एक्सप्लोरर

Bihar Politics: RCP सिंह के स्वागत समारोह में शामिल नहीं होंगे उपेंद्र कुशवाहा, कहा- बुलाया ही नहीं तो कैसे जाऊं?

उपेंद्र कुशवाहा ने कहा, " आरसीपी सिंह के स्वागत के लिए बनाए गए बैनर पोस्टर से राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह की तस्वीर गायब होना बर्दाश्त के बाहर है. इसे बर्दाश्त नहीं किया जा सकता है."

पटना: केंद्रीय मंत्री बनने के बाद सोमवार को पहली बार जेडीयू के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष आरसीपी सिंह पटना आ रहे हैं. पटना में उनके स्वागत के लिए पार्टी की ओर से बड़े पैमाने पर तैयारी की गई है. राजधानी पटना के प्रमुख चौक-चौराहों पर आरसीपी सिंह के स्वागत समारोह के बाबत पोस्टर लगाए गए हैं. हालांकि, केंद्रीय मंत्री के स्वागत समारोह में उपेंद्र कुशवाहा शामिल नहीं होंगे. इस बात की जानकारी खुद उन्होंने सोमवार को पत्रकारों से बातचीत के दौरान दी. 

जेडीयू में कोई गुटबाजी नहीं

उन्होंने कहा, "आरसीपी सिंह पटना आ रहे है, इस बात की जानकारी मुझे पार्टी दफ्तर से नहीं मिली है. ना ही कोई पत्र आया है. तो मैं कैसे शामिल हो सकता हूं. मुझे अपने कार्यक्रम के तहत जहानाबाद जाना है." पार्टी में गुटबाजी के सवाल पर उन्होंने कहा, " पार्टी में जो लोग गुटबाजी के चक्कर में पड़ेंगे, उनका नुकसान होना निश्चित है. लेकिन जेडीयू में कोई गुटबाजी नहीं है."

उपेंद्र कुशवाहा ने कहा, " आरसीपी सिंह के स्वागत के लिए बनाए गए बैनर पोस्टर से राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह की तस्वीर गायब होना बर्दाश्त के बाहर है. इसे बर्दाश्त नहीं किया जा सकता है. ललन सिंह जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं और पार्टी में उनकी जो भूमिका है, उसे सबको समझना चाहिए."

ताश के पत्तों की तरह बिखर जाएगी जेडीयू

इधर, जेडीयू में पनप रहे मनमुटाव पर आरजेडी ने हमला बोला है. पार्टी प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने कहा, " जेडीयू में जिस तरह से खेमेबाजी और गुटबाजी दिख रही है, इससे ये स्पष्ट हो गया है कि जेडीयू दो टुकड़ों में बंट गई है. संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने गंभीर सवाल किए हैं. स्वागत समारोह में उन्हें आमंत्रित नहीं किया गया है. पोस्टर से राष्ट्रीय अध्यक्ष की तस्वीर गायब है. इस संबंध में जेडीयू नेताओं के पास कोई जवाब नहीं है. आने वाले दिनों में जेडीयू ताश के पत्तों की तरह बिखर जाएगी. पार्टी नेताओं की नाराजगी का खामियाजा जेडीयू को भुगतना पड़ेगा.

यह भी पढ़ें -

Bihar News: पूर्व सांसद शहाबुद्दीन के बेटे ओसामा ने किया वैष्णो देवी का दर्शन, पालकी से पहुंचे, तस्वीर वायरल

Dhanbad Judge Murder: जज उत्तम आनंद की हत्या मामले में सूचना देने वाले को मिलेगा 5 लाख का इनाम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पटना में कांग्रेस और BJP के कार्यकर्ताओं में मारपीट, सिर फटा, गाड़ी के शीशे तोड़े, भारी बवाल
पटना में कांग्रेस और BJP के कार्यकर्ताओं में मारपीट, सिर फटा, गाड़ी के शीशे तोड़े, भारी बवाल
विधानसभा मानसून सत्र में बीजेपी विधायक ने अपने ही सरकार के मंत्री को चुनौती, कहा- 'आप मेरे साथ चलिए और..'
विधानसभा मानसून सत्र में बीजेपी विधायक ने अपने ही सरकार के मंत्री को चुनौती, कहा- 'आप मेरे साथ चलिए और..'
बिहार मानसून सत्र: सदन में गूंजा सोलर लाइट का मुद्दा, अपनी ही सरकार में घिर गए मंत्री दीपक प्रकाश
बिहार मानसून सत्र: सदन में गूंजा सोलर लाइट का मुद्दा, अपनी ही सरकार में घिर गए मंत्री दीपक प्रकाश
दिल्ली में विरोध प्रदर्शन के बीच BJP को राहुल गांधी की सिक्योरिटी की चिंता, कह दी ये बड़ी बात
दिल्ली में विरोध प्रदर्शन के बीच BJP को राहुल गांधी की सिक्योरिटी की चिंता, कह दी ये बड़ी बात

