एक्सप्लोरर

Sonpur Mela: विश्व प्रसिद्ध सोनपुर मेला की शनिवार से शुरुआत, तेजस्वी करेंगे उद्घाटन, बॉलीवुड गायिका लगाएंगी तड़का

Sonpur Fair: सोनपुर के मेला अवधि में सांस्कृतिक पंडाल में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे. वहीं, इसको लेकर पर्यटन विभाग की ओर से पूरी तैयारी कर ली गई है.

पटना: विश्व प्रसिद्ध हरिहर क्षेत्र सोनपुर मेले (Sonpur Mela) का उद्घाटन शनिवार को उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) करेंगे. यह मेला 26 दिसंबर तक चलेगा. उद्घाटन के दिन 'ससुराल गेंदा फूल' फेम बॉलीवुड गायिका श्रद्धा पंडित की टीम सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करेगी. इसके साथ संपूर्ण मेला अवधि में सांस्कृतिक पंडाल में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे.

सारी तैयारियां हो चुकी है पूरी

पर्यटन विभाग के सचिव अभय कुमार सिंह ने बताया कि सोनपुर मेला को भव्य बनाने के लिए पर्यटन विभाग द्वारा कई सारी तैयारियां की गई है. मेला क्षेत्र में सांस्कृतिक पंडाल और आर्ट एंड क्राफ्ट विलेज का निर्माण कराया गया है. मेला क्षेत्र के सांस्कृतिक पंडाल में अस्थायी पर्यटक सूचना केंद्र का भी निर्माण किया गया है, जहां पर्यटक गाइडों की भी प्रतिनियुक्ति की गई है.

10 स्विस कॉटेज का निर्माण किया गया है

बिहार राज्य पर्यटन विकास निगम द्वारा पर्यटन ग्राम में अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त 10 स्विस कॉटेज का निर्माण किया गया है. इसके साथ ही पटना से सोनपुर जाने के लिए स्पेशल टूर पैकेज भी उपलब्ध कराया गया है. पूरे एक माह तक कॉटेज का चार्ज 2,500 रुपये ही रखा गया है. सभी कॉटेज में फाइव स्टार होटल जैसी सुविधाएं होंगी.

पर्यटकों के लिए कपल टूर पैकेज 

पर्यटकों के लिए कपल टूर पैकेज (एक रात व दो दिन) तैयार किया गया है. इसके लिए 6,000 रुपये (दो व्यक्ति) देने होंगे, इसके तहत इटियोस एसी वाहन मुहैया कराया जायेगा. इसके अलावा टूरिस्ट गाइड, ठहरने, ब्रेकफास्ट, लंच, डिनर, स्नैक्स और पानी के साथ पर्यटक ग्राम में रात्रि विश्राम की सुविधा दी जाएगी.

हरिहर नाथ मंदिर में कर सकेंगे दर्शन

इस पैकेज में आर ब्लॉक स्थित होटल कौटिल्य विहार से दोपहर 12 बजे वाहन सोनपुर के लिए प्रस्थान करेगा. पहले दिन हरिहर नाथ मंदिर में दर्शन व पर्यटक ग्राम में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आनंद लिया जा सकेगा, वहीं अगले दिन मेला भ्रमण करते हुए दोपहर बाद 3.30 बजे तक वाहन पटना वापस लौटेगी.

एकदिवसीय स्पेशल टूर पैकेज की है व्यवस्था

एकदिवसीय स्पेशल टूर पैकेज आम पर्यटकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया है. यह पैकेज दोपहर 12 बजे से संध्या 7 बजे तक का होगा. इसके लिए एसी बस, विंगर, डेकर बस के लिए प्रति पर्यटक 900 रुपये, ट्रेवलर एसी से प्रति पर्यटक 950 रुपये, इनोवा (1100 रुपये प्रति व्यक्ति) और इटियोस (1300 रुपये प्रति व्यक्ति) का पेमेंट करना होगा. इस पैकेज दूर के तहत पर्यटकों को वाहन, टूरिस्ट गाइड, स्नैक्स और पानी दिया जायेगा. इस पैकेज में पर्यटक ग्राम से हरिहर क्षेत्र मेला व हरिहर नाथ मंदिर दर्शन की सुविधा प्रशिक्षित गाइड के साथ मिलेगी.

ये भी पढे़ं: I.N.D.I.A गठबंधन में 'छुपा रुस्तम' बने CM नीतीश कुमार! 2024 के चुनाव से पहले 'बम' फोड़ने की तैयारी तो नहीं?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'सम्राट चौधरी माफी मांगें', सुधाकर सिंह भाजपा पर भड़के
'सम्राट चौधरी माफी मांगें', सुधाकर सिंह भाजपा पर भड़के
NEET आंदोलन के छात्रों को सरकारी नौकरी और पेंशन, किसने किया ऐलान?
NEET आंदोलन के छात्रों को सरकारी नौकरी और पेंशन, किसने किया ऐलान?
Bankipur Bypoll 2026: बांकीपुर में प्रचार का आज अंतिम दिन, वोटिंग और रिजल्ट कब?
बांकीपुर उपचुनाव: प्रचार का आज अंतिम दिन, वोटिंग और रिजल्ट कब?
दारोगा बनने से पहले थम गई सांस! दौड़ के दौरान गिरे युवक की मौत
दारोगा बनने से पहले थम गई सांस! दौड़ के दौरान गिरे युवक की मौत

वीडियोज

USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर-मंतर हिंसा के बाद पुलिस परिवारों की SC से गुहार- ‘हमें भी...’
जंतर-मंतर हिंसा के बाद पुलिस परिवारों की SC से गुहार- ‘हमें भी...’
NEET आंदोलन के छात्रों को सरकारी नौकरी और पेंशन, किसने किया ऐलान?
NEET आंदोलन के छात्रों को सरकारी नौकरी और पेंशन, किसने किया ऐलान?
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का CJP ने मनाया लग्जरी जश्न, सोनम वांगचुक क्या बोले?
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का CJP ने मनाया लग्जरी जश्न, सोनम वांगचुक क्या बोले?
भारत-श्रीलंका टेस्ट सीरीज का शेड्यूल, जानें कब और कहां होंगे मैच
भारत-श्रीलंका टेस्ट सीरीज का शेड्यूल, जानें कब और कहां होंगे मैच
नाना पाटेकर से जुड़ा नाम, अक्षय कुमार संग अफेयर...अब कहां हैं आयशा जुल्का?
नाना पाटेकर से जुड़ा नाम, अक्षय कुमार संग अफेयर...अब कहां हैं आयशा जुल्का?
Explained: क्या US-चीन से आगे निकलकर भारत AI सुपरपावर बनेगा?
क्या US-चीन से आगे निकलकर भारत AI सुपरपावर बनेगा?
अपने ही हो जाएंगे अखिलेश के खिलाफ? UP चुनाव से पहले बढ़ेगी टेंशन!
अपने ही हो जाएंगे अखिलेश के खिलाफ? UP चुनाव से पहले बढ़ेगी टेंशन!
पप्पू यादव का बड़ा हमला, बोले- गोपाल जी ठाकुर के मुंह पर कालिख पोत दो
पप्पू यादव का बड़ा हमला, बोले- गोपाल जी ठाकुर के मुंह पर कालिख पोत दो
Embed widget