एक्सप्लोरर

Caste Census: 'जाति जनगणना हो लेकिन...', चिराग पासवान का बड़ा बयान, पढ़िए क्या कुछ कहा

Caste Census News: चिराग पासवान इस बात से इत्तेफाक जरूर रखते हैं कि जातिगत जनगणना देश की नीतियों को सही दिशा देने के लिए जरूरी है. लेकिन वो ये कतई नहीं चाहते की इसको  प्रकाशित किया जाए.

Chirag Paswan News: जातीय जनगणना की पॉलिटिक्ल लड़ाई दिल्ली से लेकर बिहार तक जारी है. वार-पलटवार एक दूसरे पर तंज और क्रेडिट लेने की होड़ ही मच गई है. इन सबके बीच केंद्रीय मंत्री और लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) प्रमुख चिराग पासवान ने इसे लेकर बड़ा बयान दिया है. शुक्रवार को एक टीवी चैनल पर उन्होंने कहा कि देश में जाति जनगणना कराना बहुत जरूरी है, लेकिन उनकी ये मांग भी है कि इसे सार्वजनिक ना किया जाए. अब उनकी ये डिमांड कितनी तर्कसंगत है, ये एक अलग चर्चा का विषय है. 

जाति जनगणना जरूर कराई जानी चाहिए- चिराग

चिराग पासवान ने एक सवाल के जवाब में कहा कि कितने प्रतिशत लोग किस जाति के हैं. इसका डेटा होना जरूरी है. जाति जनगणना जरूर कराई जानी चाहिए, लेकिन इसके आंकड़े सार्वजनिक नहीं किए जाने चाहिए. उन्होंने कहा कि इन आंकड़ों के सार्वजनिक होने के बाद समाज में विभाजन और नफरत की स्थिति पैदा हो सकती है. इसका डेटा अगर सार्वजनिक कर दिया गया तो इसका राजनीतिक उद्देश्यों के लिए दुरुपयोग किया जा सकता है.

हालांकि चिराग पासवान इस बात से इत्तेफाक जरूर रखते हैं कि जातिगत जनगणना देश की नीतियों को सही दिशा देने और वंचित वर्गों तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए जरूरी है. लेकिन वो ये कतई नहीं चाहते की इसको  प्रकाशित किया जाए. डेटा का उपयोग केवल सरकारी योजनाओं और नीति निर्माण के लिए किया जाना चाहिए.

देश की राजनीति में नई बहस 

बहरहाल चिराग की ये मांग भी देश और बिहार की राजनीति में नई बहस शुरू कर सकती है. राजनीतिक चशमों से देखा जाए तो विपक्ष ये आरोप भी लगा सकता है कि इनकी सरकार की मंशा ही यही है. फिलहाल इसे चिराग पासवान का सुझाव और व्यक्तिगत विचार कहा जा सकता है. 

ये भी पढ़ें: Caste Census: तेजस्वी यादव ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, जाति जनगणना पर कर दी ये बड़ी मांग, पढ़ लीजिए पूरा लेटर

नसरीन फातमा को डिजिटल और प्रिंट मीडिया में 10 साल का अनुभव है. राजनीतिक और समाजिक मुद्दों के अलावा  इंटरनेशनल पॉलिटिक्स की अच्छी समझ रखती हैं. ग्राउंड रिपोर्टिंग के अनुभव के साथ अखबारों में लेख प्रकाशित हुए हैं. इस समय एबीपी लाइव में कार्यरत हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नवादा में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, बुलेट बाइक और 50 हजार की थी मांग... पति समेत 10 पर FIR
नवादा में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, बुलेट बाइक और 50 हजार की थी मांग... पति समेत 10 पर FIR
'हनुमान जी का अपमान करने वाली BJP को...', बांकीपुर उपचुनाव के बीच प्रशांत किशोर ने साधा निशाना
'हनुमान जी का अपमान करने वाली BJP को...', बांकीपुर उपचुनाव के बीच प्रशांत किशोर ने साधा निशाना
बिहार में कुछ बड़ा होने वाला है? CM सम्राट ने बुलाई NDA की बड़ी बैठक, नीतीश कुमार भी होंगे शामिल
बिहार में कुछ बड़ा होने वाला है? CM सम्राट ने बुलाई NDA की बड़ी बैठक, नीतीश कुमार भी होंगे शामिल
तेजस्वी यादव के आप्त सचिव केंद्र में प्रतिनियुक्त, NHIDCL में डिप्टी जनरल मैनेजर बने प्रीतम कुमार
तेजस्वी यादव के आप्त सचिव केंद्र में प्रतिनियुक्त, NHIDCL में डिप्टी जनरल मैनेजर बने प्रीतम कुमार

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान ने पाकिस्तान के बाद सऊदी लगाया फोन, इधर ट्रंप-नेतन्याहू में हुई बात, अब रुकेगी या भड़केगी जंग?
ईरान ने पाकिस्तान के बाद सऊदी लगाया फोन, इधर ट्रंप-नेतन्याहू में हुई बात, अब रुकेगी या भड़केगी जंग?
ड्रग्स नेटवर्क मामले में जीतू पटवारी के भाई से पुलिस ने घंटों की पूछताछ, कांग्रेस ने लगाए आरोप
ड्रग्स नेटवर्क मामले में जीतू पटवारी के भाई से पुलिस ने घंटों की पूछताछ, कांग्रेस ने लगाए आरोप
बारिश में टेंट मांग रहे अभिजीत दीपके का वीडियो डिलीट, अब क्या बोले कॉकरोच जनता पार्टी के नेता
बारिश में टेंट मांग रहे अभिजीत दीपके का वीडियो डिलीट, अब क्या बोले कॉकरोच जनता पार्टी के नेता
अचानक संजू सैमसन ने लिया चैंकाने वाला फैसला, इस T20 लीग से नाम लिया वापस; 11 जुलाई को है ऑक्शन
अचानक संजू सैमसन ने लिया चैंकाने वाला फैसला, इस T20 लीग से नाम लिया वापस; 11 जुलाई को है ऑक्शन
Thursday Box Office Collection: गुरुवार को 'वेलकम टू द जंगल' हुई 125 करोड़ के पार, 'अल्फा' की घटी कमाई, जानें- बाकी फिल्मों का कलेक्शन
गुरुवार को 'वेलकम टू द जंगल' हुई 125 करोड़ के पार, 'अल्फा' की घटी कमाई, जानें- कलेक्शन
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
उद्धव ठाकरे के सांसदों के बाद नगरसेवकों के भागने का डर? आदित्य ठाकरे ने ली तत्काल बैठक, दी यह सलाह
उद्धव ठाकरे के सांसदों के बाद नगरसेवकों के भागने का डर? आदित्य ठाकरे ने ली तत्काल बैठक, दी यह सलाह
Delhi DTC Bus Viral Video : दिल्ली की बस में दिखा चौंकाने वाला नजारा! वायरल वीडियो ने बढ़ाई महिला सुरक्षा की चिंता
दिल्ली की बस में दिखा चौंकाने वाला नजारा! वायरल वीडियो ने बढ़ाई महिला सुरक्षा की चिंता
Embed widget