एक्सप्लोरर

लाखों के गहने छीन कर भाग चुका था यह बदमाश, पकड़े जाने पर लोगों ने कर दिया ये हाल, समस्तीपुर का मामला

Social Media Viral: पीड़ित महिला जेवरात छीनने वाले शख्स की पहचान के लिए रविवार को सीसीटीवी कैमरे के फुटेज को देखने के लिए सरदारगंज चौक पर आई हुई थी. यहीं बदमाश भी पकड़ा गया.

समस्तीपुर: जिले के दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के सरदारगंज चौक पर एक महिला से झपट्टा मारकर लाखो रुपये के गहने लेकर फरार होने वाले बदमाश को लोगों ने पकड़कर जमकर धुनाई कर दी. घटना 9 जून का बताई जा रही है. गहने की छिनतई करने वाले शख्स की पिटाई का वीडियो अब जाकर सोशल मिडिया (Social Media) पर वायरल हो रहा है.

दरअसल, पीड़ित महिला जेवरात छीनने वाले शख्स की पहचान के लिए बीते रविवार को सीसीटीवी कैमरे के फुटेज को देखने के लिए सरदारगंज चौक पर आई हुई थी. इस दौरान महिला और उसके स्वजन ने बदमाश को देख लिया और उसे दबोच लिया. लोगों ने जमकर धुनाई की इसके बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया. बदमाश विभूतिपुर के केराई रूपौली गांव का रहने वाला है. नौ जून को वह नगरगामा गांव की वार्ड संख्या नौ की रहने वाली रीना देवी से गहनों से भरा बैग छीनकर फरार हो गया था. बैग में सोने की कानबाली, मंगलसूत्र, चकती और कई गहने थे.

यह भी पढ़ें- Nalanda Road Accident: नालंदा में तेज रफ्तार का कहर, ट्रक ने जुगाड़ गाड़ी में मारी टक्कर, दो लोगों की मौके पर मौत

घटना के बाद महिला ने की थी शिकायत

घटना के बाद महिला ने दलसिंहसराय थाने को आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज कराई थी. इसी घटना को लेकर रविवार को महिला रीना देवी अपने स्वजनों के साथ सरदारगंज चौक पर लगे विभिन्न दुकानों की सीसीटीवी फुटेज देखने पहुंची थी. अपनी बाइक पर किसी दूसरी छिनतई की घटना को अंजाम देने के फिराक में वही बदमाश बैठा हुआ था. बदमाश को देखते ही महिला पहचान गई. इसके बाद उसे पकड़ लिया गया. देखते ही देखते लोगों की भीड़ जुटी और बदमाश का ये हाल कर दिया.

घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह भीड़ से उस बदमाश को छुड़ाया और थाने ले गई. पूछताछ के दौरान बदमाश ने बताया कि उसने नौ जून को झपट्टा मारकर गहने उड़ाए थे. कल्याणपुर बाजार स्थित शगुन ज्वेलर्स के यहां 25 हजार रुपये में गिरवी रख दी है. शगुन ज्वेलर्स के यहां छापेमारी करते हुए दो लोगों को पूछताछ के लिए लाया गया है.

यह भी पढ़ें- Sitamadhi News: सीतामढ़ी में छात्रा से गैंगरेप के 48 घंटे बाद भी किसी आरोपित की गिरफ्तारी नहीं, हाथ-पैर मार रही पुलिस

