एक्सप्लोरर

बेंगलुुरु हिंसा को लेकर बीजेपी का कांग्रेस पर निशाना, तुष्टीकरण को बताया पार्टी की एकमात्र पॉलिसी

मंगलवार 11 अगस्त की रात हिंसक भीड़ ने थाने और कांग्रेस विधायक श्रीनिवास मूर्ति के आवास में तोड़फोड़ की. यह घटना विधायक के एक कथित संबंधी द्वारा सोशल मीडिया पर सांप्रदायिक मुद्दे से जुड़े एक पोस्ट शेयर किये जाने के बाद हुई.

नई दिल्लीः कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु के पुलाकेशी नगर में मंगलवार रात भड़की हिंसा के लिए बीजेपी ने बुधवार को कांग्रेस पर निशाना साधा और इस पूरे मामले में उसकी चुप्पी पर सवाल उठाए. बीजेपी के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष ने ट्वीट कर कांग्रेस पर आरोप लगाया कि ‘‘तुष्टिकरण’’ ही उसकी एकमात्र ‘‘आधिकारिक नीति’’ है.

अपने विधायक पर हमले के बावजूद कांग्रेस चुपः संतोष

बीएल संतोष ने ट्वीट कर कहा, ‘‘कल बेंगलुरु में अपने दलित विधायक अखंड श्रीनिवास मूर्ति पर हमला और उनके आवास पर तोड़फोड़ की घटना के बावजूद कांग्रेस और कर्नाटक कांग्रेस ने पूरी तरह से चुप्पी साध रखी है. दंगे के अधिकार को उसका पूरा समर्थन...? उनके लिए तुष्टिकरण ही एकमात्र आधिकारिक पार्टी नीति है.’’

मंगलवार 11 अगस्त की रात हिंसक भीड़ ने थाने और कांग्रेस विधायक श्रीनिवास मूर्ति के आवास में तोड़फोड़ की. यह घटना विधायक के एक कथित संबंधी द्वारा सोशल मीडिया पर सांप्रदायिक मुद्दे से जुड़े एक पोस्ट शेयर किये जाने के बाद हुई.

विधायक ने की शांति की अपील

पुलिस के मुताबिक बड़ी संख्या में लोग विधायक अखंड श्रीनिवास मूर्ति के आवास के निकट जमा हुए और तोड़फोड़ की और साथ ही वहां खड़े वाहनों को क्षतिग्रस्त कर दिया. प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि हिंसा को रोकने की कोशिश कर रहीं पुलिस टीमों के वाहनों को भी भीड़ ने क्षतिग्रस्त कर दिया.

बीजेपी महासचिव पी मुरलीधर राव, जो कि कर्नाटक मामलों के प्रभारी भी है, ने दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की.

उन्होंने एक ट्वीट कर कहा, ‘‘बेंगलुरू में भीड़ द्वारा केजी हल्ली और डीजे हल्ली पुलिस थानों में भयावह हमला किया गया जिसमें 60 पुलिसकर्मी घायल हो गए. दोषियों को माफ नहीं किया जा सकता. हिंसा के लिए उत्तरदायी लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए.’’

विधायक श्रीनिवास मूर्ति ने मंगलवार को ही एक वीडियो संदेश जारी कर समुदाय के लोगों से हिंसा नहीं करने की अपील की थी.

ये भी पढ़ें

Bangalore Violence Live Updates: बेंगलुरु हिंसा में अबतक तीन लोगों की मौत, 60 पुलिसकर्मी घायल

इन शख्सियतों ने कैंसर को मात देकर जीती है जिंदगी, संजय दत्त के लिए भी हो रही हैं दुआएं

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

प्रशांत किशोर देर रात थाना पहुंचे, चुनाव के बीच बड़ा बयान, 'अगर जन सुराज…'
प्रशांत किशोर देर रात थाना पहुंचे, चुनाव के बीच बड़ा बयान, 'अगर जन सुराज…'
कांवड़ यात्रा: दिल्ली-मेरठ नमो भारत कॉरिडोर को लेकर बड़ा ऐलान
कांवड़ यात्रा: दिल्ली-मेरठ नमो भारत कॉरिडोर को लेकर बड़ा ऐलान
प्रदर्शनकारी को गोली लगने के सबूत नहीं, दिल्ली पुलिस का बयान
प्रदर्शनकारी को गोली लगने के सबूत नहीं, दिल्ली पुलिस का बयान
उद्धव ठाकरे बोले, 'हां, मेरा परिवारवाद है लेकिन उसकी एक...'
उद्धव ठाकरे बोले, 'हां, मेरा परिवारवाद है लेकिन उसकी एक...'

वीडियोज

7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!
Lock Upp 2: Shreya Kalra का बड़ा खुलासा, बचपन की दर्दनाक घटना सुनकर भावुक हुए सभी
Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement
Batwara 1947 Trailer Review: Sunny Deol छा गए, लेकिन क्या ट्रेलर बना उम्मीदों जितना दमदार?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बागी गुट को लेकर की ये मांग
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बागी गुट को लेकर की ये मांग
उद्धव ठाकरे बोले, 'हां, मेरा परिवारवाद है लेकिन उसकी एक...'
उद्धव ठाकरे बोले, 'हां, मेरा परिवारवाद है लेकिन उसकी एक...'
राहुल गांधी ने अमित शाह को घेरा, सौरव दास बोले, 'ये सीरियस...'
राहुल गांधी ने अमित शाह को घेरा, सौरव दास बोले, 'ये सीरियस...'
श्रीलंका सीरीज से पहले ईशान किशन बने कप्तान, वैभव सूर्यवंशी उपकप्तान
श्रीलंका सीरीज से पहले ईशान किशन बने कप्तान, वैभव सूर्यवंशी उपकप्तान
Xप्लेन: राहुल गांधी के 'दो बोल' से बवाल! जानें सदन के अंदर और बाहर का हाल?
राहुल गांधी के 'दो बोल' से बवाल! जानें सदन के अंदर और बाहर का हाल?
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर? जानकर नम हो जाएंगी आखें
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर?
‘मौत भी मंजूर, लेकिन...’, बांग्लादेश लौटने पर शेख हसीना का बड़ा बयान
‘मौत भी मंजूर, लेकिन...’, बांग्लादेश लौटने पर शेख हसीना का बड़ा बयान
Indian AI Engineer loss US Job: US में नौकरी गई, प्रोजेक्ट चला गया भारत...भारतीय AI इंजीनियर की कहानी वायरल
US में नौकरी गई, प्रोजेक्ट चला गया भारत...भारतीय AI इंजीनियर की कहानी वायरल
Embed widget