एक्सप्लोरर

Bihar Chunav: BJP से मोहभंग लेकिन…! क्या भाजपा के टिकट पर बिहार विधानसभा का चुनाव लड़ेंगे पवन सिंह?

Bihar Assembly Election 2025: पवन सिंह लगातार इशारा दे रहे हैं कि वे अभी भी पार्टी (BJP) के नेताओं के करीब हैं. उनकी पत्नी ज्योति सिंह पहले ही बिहार विधानसभा चुनाव में उतरने की बात कह चुकी हैं.

Pawan Singh: भोजपुरी के पावरस्टार कहे जाने वाले पवन सिंह ने बीजेपी के खिलाफ जाकर 2024 में काराकाट लोकसभा सीट से निर्दलीय चुनाव लड़ा था लेकिन वे हार गए थे. 2024 में बीजेपी से भले पवन सिंह का मोहभंग हुआ हो लेकिन वे लगातार इशारा दे रहे हैं कि वे अभी भी पार्टी (बीजेपी) के नेताओं के करीब हैं. पवन सिंह इन दिनों बीजेपी के नेताओं को उनके जन्मदिन पर लगातार बधाई दे रहे हैं. इससे सवाल भी उठ रहा है कि क्या बीजेपी के टिकट पर विधानसभा का चुनाव तो नहीं लड़ना चाहते हैं?

दरअसल बीते रविवार (02 फरवरी) को बीजेपी नेता और आजमगढ़ के पूर्व सांसद दिनेश लाल यादव निरहुआ का जन्मदिन था. उनके जन्मदिन पर पवन सिंह ने उन्हें बधाई दी. एक्स पर दिनेश लाल यादव निरहुआ को टैग करके लिखा, "सरल स्वभाव मृदभाषी सौम्य आज़मगढ़ के लोकप्रिय पूर्व सांसद दिनेश लाल यादव जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं ढेर सारी शुभकामनाएं. ईश्वर से कामना है कि आप स्वस्थ एवं दीर्घायु रहें." इस पर दिनेश लाल यादव ने भी जवाब दिया. लिखा, "भाई आपकी स्नेह भरी शुभकामनाओं के लिए हृदयतल से आभार."

सांसद मनोज तिवारी को भी दी बधाई

वहीं दिनेश लाल यादव से पहले एक फरवरी को पवन सिंह ने सांसद मनोज तिवारी को उनके जन्मदिन की बधाई दी. लिखा, "उत्तर पूर्वी दिल्ली के सांसद व भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष बड़े भैया मनोज तिवारी जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं ढेर सारी शुभकामनाएं. ईश्वर से कामना है कि आप स्वस्थ व दीर्घायु रहें." इसके पहले आठ जनवरी को पवन सिंह ने बीजेपी सांसद बृजभूषण शरण सिंह को भी पवन सिंह ने जन्मदिन की बधाई दी थी. 

पवन सिंह की ओर से बीजेपी नेताओं को दिया जा रहा बधाई संदेश अपने आप में यह बताता है कि उनका संपर्क पार्टी के नेताओं से है. ऐसे में अगर पवन सिंह को लगता है कि उन्हें एक बार फिर से चुनावी मैदान में उतरना चाहिए तो वे बीजेपी से टिकट के लिए लग सकते हैं. वजह यह है कि उन्होंने निर्दलीय चुनाव लड़कर देख लिया और उसका नतीजा क्या हुआ वह सबके सामने है. हालांकि देखना होगा कि पवन सिंह आने वाले समय में क्या फैसला करते हैं.

पवन सिंह की पत्नी लड़ना चाहती हैं चुनाव

दूसरी ओर हाल ही में पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह ने बिहार विधानसभा चुनाव में उतरने की बात कही थी. रोहतास में मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की जमकर तारीफ की थी. कहा था कि जनता जहां से आशीर्वाद देगी वो वहां से चुनाव लड़ेंगी. अगर किसी पार्टी से टिकट नहीं मिला तो निर्दलीय चुनाव लड़ने के लिए भी वे तैयार हैं.

यह भी पढ़ें- पवन सिंह की पत्नी ज्योति ने कर दी PM मोदी और CM नीतीश की तारीफ, क्या NDA में होंगी शामिल?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

प्रशांत किशोर को लेकर JDU ने दिया विवादित बयान, 'अगर आप…'
प्रशांत किशोर को लेकर JDU ने दिया विवादित बयान, 'अगर आप…'
प्रशांत किशोर की मुश्किलें बढ़ीं! थाने में शिकायत, CM सम्राट से जुड़ा है मामला
प्रशांत किशोर की मुश्किलें बढ़ीं! थाने में शिकायत, CM सम्राट से जुड़ा है मामला
बिहार टेंडर घोटाले में हाईकोर्ट ने ED की कार्यशैली पर उठाए सवाल, लगाई फटकार
बिहार टेंडर घोटाले में हाईकोर्ट ने ED की कार्यशैली पर उठाए सवाल, लगाई फटकार
'इतना बड़ा बिहार है हत्या तो होगी क्या करें', JDU के मंत्री का बेतुका बयान
'इतना बड़ा बिहार है हत्या तो होगी क्या करें', JDU के मंत्री का बेतुका बयान

वीडियोज

Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !
SIR पर हल्लाबोल...यूपी में 16 लाख का झोल!
जंतर-मंतर और संग्राम, कारोबार धड़ाम!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
Embed widget