एक्सप्लोरर

Bihar: ‘उनकी क्या राजनीति है मैं...’, चिराग पासवान के BPSC अभ्यर्थियों के समर्थन पर बोले जीतन राम मांझी

Bihar Politics: केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने BPSC परीक्षा को लेकर कहा कि 5-10 हजार छात्र प्रदर्शन कर रहे हैं. लेकिन, पूरी परीक्षा को रद्द कर दिया जाएगा तो 4 लाख छात्र सड़क पर नहीं उतरेंगे क्या?

Bihar News: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) की 70वीं संयुक्त प्रारंभिक परीक्षा को दोबारा कराने की मांग का केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने समर्थन किया है. जिसपर केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी की प्रतिक्रिया आई है. उन्होंने कहा कि उनकी (चिराग पासवान) क्या राजनीति है उसपर मैं कुछ नहीं कह सकता हूं, लेकिन जहां तक बीपीएससी विद्यार्थियों का सवाल है, बिहार सरकार ने स्थिति को बहुत उदारतापूर्वक संभाला. 912 केंद्रों में से 911 केंद्रों पर परीक्षा ठीक से आयोजित की गई, एक केंद्र में गडबड़ी होने पर वहां का एग्जाम कैंसिल कर दिया गया, फिर री-एग्जाम करवाया गया.

केंद्रीय मंत्री ने आगे कहा कि 5-10 हजार छात्र प्रदर्शन कर रहे हैं. लेकिन, पूरी परीक्षा को रद्द कर दिया जाएगा तो 4 लाख छात्र सड़क पर नहीं उतरेंगे क्या? इसलिए मामले पर सिर्फ राजनीति की जा रही है. बिहार सरकार और बिहार सर्विस कमीशन का निर्णय एकदम ठीक है. 

क्या बोले थे चिराग पासवान?
केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने परीक्षा में धांधली को सही बताया. उन्होंने कहा कि अगर एग्जाम में गड़बड़ी नहीं होती तो दोबारा परीक्षा नहीं कराई जाती. उन्होंने कहा हर किसी का अपनी-अपनी बात रखने का तरीका होता है. जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर ने क्या किया है और क्या कह रहे हैं, मैं इसपर टिप्पणी किए बिना प्रशांत किशोर के अनशन के मुद्दे पर सहमति रखता हूं. सिर्फ कुछ अभ्यर्थियों की परीक्षा दोबारा कराई गई जो कि गलत है.

बता दें कि बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) की 70वीं संयुक्त प्रारंभिक परीक्षा 13 दिसंबर को आयोजित की गई थी. इस परीक्षा को लेकर छात्र अनियमितता का आरोप लगा रहे हैं. परीक्षा को दोबारा कराने की मांग को लेकर राजधानी पटना के गर्दनीबाग में 18 दिसंबर से अभ्यर्थी धरने पर बैठे हैं. पिछले दिनों कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने पटना के गर्दनीबाग धरनास्थल पर पहुंचकर प्रदर्शनकारी छात्रों से मुलाकात की थी.

यह भी पढ़ें: Bihar: मोतिहारी के डीएम सौरभ जोरवाल राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के हाथों होंगे सम्मानित, जानें- पूरी डिटेल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

RJD नेता मृत्युंजय तिवारी के इस्तीफे पर जीतन राम मांझी ने क्या कह दिया? 'वहां जाति की…'
RJD नेता मृत्युंजय तिवारी के इस्तीफे पर जीतन राम मांझी ने क्या कह दिया? 'वहां जाति की…'
पंचायत चुनाव से पहले सम्राट सरकार का आदेश, एक परसेंट से कम खर्च हुआ तो मुखिया-सचिव होंगे जिम्मेदार
पंचायत चुनाव से पहले सम्राट सरकार का आदेश, एक परसेंट से कम खर्च हुआ तो मुखिया-सचिव होंगे जिम्मेदार
Sonam Wangchuk: सोनम वांगचुक पर JDU की पहली प्रतिक्रिया, 'अनशन पर हैं तो सरकार...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल पर JDU की पहली प्रतिक्रिया, 'अनशन पर हैं तो सरकार...'
एकनाथ शिंदे से जयंत पाटिल और जितेंद्र आव्हाड की मुलाकात पर JDU का बड़ा बयान, 'बिल्कुल साफ है कि…'
एकनाथ शिंदे से जयंत पाटिल और जितेंद्र आव्हाड की मुलाकात पर JDU का बयान, 'बिल्कुल साफ है कि…'

वीडियोज

Sansani: बैड बीवी की आशिकी | Crime News
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सफलता नहीं मिली, मुझे अभी बहुत आगे जाना है
Christopher Nolan की The Odyssey क्या है? जानिए क्यों पूरी दुनिया इस फिल्म का इंतजार कर रही है
Lionel Messi: 39 साल की फुटबॉल मशीन! ABPLIVE
Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ED Raid: बिहार के 131 करोड़ के बालू खनन मामले में ED का बड़ा एक्शन, दिल्ली-राजस्थान समेत 3 राज्यों में रेड
बिहार के 131 करोड़ के बालू खनन मामले में ED का बड़ा एक्शन, दिल्ली-राजस्थान समेत 3 राज्यों में रेड
'ये मोदी पहले सोचता भी है और...', हाइड्रोजन ट्रेन को हरी झंडी दिखाने के बाद US-ईरान जंग पर क्या बोले प्रधानमंत्री?
'ये मोदी पहले सोचता भी है और...', हाइड्रोजन ट्रेन को हरी झंडी दिखाने के बाद US-ईरान जंग पर क्या बोले PM?
संजय राउत का बड़ा दावा, 'महाराष्ट्र में बदल सकता है CM, देवेंद्र फडणवीस को केंद्र में भूमिका'
संजय राउत का बड़ा दावा, 'महाराष्ट्र में बदल सकता है CM, देवेंद्र फडणवीस को केंद्र में भूमिका'
विराट से गले मिले रोहित, ड्रेसिंग रूम की तस्वीरों ने मचाई हलचल, ऐसी फोटो जब पहले आई थी तो किस खिलाड़ी ने लिया था संन्यास
विराट से गले मिले रोहित, ड्रेसिंग रूम की तस्वीरों ने मचाई हलचल, ऐसी फोटो जब पहले आई थी तो किस खिलाड़ी ने लिया था संन्यास
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
ISRO Scientist Resign: ISRO में 100 से ज्यादा वैज्ञानिकों के इस्तीफों पर केंद्र सख्त! अब लिया बड़ा फैसला
ISRO में 100 से ज्यादा वैज्ञानिकों के इस्तीफों पर केंद्र सख्त! अब लिया बड़ा फैसला
Climate Change Sleep Loss: सावधान! बढ़ते तापमान ने उड़ाई इंसानों की नींद, साल में 56 घंटे कम सो रहे हैं लोग
सावधान! बढ़ते तापमान ने उड़ाई इंसानों की नींद, साल में 56 घंटे कम सो रहे हैं लोग
Explained: UP सरकार के निशाने पर जौहर और ग्लोकल समेत 25 हजार यूनवर्सिटी-मदरसे! 'कानूनी शासन' या 'राजनीतिक गणित'?
UP सरकार के निशाने पर जौहर-ग्लोकल समेत 25,000 यूनवर्सिटी-मदरसे! कानूनी शासन या राजनीतिक गणित?
Embed widget