एक्सप्लोरर

Bihar Caste Survey: जाति आधारित गणना पर तेजस्वी ने कांग्रेस को लपेटा, राहुल गांधी का नाम लेकर कही ये बात

Tejashwi Yadav Statement: जाति आधारित गणना के मुद्दे पर खूब बयानबाजी हो रही है. वहीं, इसको लेकर तेजस्वी यादव ने रविवार को राहुल गांधी को लेकर बड़ा बयान दिया.

पटना: बिहार में जाति आधारित गणना (Bihar Caste Survey) का श्रेय लेने के लिए होड़ मची हुई है. इसका श्रेय लेते हुए तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) ने रविवार को कांग्रेस (Congress) पर निधाना साधते हुए कहा कि जब बिहार में हम लोगों ने जाति आधारित गणना करवाई उसके बाद ही आज देश में हर जगह जाति आधारित गणना की बात हो रही है. कांग्रेस पार्टी कभी भी जाति आधारित गणना की बात नहीं करती थी, लेकिन आज नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) जहां भी जा रहे हैं वही कह रहे हैं कि अगर हमारी सरकार बनी तो हम देश में और राज्य में जाति आधारित गणना करवाएंगे. ये परिवर्तन हुआ है.

नित्यानन्द राय के दावा पर तेजस्वी का जवाब

तेजस्वी यादव ने आगे बीजेपी पर बोला हमला. उन्होंने कहा कि बीजेपी वाले जाति आधारित सम्मेलन भले ही करवा ले लेकिन नरेंद्र मोदी की नीति से लोग परेशान हैं इसलिए उनके कार्यक्रम में भीड़ नहीं जुट पा रही है. वहीं, उपेंद्र कुशवाहा और नित्यानन्द राय से मुलाकात को लेकर उन्होंने कहा कि इनके मिलने से कोई असर नहीं पड़ने वाला है. नित्यानन्द राय क्या दावा कर रहे हैं? इसमें कोई सच्चाई नहीं है बल्कि इन लोग के पास झूठ का पुलिंदा है.

महागठबंधन को मिल सकता है फायदा!

बता दें कि ऐसा माना जा रहा है कि इस सर्वेक्षण को कराए जाने से राज्य में सत्तारूढ़ महागठबंधन को राजनीतिक लाभ मिलने की संभावना है, क्योंकि वे ओबीसी और ईबीसी के हितों की रक्षा करने का दावा करता है. बता दें कि नीतीश सरकार ने बहुप्रतीक्षित जाति आधारित गणना के आंकड़े जारी कर दिए हैं, जिसके अनुसार राज्य की कुल आबादी में अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) और अत्यंत पिछड़ा वर्ग (ईबीसी) की हिस्सेदारी 63 प्रतिशत है. यहां जारी आंकड़ों के अनुसार, राज्य की कुल जनसंख्या 13.07 करोड़ से कुछ अधिक है, जिसमें से ईबीसी (36 प्रतिशत) सबसे बड़ा सामाजिक वर्ग है, इसके बाद ओबीसी (27.13 प्रतिशत) है.

ये भी पढ़ें: Nitish Kumar: जेडीयू की 'भीम संसद' में नीतीश कुमार ने भरी हुंकार, विशेष दर्जे की मांग को लेकर CM ने चली सियासी चाल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पटना आंदोलन: धरनास्थल पहुंचे तेजस्वी, बोले- 'सुन लीजिए शिक्षा मंत्री जी, जो…'
पटना आंदोलन: धरनास्थल पहुंचे तेजस्वी, बोले- 'सुन लीजिए शिक्षा मंत्री जी, जो…'
बांकीपुर में BJP क्यों हारी? नीरज सिन्हा ने पहली बार बताया कारण
बांकीपुर में BJP क्यों हारी? नीरज सिन्हा ने पहली बार बताया कारण
राहुल गांधी के धरना पर गिरिराज सिंह, 'एक पागल होता है और एक…'
राहुल गांधी के धरना पर गिरिराज सिंह, 'एक पागल होता है और एक…'
JPSC विवाद: कोर्ट के स्टे पर JDU-BJP से बड़ा बयान, 'सोरेन सरकार...'
JPSC विवाद: कोर्ट के स्टे पर JDU-BJP से बड़ा बयान, 'सोरेन सरकार...'

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
Embed widget