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मार… मार! BJP विधायक विनय बिहारी की गाड़ी पर हमला, पटना में हिंसक हुआ छात्रों का प्रदर्शन
मार… मार! BJP विधायक विनय बिहारी की गाड़ी पर हमला, पटना में हिंसक हुआ छात्रों का प्रदर्शन
पटना में कांग्रेस और BJP के कार्यकर्ताओं में मारपीट, सिर फटा, गाड़ी के शीशे तोड़े, भारी बवाल
पटना में कांग्रेस और BJP के कार्यकर्ताओं में मारपीट, सिर फटा, गाड़ी के शीशे तोड़े, भारी बवाल
विधानसभा मानसून सत्र में बीजेपी विधायक ने अपने ही सरकार के मंत्री को चुनौती, कहा- 'आप मेरे साथ चलिए और..'
विधानसभा मानसून सत्र में बीजेपी विधायक ने अपने ही सरकार के मंत्री को चुनौती, कहा- 'आप मेरे साथ चलिए और..'
बिहार मानसून सत्र: सदन में गूंजा सोलर लाइट का मुद्दा, अपनी ही सरकार में घिर गए मंत्री दीपक प्रकाश
बिहार मानसून सत्र: सदन में गूंजा सोलर लाइट का मुद्दा, अपनी ही सरकार में घिर गए मंत्री दीपक प्रकाश

वीडियोज

Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE
Honda ZR-V expected price in India: Kodiaq से ज़्यादा? #honda #hondazrv #autolive
Ravi Dubey के Lakshman बनने पर भावुक हुईं Sargun Mehta, बोलीं- ‘सालों की मेहनत और तपस्या का फल’
Lock Upp 2 में फिर आमने-सामने होंगी Hina Khan और Shilpa Shinde? पुराने विवाद से मचेगा बड़ा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मार… मार! BJP विधायक विनय बिहारी की गाड़ी पर हमला, पटना में हिंसक हुआ छात्रों का प्रदर्शन
मार… मार! BJP विधायक विनय बिहारी की गाड़ी पर हमला, पटना में हिंसक हुआ छात्रों का प्रदर्शन
अखिलेश यादव स्पीकर की किस बात से हुए नाराज? भिड़ गए, ओम बिरला ने तुरंत दिया जवाब- 'आपके आपस के विवाद...'
अखिलेश यादव स्पीकर की किस बात से हुए नाराज? भिड़ गए, ओम बिरला ने तुरंत दिया जवाब- 'आपके आपस के विवाद...'
टीम इंडिया में लगातार हो रहे थे इग्नोर, अब कुलदीप यादव ने इस टीम का थामा हाथ; जानें कब खेलेंगे पहला मैच
टीम इंडिया में लगातार हो रहे थे इग्नोर, अब कुलदीप यादव ने इस टीम का थामा हाथ
कीचड़ में नंगे पैर चलकर प्रेमानंद महाराज के आश्रम पहुंचे विराट-अनुष्का, छात्र प्रदर्शन पर चुप्पी; उठे सवाल 
कीचड़ में नंगे पैर चलकर प्रेमानंद महाराज के आश्रम पहुंचे विराट-अनुष्का, छात्र प्रदर्शन पर चुप्पी
आमिर खान ने छोड़ी अश्नीर ग्रोवर की बायोपिक, राहुल मोदी संग क्रिएटिव डिफरेंसेस की वजह से लिया फैसला!
आमिर खान ने छोड़ी अश्नीर ग्रोवर की बायोपिक, राहुल मोदी संग क्रिएटिव डिफरेंसेस की वजह से लिया फैसला!
महिला सांसदों को कहे अपशब्द, कल्याण बनर्जी पर एक्शन, पूरे मानसून सत्र के लिए किए गए निलंबित
महिला सांसदों को कहे अपशब्द, कल्याण बनर्जी पर एक्शन, पूरे मानसून सत्र के लिए किए गए निलंबित
अस्पताल में भर्ती सोनम वांगचुक से अभिजीत दीपके की बड़ी अपील, 'अनशन तोड़ दें, हम प्रोटेस्ट को...'
अस्पताल में भर्ती सोनम वांगचुक से अभिजीत दीपके की बड़ी अपील, 'अनशन तोड़ दें, हम प्रोटेस्ट को...'
'हमारा समय बर्बाद ना करें', लाठीचार्ज को लेकर CJI सूर्यकांत की टिप्पणी पर भड़की कॉकरोच जनता पार्टी, कहा- इतना अहंकार...
'हमारा समय बर्बाद ना करें', लाठीचार्ज को लेकर CJI सूर्यकांत की टिप्पणी पर भड़की कॉकरोच जनता पार्टी, कहा- इतना अहंकार...
Embed widget