वीडियोज

Honda ZR-V expected price in India: Kodiaq से ज़्यादा? #honda #hondazrv #autolive
Ravi Dubey के Lakshman बनने पर भावुक हुईं Sargun Mehta, बोलीं- ‘सालों की मेहनत और तपस्या का फल’
Lock Upp 2 में फिर आमने-सामने होंगी Hina Khan और Shilpa Shinde? पुराने विवाद से मचेगा बड़ा बवाल
कैमरे में कैद मौत की पिक्चर !
DR. Aarambhi: Aarambhi ने खोला सच, Tandon परिवार को सजा दिलाने अड़ी Nayra!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अखिलेश यादव स्पीकर की किस बात से हुए नाराज? भिड़ गए, ओम बिरला ने तुरंत दिया जवाब- 'आपके आपस के विवाद...'
अखिलेश यादव स्पीकर की किस बात से हुए नाराज? भिड़ गए, ओम बिरला ने तुरंत दिया जवाब- 'आपके आपस के विवाद...'
धर्मेंद्र प्रधान के खिलाफ पटना में फूटा छात्रों का गुस्सा, तस्वीरों में देखिए प्रदर्शन, RJD बोली- 'इतिहास…'
धर्मेंद्र प्रधान के खिलाफ पटना में फूटा छात्रों का गुस्सा, तस्वीरों में देखिए प्रदर्शन, RJD बोली- 'इतिहास…'
J&K Terrorist Attack: जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में आतंकी हमला, पुलिस के जवान पर दागीं 5 गोलियां, TRF ने ली अटैक की जिम्मेदारी
जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में आतंकी हमला, पुलिस के जवान पर दागीं 5 गोलियां, TRF ने ली अटैक की जिम्मेदारी
इंग्लैंड में फ्लॉप होने के बाद बोले वैभव सूर्यवंशी- ‘क्रिकेट में उतार-चढ़ाव आते रहते हैं’
इंग्लैंड में फ्लॉप होने के बाद बोले वैभव सूर्यवंशी- ‘क्रिकेट में उतार-चढ़ाव आते रहते हैं’
आमिर खान ने छोड़ी अश्नीर ग्रोवर की बायोपिक, राहुल मोदी संग क्रिएटिव डिफरेंसेस की वजह से लिया फैसला!
आमिर खान ने छोड़ी अश्नीर ग्रोवर की बायोपिक, राहुल मोदी संग क्रिएटिव डिफरेंसेस की वजह से लिया फैसला!
महिला सांसदों को कहे अपशब्द, कल्याण बनर्जी पर एक्शन, पूरे मानसून सत्र के लिए किए गए निलंबित
महिला सांसदों को कहे अपशब्द, कल्याण बनर्जी पर एक्शन, पूरे मानसून सत्र के लिए किए गए निलंबित
'या तो वो जंतर-मंतर आएं या फिर...', कॉकरोच जनता पार्टी ने सरकार से बातचीत के लिए रखी ये शर्त
'या तो वो जंतर-मंतर आएं या फिर...', कॉकरोच जनता पार्टी ने सरकार से बातचीत के लिए रखी ये शर्त
अस्पताल में भर्ती सोनम वांगचुक से अभिजीत दीपके की बड़ी अपील, 'अनशन तोड़ दें, हम प्रोटेस्ट को...'
अस्पताल में भर्ती सोनम वांगचुक से अभिजीत दीपके की बड़ी अपील, 'अनशन तोड़ दें, हम प्रोटेस्ट को...'
Embed widget