एक्सप्लोरर

बिहारः शादी समारोह के जैसा सजा गया का यह सामुदायिक किचन सेंटर, बच्चों के लिए मिल रहा दूध व बिस्किट

सुबह 9 बजे से ही टेकारी प्रखंड के सामुदायिक किचन में आने लगते हैं गरीब व जरूरतमंद लोग.जिला प्रशासन की ओर से तय मेन्यू के अनुसार बनता है खाना, इस सेंटर की हर ओर हो रही चर्चा.

गयाः मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के निर्देश के बाद कोरोना महामारी में हर जिले में सामुदायिक किचन चलाया जा रहा है. ऐसे में गया का एक सामुदायिक किचन ऐसा है जिसकी हर ओर चर्चा हो रही है. टेकारी प्रखंड कार्यालय के समीप सामुदायिक किचन सेंटर को एक शादी समारोह की तरह सजाया गया है. यहां खाने के साथ बच्चों के लिए दूध और बिस्किट तक की व्यवस्था की गई है.

लोग यहां आराम से कुर्सी पर बैठ कर खा सकते हैं. शनिवार को कई महिलाएं अपने बच्चों के साथ खाती दिखीं. टेकारी प्रखंड के विकास पदाधिकारी वेद प्रकाश ने बताया कि लॉकडाउन में रोज कमाने वालों को रोजगार नहीं मिलने की वजह से उनके समक्ष खाना खाने की समस्या हो गई है. ऐसे लोगों की मदद की जा रही है. इसके अलावा बच्चों का भी ध्यान रखा जा रहा है. बच्चों के लिए सामुदायिक किचन में दूध और बिस्किट की भी व्यवस्था की गई है.

लोगों को जागरूक करने के लिए लिखे गए हैं संदेश

सुबह 9 बजे से ही आसपास के गरीब व जरूरतमंद लोग आने लगते हैं. जिला प्रशासन की ओर से तय मेन्यू के अनुसार प्रतिदिन खाना बनाया जाता है. वहीं, बच्चों के लिए 100 ग्राम दूध, बिस्किट और हलवा दिया गया है. कई ऐसे बच्चे भी है जो गोद में आते हैं. यह सामुदायिक किचन सेंटर असहाय, बेरोजगार, मजदूर, बुजुर्ग और जरूरंतमंदों के लिए सहारा बना है. यहां आने वालों में कोरोना टीकाकरण, जॉब कार्ड के प्रति जागरूकता के लिए संदेश भी लिखे गए हैं.


बिहारः शादी समारोह के जैसा सजा गया का यह सामुदायिक किचन सेंटर, बच्चों के लिए मिल रहा दूध व बिस्किट

होम आइसोलेशन वाले मरीजों को भी मिल रहा भोजन

सामुदायिक किचन सेंटर का शनिवार को निरीक्षण करने पहुंचे गया के डीएम अभिषेक सिंह ने कहा कि यह केंद्र गया जिला ही नहीं बल्कि पूरे राज्य के लिए उदाहरण है. यहां लोग तो खाना खाने आ ही रहे हैं इसके अलावा कोविड डेडिकेटेड अस्पताल में भर्ती मरीज के परिजनों व होम आइसोलेशन में रहने वाले जरूरतमंद मरीजों के बीच भोजन का पैकेट वितरण किया जा रहा है.

दोनों वक्त के भोजन का सहारा बना सामुदायिक किचन सेंटर

कुछ बच्चों ने कहा कि उसके पिता मजदूरी करते हैं. वे अपने पिता के साथ खाने आते हैं. वहीं, बुजुर्ग मजदूरों ने कहा कि लॉ डाउन में रोजगार की समस्या खड़ी हो गई है. एक मजदूर ने कहा कि वह दुकानों में पानी पहुंचाने का काम करता है लेकिन लॉकडाउन में सभी दुकाने बंद हैं. ऐसे में दोनों वक्त का भोजन सामुदायिक किचन सेंटर में ही करता है.

यह भी पढ़ें-

Bihar Lockdown: बिहार में 5 जून तक बढ़ सकता है लॉकडाउन, 24 घंटे में मिले सिर्फ 4,375 नए संक्रमित

झारखंडः नेपाल में फंसे 26 मजदूरों को लाया गया भारत, सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर कर लगाई थी गुहार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
बिहार में छात्रों के हित में 4 बड़े ऐलान, CM सम्राट चौधरी की पहल
बिहार में छात्रों के हित में 4 बड़े ऐलान, CM सम्राट चौधरी की पहल
बिहार: 'शराबबंदी वापस ले लेनी चाहिए', स्टडी में बताई गई ये वजहें
बिहार: 'शराबबंदी वापस ले लेनी चाहिए', स्टडी में बताई गई ये वजहें
Exclusive: यूपी चुनाव के लिए तैयार है चिराग पासवान की पार्टी, अमित शाह से सीट शेयरिंग पर हुई बात?
यूपी चुनाव के लिए तैयार है चिराग पासवान की पार्टी, अमित शाह से सीट शेयरिंग पर हुई बात?

वीडियोज

Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
Monsoon Travel Insurance: घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
अब दोबारा से होगी आरजीकर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
अब दोबारा से होगी RG कर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
Gum Disease Can Cause Heart Attack: मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
Embed widget