एक्सप्लोरर

Chhattisgarh: चुनाव से पहले दुर्ग में 8 जून को होगी कांग्रेस की बड़ी बैठक, ये दिग्गज नेता रहेंगे मौजूद

Chhattisgarh Election 2023 Date: छत्तीसगढ़ के दुर्ग में 8 जून को कांग्रेस के बड़े दिग्गज नेता एक जगह होंगे एकजुट. आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्र देंगे.

Chhattisgarh  Election 2023: छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) में विधानसभा चुनाव (Assembly Elections) को महज लगभग 5 महीने ही बचे हुए हैं. ऐसे में सभी राजनीतिक पार्टियां चुनाव में अपनी-अपनी जीत को लेकर चुनावी रणनीति बनाने में जुट गई है. छत्तीसगढ़ में अब राष्ट्रीय नेताओं (National Leaders) के आने का भी दौर शुरू होने वाला है. ऐसे में छत्तीसगढ़ की सत्ता पर बैठी कांग्रेस अपनी जीत को फिर से दोहराने के लिए कोई भी कसर नहीं छोड़ना चाहती. लिहाजा 8 जून को कांग्रेस (Congress) दुर्ग (Durg) में बड़ा कार्यक्रम करने वाली है, जहां कांग्रेस की प्रदेश प्रभारी और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री, मंत्री सहित कांग्रेस के बड़े नेता शामिल होंगे.

8 जून को होने वाले आयोजन को लेकर मंत्री ने की समीक्षा बैठक

छत्तीसगढ़ में चुनावी साल होने के कारण राजनीतिक पार्टियां चुनावी मैदान में उतर चुकी है. जहां बीजेपी सत्ता पर वापसी करने के लिए रणनीति बना रही है और लगातार कांग्रेस को घेर रही है. तो वहीं कांग्रेस सत्ता में दोबारा काबिज होने के लिए चुनावी मैदान में उतर कर लोगो को सरकार की योजनाओं के बारे में बता रही है. दुर्ग जिला के प्रभारी मंत्री मोहम्मद अकबर ने 8 जून को दुर्ग में होने वाले कांग्रेस पार्टी के दुर्ग संभाग के संभाग स्तरीय सम्मेलन की बैठक करते हुए समीक्षा की. जिले के तमाम नेताओं को जिम्मेदारियां सौंपीं. 

कांग्रेस के दिग्गज नेता एक मंच पर होंगे मौजूद

बता दें की आगामी 8 जून को दुर्ग जिला में कांग्रेस का बड़ा कार्यक्रम होने वाला है. कांग्रेस की छत्तीसगढ़ प्रभारी कुमारी, मुख्यमंत्री भुपेश बघेल, मंत्री सहित दुर्ग संभाग के सात जिलों के जिलाध्यक्ष, विधायक, बूथ कमेटी के अध्यक्ष, ब्लॉक अध्यक्ष समेत हजारों की तादाद में कांग्रेस के कार्यकर्ता मौजूद रहेंगे. छत्तीसगढ़ राज्य की प्रभारी कुमारी शैलजा तमाम कांग्रेस के नेताओं से मुलाकात कर उनसे वन टू वन चर्चा करेंगी. साथ ही सरकार की महत्वपूर्ण फ्लैगशिप उपलब्धियों के साथ योजनाओं को आम जनता के बीच ले जाने कार्यकर्ताओं को प्रोत्साहित करेंगी.

जानिए क्या कहा प्रभारी मंत्री ने?

दुर्ग जिला के प्रभारी मंत्री व वन मंत्री मोहम्मद अकबर ने मीडिया से चर्चा करते हुए बताया कि 8 जून को कांग्रेस की बड़ी बैठक रखी गई है. इसमें छत्तीसगढ़ कांग्रेस के प्रभारी कुमारी शैलजा और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सहित कई मंत्री इस बैठक में शामिल होंगे. इस बैठक में दुर्ग संभाग के सभी ग्राउंड पर मौजूद कांग्रेस नेताओं से बातचीत किया जाएगा. कांग्रेस सरकार के उपलब्धियों के बारे में बताया जाएगा. साथ ही विपक्ष पर बैठी बीजेपी के विफलताओं के बारे में कांग्रेस कार्यकर्ताओं और नेताओं को बताया जाएगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राजस्थान में सरकारी योजना और नेताओं के नाम पर ठगी, पुलिस ने जारी की एडवाइजरी
राजस्थान में सरकारी योजना और नेताओं के नाम पर ठगी, पुलिस ने जारी की एडवाइजरी
जामिया में प्रदर्शनकारी छात्रों को कैंपस खाली करने का अंतिम नोटिस जारी
जामिया में प्रदर्शनकारी छात्रों को कैंपस खाली करने का अंतिम नोटिस जारी
देश की 27 सर्वश्रेष्ठ प्रशासनिक पहल में आजीविका मिशन के UP के 3 मॉडल
देश की 27 सर्वश्रेष्ठ प्रशासनिक पहल में आजीविका मिशन के UP के 3 मॉडल
दिल्ली में इस महीने दर्ज हुआ सबसे कम तापमान, बारिश पर भी अपडेट
दिल्ली में इस महीने दर्ज हुआ सबसे कम तापमान, बारिश पर भी अपडेट

वीडियोज

Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP
Chitra Tripathi: 'मोहब्बत की दुकान' में 'नफरत का सामान'? | Kharge on PM Modi | Baap Remark | Rahul
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: बाप पर गई कांग्रेस पर BJP का फूटा गुस्सा! | Congress | BJP
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: PM के पिता का अपमान, छिड़ा घमासान! | Breaking | ABP News
Yeh Fitoor Tera: Saumya के रबर बैंड को Jeet ने लगाया सीने से, नशे की हालत में भी छलका प्यार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
'मोदी कहीं नहीं जाएगा ब्रो', खरगे के बयान पर भड़की बीजेपी, पटना-भोपाल से जम्मू तक भारी बवाल
'मोदी कहीं नहीं जाएगा ब्रो', खरगे के बयान पर भड़की बीजेपी, पटना-भोपाल से जम्मू तक भारी बवाल
गुजरात देगी शाहरुख को झटका! इन 3 खिलाड़ियों को रिलीज कर सकती है GT
गुजरात देगी शाहरुख को झटका! इन 3 खिलाड़ियों को रिलीज कर सकती है GT
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
तमिलनाडु: पूर्व स्कूली शिक्षामंत्री अनबिल महेश अरेस्ट, 100 करोड़ के कथित घोटाले का आरोप
तमिलनाडु: पूर्व स्कूली शिक्षामंत्री अनबिल महेश अरेस्ट, 100 करोड़ के कथित घोटाले का आरोप
कौन-कौन सी किताब लिख चुका उमर खालिद, क्या है इसका सब्जेक्ट?
कौन-कौन सी किताब लिख चुका उमर खालिद, क्या है इसका सब्जेक्ट?
सिर पर हेलमेट, फिर भी जेब पर पड़ेगी मार! जानिए क्यों कटेगा चालान
सिर पर हेलमेट, फिर भी जेब पर पड़ेगी मार! जानिए क्यों कटेगा चालान
Embed widget