एक्सप्लोरर

Road Accident: गया में भीषण सड़क हादसा, कार और ट्रक की टक्कर में बाप बेटे समेत तीन लोगों की मौत

Gaya News: आमस थाना क्षेत्र में भीषण सड़क दुर्घटना हुई. इस घटना के बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई. वहीं, पुलिस शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

Road Accident: गया में गुरुवार को सड़क हादसे में बाप बेटे समेत तीन लोगों की मौत हो गई. बताया जा रहा है कि खड़ी ट्रक में कार ने तेज रफ्तार से टक्कर मार दी. इस जोड़दार टक्कर में ट्रक में कार फंस गई. मरने वालों में इलाहाबाद यूनिवर्सिटी के अर्थशास्त्र विभाग के अध्यक्ष अनूप कुमार भी शामिल हैं. यह घटना जिले के आमस थाना क्षेत्र के सिहुली मोड़ के समीप की है.

मौके पर पहुंची आमस थाना की पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया. वहीं, कार चालक की मौत अस्पताल ले जाने के क्रम में हो गई.

टक्कर के बाद ट्रक में फंस गई थी कार 

मिली जानकारी के अनुसार तेज रफ्तार से चली आ रही कार चालक ने खड़े ट्रक में टक्कर मार दिया. टक्कर इतना जबरदस्त था कि कार ट्रक के अंदर घुस गई. सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद कार को ट्रक के अंदर से निकाली. उसके बाद कार के अंदर तीनों की लाश फंसी थी. हालांकि स्थानीय लोगों की मदद से तीनों शव को बाहर निकाला गया. पुलिस ने तीनों शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कालेज अस्पताल भेज दिया.

औरंगाबाद से जा रहे थे लखीसराय 

इस संबंध में आमस थाना की पुलिस ने बताया कि सभी मृतक औरंगाबाद के रहने वाले हैं. सभी लोगों के घर वालों को घटना की सूचना दे दी गई है. मृतको में एक की पहचान इलाहाबाद यूनिवर्सिटी के अर्थशास्त्र विभाग के अध्यक्ष डॉ. अनूप कुमार के रूप में हुई है. जो औरंगाबाद जिले के मदनपुर थाना क्षेत्र के घोस्ता गांव के रहने वाले रिटायर्ड इंजीनियर सुरेंद्र सिंह के पुत्र थे. अनूप के पिता सुरेंद्र सिंह भी कार में सवार थे. 

वहीं, उन्होंने बताया कि इन तीनों के अलावा कार में कुटुंबा थाना क्षेत्र के चिंतावन बिगहा के प्रवेश सिंह के पुत्र भोला भी कार में सवार थे. तीनो कार से औरंगाबाद से लखीसराय जा रहे थे. घटना में दो लोगों की मौत कार में ही हो गई थी. जबकि तीसरे की मौत अस्पताल ले जाने के क्रम में हो गई. बताया जा रहा है कि भोला और अनूप रिश्ते में दोनों सगे फुफेरे भाई थे. सभी शादी के लिए लड़का देखने के लिए लखीसराय जा रहे थे. इसी बीच यह हादसा हुआ है.

ये भी पढ़ें: Bihar News: पटना-झारखंड पैसेंजर ट्रेन के डिब्बों में लगी आग, मची अफरा-तफरी 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लालू परिवार का झगड़ा बढ़ा! रोहिणी आचार्य ने संजय यादव पर साधा निशाना, दी ये चुनौती
लालू परिवार का झगड़ा बढ़ा! रोहिणी आचार्य ने संजय यादव पर साधा निशाना, दी ये चुनौती
भरत तिवारी केस: दर्ज होंगे गवाहों के बयान, भेजा जाने लगा समन, रिटायर्ड जज बोले- 'जांच का पहला…'
भरत तिवारी केस: दर्ज होंगे गवाहों के बयान, भेजा जाने लगा समन, रिटायर्ड जज बोले- 'जांच का पहला…'
बिहार के 6 जिलों में भारी वर्षा का अलर्ट, पटना में छाए काले बादल, मौसम को लेकर आया IMD का अपडेट
बिहार के 6 जिलों में भारी वर्षा का अलर्ट, पटना में छाए काले बादल, मौसम को लेकर आया IMD का अपडेट
प्रशांत किशोर को बड़ा झटका, इस नेता ने दिया इस्तीफा, बांकीपुर से BJP को दिया समर्थन
प्रशांत किशोर को बड़ा झटका, इस नेता ने दिया इस्तीफा, बांकीपुर से BJP को दिया समर्थन

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
LIVE: मानसून का कहर, मुंबई पानी-पानी, दिल्ली-गुरुग्राम में जाम, हिमाचल में बादल फटने से आई बाढ़
LIVE: मानसून का कहर, मुंबई पानी-पानी, दिल्ली-गुरुग्राम में जाम, हिमाचल में बादल फटने से आई बाढ़
महाराष्ट्र में जानलेवा बना मानसून, 62 से ज्यादा की मौत; बाढ़-भूस्खलन और कई पेड़ गिरे, रहें सतर्क
महाराष्ट्र में जानलेवा बना मानसून, 62 से ज्यादा की मौत; बाढ़-भूस्खलन और कई पेड़ गिरे, रहें सतर्क
ईरान पर एयर स्ट्राइक के बीच ट्रंप ने क्यों लिया भारत-पाकिस्तान का नाम, बोले- 'लाखों लोगों की जान...'
ईरान पर एयर स्ट्राइक के बीच ट्रंप ने क्यों लिया भारत-पाकिस्तान का नाम, बोले- 'लाखों लोगों की जान...'
Guru Dutt Birth Anniversary: 'जिंदगी नरक हो गई है...' मुस्लिम एक्ट्रेस के प्यार में पागल थे गुरु दत्त, पत्नी ने छोड़ दिया था घर
'जिंदगी नरक बन गई...' मुस्लिम एक्ट्रेस के प्यार में पागल थे गुरु दत्त, पत्नी ने छोड़ दिया था घर
'ये तो सरेंडर...', श्रेयस अय्यर पर भड़के अनिल कुंबले, IND vs ENG 4th T20 से पहले दी एक सलाह
'ये तो सरेंडर...', श्रेयस अय्यर पर भड़के अनिल कुंबले, IND vs ENG 4th T20 से पहले दी एक सलाह
'कुछ देर पहले ईरान से फोन आया, वे अब...', ताबड़तोड़ हमलों के बीच ट्रंप का चौंकाने वाला दावा
'कुछ देर पहले ईरान से फोन आया, वे अब...', ताबड़तोड़ हमलों के बीच ट्रंप का चौंकाने वाला दावा
जम्मू-कश्मीर सरकार का बड़ा फैसला, इस योजना से जुड़े छात्रों की स्कूल और कॉलेज की पूरी फीस माफ
जम्मू-कश्मीर सरकार का बड़ा फैसला, इस योजना से जुड़े छात्रों की स्कूल और कॉलेज की पूरी फीस माफ
इंडियन ओवरसीज बैंक में 750 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती, 20 जुलाई तक कर सकते हैं आवेदन
इंडियन ओवरसीज बैंक में 750 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती, 20 जुलाई तक कर सकते हैं आवेदन
Embed widget