एक्सप्लोरर

'जी करता है अब जान दे दूं', यूपी की लेडी सिंघम श्रेष्ठा ठाकुर पर पति ने लगाए कई गंभीर आरोप

DSP Shrestha Thakur: रोहित का कहना है कि श्रेष्ठा ने डेट पर रोहित को लखनऊ बुलाया. पहली ही मुलाकात में दोनों साथ रहे और रात बीतने के बाद अगले ही दिन श्रेष्ठा ने लखनऊ में दबाव बनाकर उससे से शादी कर ली.

Arrah News: उत्तर प्रदेश की तेजतर्रार महिला पुलिस अफसर डीएसपी श्रेष्ठा ठाकुर और उनके पति रोहित सिंह के तलाक मामले में एक नया मोड़ सामने आया है. आरा के अमराई नवादा के रहने वाले रोहित सिंह ने अपनी पत्नी और यूपी पुलिस में लेडी सिंघम के नाम से चर्चित श्रेष्ठा ठाकुर पर काफी गंभीर आरोप लगाए हैं. जेल से बाहर आने के बाद रोहित पहली बार शनिवार को आरा में मीडिया के सामने आए और अपनी पत्नी श्रेष्ठा ठाकुर के साथ रिश्ते को लेकर कई बड़े खुलासे किए.

'पहली मुलाकात में दिल दे बैठी थीं श्रेष्ठा ठाकुर'

डिप्टी एसपी के पद पर तैनात 2012 बैच की UPPSC अधिकारी श्रेष्ठा ठाकुर के साथ रिश्ते की शुरुआत को लेकर रोहित सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि दोनों एक दोस्त के जरिए सोशल मीडिया पर मिले थे. 8 अगस्त 2017 को श्रेष्ठा ने डेट पर रोहित को लखनऊ बुलाया. पहली मुलाकात में दोनों साथ रहे और रात बीतने के बाद अगले ही दिन श्रेष्ठा ने लखनऊ के हजरतगंज स्थित हनुमान मंदिर में दबाव बनाकर रोहित से शादी कर ली. रोहित सिंह ने कहा कि श्रेष्ठा का ये आरोप झूठा है कि हमारी मुलाकात मेट्रीमोनियल साइट पर हुई थी.

जिस रोहित सिंह पर DSP श्रेष्ठा ठाकुर धोखाधड़ी और फर्जी IRS अधिकारी होने का आरोप लगा रही हैं. उनका दावा है कि श्रेष्ठा इतनी बड़ी पुलिस अधिकारी होने के बावजूद उतनी भी बेवकूफ नहीं हैं कि उन्होंने एक फर्जी अधिकारी से एक नहीं दो-दो बार शादी रचाई. 8 अगस्त, 2017 को मंदिर में पहली शादी और फिर 16 जुलाई, 2018 को पटना में दूसरी बार शादी की. रोहित ने बताया कि परिवार वालों की मौजूदगी में सगुना मोड़ स्थित किसान मैरेज हॉल में पूरे हिंदू रीति रिवाज के साथ दूसरी बार शादी हुई थी, क्योंकि DSP श्रेष्ठा ठाकुर के घरवाले सोशल स्टेटस के दबाव में धूमधाम से शादी करना चाहते थे.

मंदिर में शादी के बाद उन्होंने दोनों को नेपाल और ओडिशा के पुरी में घूमते-फिरते देख लिया था. शादी का पूरा खर्च भी रोहित सिंह ने उठाया और श्रेष्ठा ने उन पर ढाई करोड़ रुपये दहेज ऐंठने का झूठा आरोप भी मढ़ दिया. श्रेष्ठा ठाकुर के पति रोहित सिंह का आरोप है कि श्रेष्ठा के परिवार में किसी की शादी नहीं टिकती है. श्रेष्ठा के दो भाई हैं. दोनों भाईयों की भी उनकी पत्नी के साथ लड़ाई चल रही है.

रोहित ने इसका जिम्मेदार अपनी सास को बताया

पहले भाई की पत्नी 22 साल से साथ नहीं रहती है. दूसरे भाई की पत्नी ने भी पिछले 4 साल से साथ छोड़ दिया है. रोहित इन सब का गुनाहगार अपनी सास यानी डिप्टी SP श्रेष्ठा ठाकुर की मां को ठहराते हैं. रोहित का आरोप है कि इन सब के रिश्तों में श्रेष्ठा ठाकुर की मां ने ही जहर घोला. रोहित सिंह का आरोप है कि पत्नी श्रेष्ठा ठाकुर बेटे से मिलने नहीं देती हैं. तलाक अभी हुआ नहीं है. तलाक का मामला गाजियाबाद कोर्ट में चल रहा है.

7 अप्रैल को फिर से सुनवाई होने वाली है. विजिटिंग राइट होने के बावजूद भी श्रेष्ठा बेटे से साल 2021 से ही मिलने नहीं दे रही हैं. सिपाही के संरक्षण में बेटा पल रहा है. 2022 में कोर्ट ने विजिटिंग राइट दिया, लेकिन फिर भी श्रेष्ठा बेटे से मिलने नहीं देती है. मानसिक स्वास्थ्य ठीक नहीं चल रहा. जी करता है कि अब जान दे दूं. मन करता है कि मर जाऊं. श्रेष्ठा ठाकुर के पति रोहित का आरोप है कि कौशाम्बी के थानेदार सर्वेश पाल के साथ श्रेष्ठा के पुराने संबंध हैं. लंबे समय से दोनों साथ हैं.

