रोशन ने लुटाया प्यार
भारतीय क्रिकेटर ने 30 साल की उम्र में लिया संन्यास, किया भावुक पोस्ट
भारतीय क्रिकेटर ने 30 साल की उम्र में लिया संन्यास, किया भावुक पोस्ट
तिब्बत से PAK तक 24 घंटे में 40 बार आया भूकंप, भारत में कितनी बार महसूस हुए झटके?
तिब्बत से PAK तक 24 घंटे में 40 बार आया भूकंप, भारत में कितनी बार महसूस हुए झटके?
केंद्रीय मंत्री अठावले का बड़ा बयान, 'ज्ञानेश कुमार इस्तीफा नहीं देंगे, क्योंकि...'
केंद्रीय मंत्री अठावले का बड़ा बयान, 'ज्ञानेश कुमार इस्तीफा नहीं देंगे, क्योंकि...'
पंजाब में बीजेपी-शिअद का अलायंस पक्का? सुखबीर बादल के बयान से मिले संकेत
पंजाब में बीजेपी-शिअद का अलायंस पक्का? सुखबीर बादल के बयान से मिले संकेत
Embed widget