एक्सप्लोरर

दीदार तो हुआ पर मुलाकात नहीं! विदाई से ऐन पहले कोरोना पॉजिटिव हुई दुल्हन, दूल्हे को लेकर मायूस लौटी बारात

मध्य प्रदेश के सतना से 55 किलोमीटर दूर रामनगर गांव में कोरोना संक्रमण से जुड़ा हैरान करने वाला मामला सामने आया है. दुल्हन की विदाई से पहले स्वास्थ्य विभाग की टीम उसकी कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट लेकर पहुंची. शादी में मौजूद तीन अन्य लोगों की भी कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आई है.

कोरोना वायरस महामारी का प्रकोप देश में अब भी जारी है. बढ़ती ठंड के साथ कोरोना संक्रमण के मामले एक बार फिर से बढ़ने लगे हैं. बढ़ती महामारी और ठंड के बीच शादी के लगन भी चल रहे हैं. ऐसे में सरकार ने एक बार शादियों में एक बार में 50 से ज्यादा लोगों के इकट्ठा नहीं होने नियम बनाया है. लेकिन सरकार कितने भी नियम बना ले, जाने-अनजाने लोग शादी में कोरोना वायरस से संक्रमित हो जा रहे हैं.

ऐसा ही एक मामला मध्य प्रदेश के सतना से करीब 55 किलोमीटर दूर रामनगर से सामने आया है. जहां शादी में एक महिला कोरोना वायरस से संक्रमित हो गई. हैरानी बात ये है कि कोरोना से कोई और नहीं बल्कि दुल्हन संक्रमित हुई है. विदाई से पहले ही दुल्हन की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आ गई. दुल्हन की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद बारात बिना दुल्हन लिए विदा हो गई. हालांकि दुल्हन अपने घर में क्वारंटीन हो गई है.

विदाई से पहले आई रिपोर्ट लेकरप हुंची टीम

स्वास्थ्य विभाग की एक टीम दुल्हन के घर पहुंची और उसके कोरोना पॉजिटिव की रिपोर्ट सौंपी. दरअसल, शादी से चार दिन पहले दुल्हन को बुखार और जुकाम की शिकायत थी, जिसके बाद उसका कोरोना टेस्ट किया गया था, शादी के दिन तक रिपोर्ट नहीं आई थी. रविवार को जब बारात और शादी की रस्में पूरी हुई. अगली सुबह यानी सोमवार को जब विदाई का वक्त आया, तब अचानक स्वास्थ विभाग की एक टीम उनके घर पहुंची.

चार लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव

स्वास्थ्य टीम ने दुल्हन कोरोना से संक्रमित होने की जानकारी दी, जिससे वहां मौजूद लोगों के बीच हड़कंप मच गया. इसके साथ ही स्वास्थ्य विभाग ने दुल्हन के घर पर कोविड-19 का नोटिस चस्पा कर दिया है. इसके बाद दुल्हन को घर में क्वारंटीन कर दिया गया. दुल्हन के अलावा उनके परिवार में तीन अन्य लोग भी कोरोना से संक्रमित हुए हैं. अब माना जा रहा है कि इस शादी में आए कई लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हो सकते हैं.

ये भी पढ़ें-

Bharat Bandh: किसानों का 'भारत बंद' आज, दिल्‍ली और हरियाणा की इन सड़कों पर जानें से बचें

केंद्र सरकार का दावा- कृषि कानूनों में शामिल हैं कांग्रेस सरकार के कई सुझाव

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जंतर-मंतर पर अनुमति का मामला पहुंचा दिल्ली हाईकोर्ट, पुलिस ने दी दलील
जंतर-मंतर पर अनुमति का मामला पहुंचा दिल्ली हाईकोर्ट, पुलिस ने दी दलील
राजस्थान कांग्रेस में टिकट को लेकर घमासान, प्रदेश सचिव नरपत पन्नू नाराज! वीडियो वायरल
राजस्थान कांग्रेस में टिकट को लेकर घमासान, प्रदेश सचिव नरपत पन्नू नाराज! वीडियो वायरल
दिल्ली: रेस्टोरेंट में आग से हड़कंप, जान बचाने के लिए खिड़की से कूदे लोग
दिल्ली: रेस्टोरेंट में आग से हड़कंप, जान बचाने के लिए ऊपर से लगाई छलांग
यूपी में कहीं बारिश तो कहीं मौसम रहेगा शुष्क, IMD ने दिया अलर्ट
यूपी में कहीं बारिश तो कहीं मौसम रहेगा शुष्क, IMD ने दिया अलर्ट

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी और डीके शिवकुमार के वीडियो पर बवाल, BJP ने बताया कर्नाटक का अपमान
राहुल गांधी और डीके शिवकुमार के वीडियो पर बवाल, BJP ने बताया कर्नाटक का अपमान
आशुतोष रांका, सौरव दास पर किन धाराओं में FIR, हो सकती है कितनी सजा?
आशुतोष रांका, सौरव दास पर किन धाराओं में FIR, हो सकती है कितनी सजा?
फ्लाईदुबई विमान घटनाः UAE पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मालदीव के दो पायलट गिरफ्तार
फ्लाईदुबई विमान घटनाः UAE पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मालदीव के दो पायलट गिरफ्तार
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
यूपी में कहीं बारिश तो कहीं मौसम रहेगा शुष्क, IMD ने दिया अलर्ट
यूपी में कहीं बारिश तो कहीं मौसम रहेगा शुष्क, IMD ने दिया अलर्ट
जंतर-मंतर पर नहीं होंगे प्रदर्शन, यह जगह कैसे बनी थी लोकतंत्र की आवाज?
जंतर-मंतर पर नहीं होंगे प्रदर्शन, यह जगह कैसे बनी थी लोकतंत्र की आवाज?
राजस्थान के कई मेडिकल कॉलेज में MBBS सीटें खाली, जानें कहां कितनी वैकेंसी?
राजस्थान के कई मेडिकल कॉलेज में MBBS सीटें खाली, जानें कहां कितनी वैकेंसी?
Embed widget