एक्सप्लोरर

Bihar News: मोतिहारी में अतिक्रमण हटाने गए प्रशासनिक टीम पर हमला, 9 कर्मी हुए घायल, आक्रोशित ग्रामीणों से भागकर बचाई जान

Motihari News: मामला ढाका थाना क्षेत्र का है. विक्रमपुर गांव में प्रशासनिक टीम जेसीबी लेकर अतिक्रमण हटाने गई थी, जिसका विरोध गांव वाले करने लगे.

मोतिहारी: जिले के ढाका थाना क्षेत्र में अतिक्रमण हटाने गए प्रशासनिक टीम पर सोमवार को ग्रामीणों ने हमला (Motihari News) किया. घटना में 8 पुलिसकर्मियों समेत एक पदाधिकारी घायल हो गए. सभी घायल का इलाज ढाका अनुमंडलीय अस्पताल में इलाज चल रहा है. मिली जानकारी के अनुसार ढाका थाना क्षेत्र के गहई पंचायत के विक्रमपुर गांव में ढाका अंचलाधिकारी और नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी अतिक्रमण हटाने पुलिस बल के साथ पहुंचे थे. इसी क्रम में ग्रामीणों ने अतिक्रमण हटाने पहुंची प्रसाशन की टीम पर हमला बोल दिया. इस घटना में 8 पुलिसकर्मी समेत ढाका नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी और अंचलाधिकारी को चोटे आई हैं.

किसी तरह प्रशासन की टीम ने बचाई जान

बताया जा रहा है कि विक्रमपुर गांव में ज्वाइंट प्रशासनिक टीम जेसीबी लेकर अतिक्रमण हटाने गई थी, जिसका विरोध गांव वाले करने लगे. गांव वाले प्रशासन पर पक्षपात का आरोप लगा रहे थे. इस बीच जब अतिक्रमण हटाने की प्रक्रिया शुरू हुई तब तक काफी संख्या में महिलाएं उग्र हो गईं और टीम पर हमला बोल दिया. इसमें पत्थरबाजी की भी घटना हुई. इस घटना में पुलिस के साथ साथ अधिकारी भी गंभीर रूप से घायल हो गए. साथ साथ लोगों ने जेसीबी को भी तोड़ दिया. इस बीच प्रशासन को पीछे हटना पड़ा और किसी तरह भागकर जान बचाई हालांकि प्रसाशन के भागने के क्रम में ग्रामीणों ने सभी को खदेड़कर भगाया.

प्राथमिकी दर्ज कर कानूनी करवाई की जा रही है- डीएसपी

घटना को लेकर ढाका डीएसपी अशोक कुमार ने बताया कि ढाका थाना क्षेत्र के गहई पंचायत के विक्रमपुर गांव में अतिक्रमण हटाने गए प्रसाशन टीम पर ग्रामीणों ने हमला बोल पथराव किया है. इस घटना में आठ पुलिस कर्मी समेत अधिकारियों को भी चोटें आई हैं, जिनका इलाज अनुमंडलीय अस्पताल में चल रहा है. बहरहाल इस घटना के बाद प्रशासन द्वारा तीन लोगों को हिरासत में लिया गया है और पूछताछ की जा रही है. साथ ही अन्य उपद्रवियों को चिन्हित कर आगे कि कार्रवाई की जा रही है. हमले में संलिप्त लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कानूनी करवाई की जा रही है.

ये भी पढ़ें: Rohtas News: हत्या के बाद पकड़े न जाएं इसलिए जलाने लगे लाश, आधे जले शव को चिता से उठा ले गई पुलिस

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार: MLC चुनाव से पहले सरकार की शिक्षकों को सौगात, अनुदान राशि जारी
बिहार: MLC चुनाव से पहले सरकार की शिक्षकों को सौगात, अनुदान राशि जारी
सौरव दास-आशुतोष रांका की जमानत पर चिराग पासवान बोले- 'अगर बार-बार…'
सौरव दास-आशुतोष रांका की जमानत पर चिराग पासवान बोले- 'अगर बार-बार…'
बिहार: विपक्ष के विरोध पर BJP का पलटवार, चलाएगी 'लोकतंत्र बचाओ, भीड़तंत्र हटाओ' अभियान
बिहार: विपक्ष के विरोध पर BJP का पलटवार, चलाएगी 'लोकतंत्र बचाओ, भीड़तंत्र हटाओ' अभियान
बेगूसराय: दारोगा ने महिला डांसर को मारा थप्पड़, पिस्टल लहराई, मची अफरा-तफरी
बेगूसराय: दारोगा ने महिला डांसर को मारा थप्पड़, पिस्टल लहराई, मची अफरा-तफरी

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
Ramayana OTT Release: रणबीर कपूर की 'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
'अखिलेश से मिले हो...', BJP विधायक ने गोदाम प्रभारी पर बरसाए थप्पड़
'अखिलेश से मिले हो...', BJP विधायक ने गोदाम प्रभारी पर बरसाए थप्पड़
इस एक तरीके से 1 महीने तक गंदी नहीं होगी बेडशीट, कुंवारों के फायदे की खबर
इस एक तरीके से 1 महीने तक गंदी नहीं होगी बेडशीट, कुंवारों के फायदे की खबर
Embed widget