एक्सप्लोरर

है न गजब! बिहार में गाड़ी… UP में कटा चालान, 5000 का मैसेज आते ही वाहन मालिक को लगा झटका

Bihar News: मामला बिहार के रोहतास का है. वाहन के मालिक ने काराकाट थाने में आवेदन दिया है. थानाध्यक्ष का कहना है कि संबंधित अधिकारियों को मामले में सूचना भेजी जाएगी.

Bihar News: कागजात एवं अन्य कमियां मिलने पर देश भर में गाड़ियों का चालान ऑनलाइन काटकर वाहन मालिक को भेजा जा रहा है. परिवहन विभाग की यह व्यवस्था ठीक है लेकिन कई बार लोग बेवजह भी परेशान हो जाते हैं. ताजा मामला बिहार के रोहतास का है. काराकाट थाना क्षेत्र के लोरीबांध गांव निवासी परमेंद्र सिंह की गाड़ी (हार्वेस्टर) उनके घर पर थी लेकिन चालान लखनऊ (उत्तर प्रदेश) में कट गया. जब परमेंद्र सिंह को 5000 के चालान का मैसेज आया तो उन्हें बड़ा झटका लगा. इस मामले में उन्होंने काराकाट थाने में बीते रविवार (19 जनवरी) को आवेदन दिया है.

क्या है पूरा मामला?

लोरीबांध गांव निवासी रामबचन सिंह के पुत्र परमेंद्र सिंह के पास हार्वेस्टर गाड़ी (नंबर BR 24 GC 8388) है. यह गाड़ी उनके घर के बाहर महीनों से खड़ी है. परमेंद्र सिंह ने बताया कि उनकी इस गाड़ी (हार्वेस्टर) का चालान उत्तर प्रदेश के लखनऊ शहर में 15 जनवरी 2025 को दोपहर 1:45 बजे काटा गया है. चालान नंबर से ऑनलाइन डिटेल देखने पर पता चला कि किसी ट्रक की तस्वीर खींचकर उसे अपलोड किया गया है और 5000 रुपये का फाइन किया गया है.

परमेंद्र सिंह ने की थाने में शिकायत

यह मैसेज आने के बाद 19 जनवरी को परमेंद्र सिंह ने काराकाट थाने में आवेदन दिया. आवेदन में उन्होंने इस संबंध में पूरी जानकारी दी है. काराकाट अपर थानाध्यक्ष रवि भूषण कुमार ने बताया कि वाहन स्वामी परमेंद्र सिंह का आवेदन प्राप्त हुआ है. उनका कहना है कि उनकी गाड़ी लखनऊ तो क्या उत्तर प्रदेश ही नहीं गई है. मामले की जांच शुरू कर दी गई है. संबंधित अधिकारियों को सूचना भेजी जाएगी.

उधर इस तरह की घटना से एक बार फिर से ई-चालान सिस्टम की निष्पक्षता और उसकी प्रक्रिया पर सवाल उठ रहे हैं. वाहन मालिकों के लिए यह एक बड़ी समस्या बन गई है क्योंकि कई बार बिना किसी कारण के चालान कट जा रहे हैं. 

बता दें कि ई-चालान सिस्टम का मुख्य उद्देश्य परिवहन विभाग में पारदर्शिता लाना और भ्रष्टाचार पर रोक लगाना था. कई वाहन मालिकों का कहना है कि इस सिस्टम के जरिए उन्हें कई बार गलत चालान का सामना करना पड़ता है. इससे न केवल समय बर्बाद हो रहा है बल्कि वे आर्थिक रूप से भी प्रभावित हो रहे हैं.

यह भी पढ़ें- बिहार में पीठासीन अधिकारियों का सम्मेलन: रमन सिंह ने दिया बड़ा बयान, किसे बताया चिंता का विषय?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

RJD सांसद मनोज झा बोले, 'Gen-Z की भाषा पर सवाल मत कीजिए'
RJD सांसद मनोज झा बोले, 'Gen-Z की भाषा पर सवाल मत कीजिए'
बांकीपुर: 34.30% वोटिंग, प्रशांत किशोर, BJP या RJD किसे बड़ा झटका?
बांकीपुर: 34.30% वोटिंग, प्रशांत किशोर, BJP या RJD किसे बड़ा झटका?
शिक्षक फॉर्मल ड्रेस में स्कूल आएं, बिहार में गाइडलाइन जारी
शिक्षक फॉर्मल ड्रेस में स्कूल आएं, बिहार में गाइडलाइन जारी
बांकीपुर: BJP या प्रशांत किशोर, किसका पलड़ा भारी? सर्वे ने चौंकाया
बांकीपुर: BJP या प्रशांत किशोर, किसका पलड़ा भारी? सर्वे ने चौंकाया

वीडियोज

24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !
Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल
Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल
Ranveer Singh का मजेदार जवाब हुआ वायरल, Female फैन की बात पर हंसी नहीं रोक पाए लोग

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चीन ने J-20 फाइटर जेट LAC के करीब किया तैनात, सैटेलाइट से सामने आयी तस्वीर
चीन ने J-20 फाइटर जेट LAC के करीब किया तैनात, सैटेलाइट से सामने आयी तस्वीर
215 वाइस चांसलरों ने लिखा प्रियंका गांधी को ओपन लेटर, पढ़ें पूरा मामला
215 वाइस चांसलरों ने लिखा प्रियंका गांधी को ओपन लेटर, पढ़ें पूरा मामला
बांकीपुर: 34.30% वोटिंग, प्रशांत किशोर, BJP या RJD किसे बड़ा झटका?
बांकीपुर: 34.30% वोटिंग, प्रशांत किशोर, BJP या RJD किसे बड़ा झटका?
BO Collection: 'द ओडिसी' से 'बॉर्डर 2' तक, 'स्पाइडर मैन' ने तोड़े 9 बड़ी फिल्मों के ओपनिंग डे रिकॉर्ड्स
'द ओडिसी' से 'बॉर्डर 2' तक, 'स्पाइडर मैन' ने तोड़े 9 बड़ी फिल्मों के ओपनिंग डे रिकॉर्ड्स
रहाणे की रिटायरमेंट पर किसने क्या कहा, सचिन-युवराज और सूर्या ने किया भावुक पोस्ट
रहाणे की रिटायरमेंट पर किसने क्या कहा, सचिन-युवराज और सूर्या ने किया भावुक पोस्ट
पेपर लीक बवाल के बीच ओडिशा में पेपर लीक, व्हाट्सएप पर वायरल, जांच के आदेश
पेपर लीक बवाल के बीच ओडिशा में पेपर लीक, व्हाट्सएप पर वायरल, जांच के आदेश
Xप्लेन: देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
मनुस्मृति पर खरगे का बयान, भड़के BJP सांसद, नड्डा बोले- अशांति फैलेगी
मनुस्मृति पर खरगे का बयान, भड़के BJP सांसद, नड्डा बोले- अशांति फैलेगी
Embed widget