उन्होंने कहा कि लखीमपुर खीरी में पोस्टिंग के दौरान भी दोनों साथ ही रहते थे. उस वक्त SHO सर्वेश पाल श्रेष्ठा ठाकुर के साथ SOG की टीम में तैनात था. बाद में वो कौशाम्बी थाने में आया और केस में वही बात लिखी जैसा कि श्रेष्ठा ने उसे बताया. 8 फरवरी, 2024 को श्रेष्ठा के साथ सर्वेश भी लगभग 25 पुलिकर्मियों के साथ पहुंचा और घर से जबरन उठाकर थाने ले गया. मोबाइल से जबरदस्ती सारे सबूत मिटा दिए. सारे साक्ष्य को पुलिस ने डिलीट कर दिया. हालांकि कोर्ट में दिखाने के लिए मैंने सबूतों की एक कॉपी को अभी भी सुरक्षित रखा है.

मामले पर कोर्ट का फैसला आना बाकी

रोहित सिंह ने प्रताड़ना को लेकर गाजियाबाद कोर्ट में DSP पत्नी श्रेष्ठा ठाकुर, साले मनीष प्रताप सिंह, कौशाम्बी के थानेदार सर्वेश पाल और DCP समेत कई लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है. गाजियाबाद कोर्ट में 156 (3) का केस किया गया है. प्रताड़ना का मामला अभी फिलहाल न्यायालय में चल ही रहा है, जिस पर कोर्ट का फैसला आना बाकी है. 

खुद को पीड़ित बता रहे रोहित सिंह ने मुख्यमंत्री, गृहमंत्री, डीजीपी, एडीजी लॉ एंड आर्डर और आईजी को पत्र लिखा. इन सभी को मेल किया, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई. न्याय की उम्मीद लगाए रोहित सिंह ने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है. देखना होगा कि अदालत इस मामले में क्या निर्णय लेती है.

ये भी पढ़ें: बेतिया में प्रेमी युगल को मिली इश्क की सजा, मंदिर के खंभे में रस्सी से बांधने का वीडियो वायरल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
दरभंगा केस: मंत्री ने माना पुलिस से हुई गलती? जांच के आदेश
दरभंगा केस: मंत्री ने माना पुलिस से हुई गलती? जांच के आदेश
Bihar Weather: बिहार में भारी बारिश का अलर्ट, तूफान के साथ वज्रपात की संभावना
बिहार में भारी बारिश का अलर्ट, तूफान के साथ वज्रपात की संभावना
बिहार के सोशल मीडिया क्रिएटर्स के लिए अच्छी खबर, मिलेंगे 10 हजार, करना होगा ये काम
बिहार के सोशल मीडिया क्रिएटर्स के लिए अच्छी खबर, मिलेंगे 10 हजार, करना होगा ये काम

वीडियोज

SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)
Bareilly Ke Bacchan: 😳Ajab Singh की हरकत पर Sangam ने दी नसीहत, ससुर जी को बुरी लगी बातें! #sbs
Sunny Deol की ‘Batwara 1947’ क्यों हुई फ्लॉप? Muslim किरदार और कहानी पर उठे सवाल
Bigg Boss 20 में Mouni Roy की Entry? Salman Khan के शो में Naagin लगाएंगी Glamour का तड़का!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
परिसीमन: अमित शाह के सामने साउथ के CM ने कर दी ये मांग, क्या बोले विजय?
परिसीमन: अमित शाह के सामने साउथ के CM ने कर दी ये मांग, क्या बोले विजय?
सोरेन सरकार को झटका, JSSC-GGL समेत 22 रद्द परीक्षा पर HC ने लगाई रोक
सोरेन सरकार को झटका, JSSC-GGL समेत 22 रद्द परीक्षा पर HC ने लगाई रोक
Box Office: जुलाई 2026 का बॉक्स ऑफिस किंग कौन? जानें किस फिल्म ने की सबसे ज्यादा कमाई
जुलाई 2026 का बॉक्स ऑफिस किंग कौन? जानें किस फिल्म ने की सबसे ज्यादा कमाई
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा बार 10 विकेट लेने वाले गेंदबाज
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा बार 10 विकेट लेने वाले गेंदबाज
Trending Dance Video: हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
बांग्लादेश को जलाने में मोहम्मद यूनुस का हाथ? पूर्व अंतरिम सलाहकार समेत पर 27 के खिलाफ शिकायत
बांग्लादेश को जलाने में मोहम्मद यूनुस का हाथ? पूर्व अंतरिम सलाहकार समेत पर 27 के खिलाफ शिकायत
स्कूल-कॉलेजों में खेल को अनिवार्य विषय बनाने की मांग, SC ने सराहना
स्कूल-कॉलेजों में खेल को अनिवार्य विषय बनाने की मांग, SC ने सराहना
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
Embed widget