एक्सप्लोरर

Bihar Lok Sabha Elections: UP के मुख्यमंत्री ने बिहार में RJD और कांग्रेस का छुड़ाया 'बुखार', क्या बोले योगी आदित्यनाथ?

UP CM Yogi Adityanath: योगी आदित्यनाथ धौरहरा खुर्द में सारण लोकसभा सीट के लिए चुनावी जनसभा को संबोधित कर रहे थे. सारण से राजीव प्रताप रूडी बीजेपी के प्रत्याशी हैं.

Yogi Adityanath in Saran Bihar: यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार (17 मई) को सारण में चुनावी सभा को संबोधित किया. चुनावी सभा को संबोधित करते हुए योगी आदित्यनाथ ने आरजेडी और कांग्रेस दोनों पर जमकर हमला किया. योगी आदित्यनाथ धौरहरा खुर्द में सारण लोकसभा सीट (Saran Lok Sabha Seat) के लिए चुनावी जनसभा को संबोधित कर रहे थे. उन्होंने पार्टी प्रत्याशी राजीव प्रताप रूडी (Rajiv Pratap Rudy) के लिए जनता से वोट की अपील की.

'हम यूपी वाले बिहार को अपना ननिहाल मानते हैं...'

योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि एक तरफ नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश डिजिटल युग में प्रवेश कर रहा है तो वहीं कांग्रेस और राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) बिहार को लालटेन युग में ले जाना चाहते हैं. उन्होंने यह भी कहा कि मैं भगवान श्रीराम की धरती से आपके बीच आया हूं. हम यूपी वाले बिहार को अपना ननिहाल मानते हैं, क्योंकि ये मां जानकी का मायका.

यूपी के सीएम ने चुनावी सभा को संबोधित करते हुए आगे कहा कि यूपी में भी माफिया नाम की बीमारी थी जिसे पूरी तरह से समाप्त किया जा चुका है, अब यूपी में महोत्सव होते हैं. योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अयोध्या में रामलला के भव्य मंदिर का उद्घाटन हुआ तो सबसे पहला उपहार बिहार की जनता की ओर से आया था. उत्सव का माहौल जैसे अयोध्या में था वैसे ही बिहार और जनकपुर में था.

'संविधान की खिल्ली उड़ा रहे हैं लालू'

सभा में उन्होंने आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव पर हमला बोला. योगी ने लालू यादव को निशाने पर लेते हुए कहा कि भगवान करे लालू यादव स्वस्थ रहें, मगर वो कहते हैं कि पिछड़ों का सभी आरक्षण मुसलमानों को दे देना चाहिए. ये संविधान को गाली दे रहे हैं, संविधान की खिल्ली उड़ा रहे हैं. बाबा साहेब ने कहा था कि धर्म के आधार पर संविधान में आरक्षण नहीं दे सकते हैं. ये धर्म के आधार पर देश के विभाजन की आधारशिला रखना चाहते हैं.

यह भी पढ़ें- Nitish Kumar: लालू प्रसाद यादव के बेटे-बेटियों को लेकर क्या बोल गए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार? बवाल मचना तय!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
बिहार में छात्रों के हित में 4 बड़े ऐलान, CM सम्राट चौधरी की पहल
बिहार में छात्रों के हित में 4 बड़े ऐलान, CM सम्राट चौधरी की पहल
बिहार: 'शराबबंदी वापस ले लेनी चाहिए', स्टडी में बताई गई ये वजहें
बिहार: 'शराबबंदी वापस ले लेनी चाहिए', स्टडी में बताई गई ये वजहें
Exclusive: यूपी चुनाव के लिए तैयार है चिराग पासवान की पार्टी, अमित शाह से सीट शेयरिंग पर हुई बात?
यूपी चुनाव के लिए तैयार है चिराग पासवान की पार्टी, अमित शाह से सीट शेयरिंग पर हुई बात?

वीडियोज

Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
Monsoon Travel Insurance: घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
अब दोबारा से होगी आरजीकर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
अब दोबारा से होगी RG कर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
Gum Disease Can Cause Heart Attack: मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
Embed widget