एक्सप्लोरर

'बिहार की राजनीति में डबल इंजन...', 2025 के चुनाव को लेकर चिराग पासवान का बड़ा दावा

Bihar Assembly Election 2025: केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने कहा कि प्रधानमंत्री ने 2047 तक भारत को एक विकसित देश बनाने का लक्ष्य रखा है. प्रधानमंत्री की प्राथमिकताओं में हमारा राज्य है.

Bihar News: लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) की ओर से मंगलवार (14 जनवरी) को पार्टी कार्यालय में दही-चूड़ा भोज का आयोजन किया गया है. इसमें बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, बिहार बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान के अलावा एनडीए घटक दल के कई अन्य नेता भी शामिल हुए. इस दौरान मीडिया से बातचीत करते हुए चिराग पासवान ने बड़ा दावा किया. कहा कि मैं ये मानता हूं कि ये साल एक बार फिर बिहार की राजनीति में डबल इंजन की सरकार बनाने वाला होगा.

केंद्रीय मंत्री ने आगे कहा कि जहां केंद्र में एनडी की सरकार है वहीं बिहार में फिर एनडीए की सरकार चुनने का फैसला जनता लेगी. डबल इंजन की सरकार बिहार को अगले पांच सालों में विकास की राह पर और तीव्र गति से आगे लेकर जाने का काम करेगी. हमारे प्रधानमंत्री ने 2047 तक भारत को एक विकसित देश बनाने का लक्ष्य रखा है. एक के बाद एक तमाम बड़ी योजनाओं को केंद्र सरकार की ओर से बिहार में लाया गया है. ये अपने आप में दर्शाता है कि प्रधानमंत्री की प्राथमिकताओं में हमारा राज्य है.

चिराग ने कहा कि बिहार में दो एम्स होने जा रहा है. सड़कों का जाल बिछा हो या गरीब कल्याण की तमाम परियोजनाएं हों, बिहार और केंद्र की सरकार मिलकर काम कर रही है. चिराग पासवान ने कहा कि मकर संक्रांति के दिन हमारे उस संकल्प और सोच को मजबूती मिलेगी. एनडीए के सभी नेता विधायक, सांसद, मंत्री एवं कार्यकर्ता और मजबूती से काम करेंगे.

दिल्ली विधानसभा चुनाव पर भी बोले चिराग पासवान

इससे पहले बीते सोमवार को पटना में मीडिया से बातचीत के दौरान केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर बयान दिया था. कहा था कि लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) की नीति ये है कि गठबंधन को मजबूत किया जा सके. सिर्फ उन सीटों पर या उतनी सीटों पर चुनाव लड़ने की बात है जिन सीटों को जीतकर गठबंधन को और मजबूत किया जा सके. दिल्ली चुनाव में हम जो सीट लेंगे उसे जीतने के लिए ही लेंगे. दिल्ली की जनता इस बार वोट करेगी और आठ तारीख जो परिणाम आएंगे उसमें एनडीए की सरकार दिल्ली में बनने जा रही है.

यह भी पढ़ें: Bihar News: दुबई में बैठे पति ने वाट्सअप पर दिया 3 तलाक, पत्नी बोली- दहेज के लिए करते हैं अत्याचार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

RJD नेता मृत्युंजय तिवारी के इस्तीफे पर जीतन राम मांझी ने क्या कह दिया? 'वहां जाति की…'
RJD नेता मृत्युंजय तिवारी के इस्तीफे पर जीतन राम मांझी ने क्या कह दिया? 'वहां जाति की…'
पंचायत चुनाव से पहले सम्राट सरकार का आदेश, एक परसेंट से कम खर्च हुआ तो मुखिया-सचिव होंगे जिम्मेदार
पंचायत चुनाव से पहले सम्राट सरकार का आदेश, एक परसेंट से कम खर्च हुआ तो मुखिया-सचिव होंगे जिम्मेदार
Sonam Wangchuk: सोनम वांगचुक पर JDU की पहली प्रतिक्रिया, 'अनशन पर हैं तो सरकार...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल पर JDU की पहली प्रतिक्रिया, 'अनशन पर हैं तो सरकार...'
एकनाथ शिंदे से जयंत पाटिल और जितेंद्र आव्हाड की मुलाकात पर JDU का बड़ा बयान, 'बिल्कुल साफ है कि…'
एकनाथ शिंदे से जयंत पाटिल और जितेंद्र आव्हाड की मुलाकात पर JDU का बयान, 'बिल्कुल साफ है कि…'

वीडियोज

Sansani: बैड बीवी की आशिकी | Crime News
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सफलता नहीं मिली, मुझे अभी बहुत आगे जाना है
Christopher Nolan की The Odyssey क्या है? जानिए क्यों पूरी दुनिया इस फिल्म का इंतजार कर रही है
Lionel Messi: 39 साल की फुटबॉल मशीन! ABPLIVE
Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ED Raid: बिहार के 131 करोड़ के बालू खनन मामले में ED का बड़ा एक्शन, दिल्ली-राजस्थान समेत 3 राज्यों में रेड
बिहार के 131 करोड़ के बालू खनन मामले में ED का बड़ा एक्शन, दिल्ली-राजस्थान समेत 3 राज्यों में रेड
'ये मोदी पहले सोचता भी है और...', हाइड्रोजन ट्रेन को हरी झंडी दिखाने के बाद US-ईरान जंग पर क्या बोले प्रधानमंत्री?
'ये मोदी पहले सोचता भी है और...', हाइड्रोजन ट्रेन को हरी झंडी दिखाने के बाद US-ईरान जंग पर क्या बोले PM?
संजय राउत का बड़ा दावा, 'महाराष्ट्र में बदल सकता है CM, देवेंद्र फडणवीस को केंद्र में भूमिका'
संजय राउत का बड़ा दावा, 'महाराष्ट्र में बदल सकता है CM, देवेंद्र फडणवीस को केंद्र में भूमिका'
विराट से गले मिले रोहित, ड्रेसिंग रूम की तस्वीरों ने मचाई हलचल, ऐसी फोटो जब पहले आई थी तो किस खिलाड़ी ने लिया था संन्यास
विराट से गले मिले रोहित, ड्रेसिंग रूम की तस्वीरों ने मचाई हलचल, ऐसी फोटो जब पहले आई थी तो किस खिलाड़ी ने लिया था संन्यास
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
ISRO Scientist Resign: ISRO में 100 से ज्यादा वैज्ञानिकों के इस्तीफों पर केंद्र सख्त! अब लिया बड़ा फैसला
ISRO में 100 से ज्यादा वैज्ञानिकों के इस्तीफों पर केंद्र सख्त! अब लिया बड़ा फैसला
Climate Change Sleep Loss: सावधान! बढ़ते तापमान ने उड़ाई इंसानों की नींद, साल में 56 घंटे कम सो रहे हैं लोग
सावधान! बढ़ते तापमान ने उड़ाई इंसानों की नींद, साल में 56 घंटे कम सो रहे हैं लोग
Explained: UP सरकार के निशाने पर जौहर और ग्लोकल समेत 25 हजार यूनवर्सिटी-मदरसे! 'कानूनी शासन' या 'राजनीतिक गणित'?
UP सरकार के निशाने पर जौहर-ग्लोकल समेत 25,000 यूनवर्सिटी-मदरसे! कानूनी शासन या राजनीतिक गणित?
Embed widget