एक्सप्लोरर

देश के बड़े नेताओं को एकजुट करेंगे तेजस्वी यादव, कहा- 'हमको SIR से दिक्कत नहीं है लेकिन…'

Tejashwi Yadav: आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने कहा कि हम लोग लोकतंत्र में रहते हैं और बिहार लोकतंत्र की जननी है. इसी बिहार से लोकतंत्र को खत्म होते नहीं देख सकते हैं.

बिहार में जारी मतदाता-सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) का विपक्षी दल के नेता विरोध कर रहे हैं. हालांकि बिहार में यह 90 फीसद से अधिक हो चुका है और 25 जुलाई की समय सीमा से पहले यह काम पूरा करना है. इस बीच आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने गुरुवार (17 जुलाई, 2025) को प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए इसे लोकतंत्र के खिलाफ बताया. उन्होंने कहा कि उन्हें एसआईआर (SIR) से दिक्कत नहीं है लेकिन उसके जो तरीके हैं वो लोकतंत्र के लिए बेहद खतरनाक है.

तेजस्वी यादव ने कहा, "हम लोग लोकतंत्र में रहते हैं और बिहार लोकतंत्र की जननी है… और इसी बिहार से लोकतंत्र को खत्म होते नहीं देख सकते हैं. इसको लेकर हम लोग हर प्लेटफॉर्म पर लड़ाई लड़ेंगे. देश भर के जितने बड़े नेता हैं उनको हम चिट्ठी लिख रहे हैं."

तेजस्वी ने कहा, "19 जुलाई को दिल्ली में INDIA गठबंधन की एक बड़ी बैठक मल्लिकार्जुन खरगे के साथ है उसमें हम शामिल होंगे.  अपनी बात को मजबूती के साथ रखेंगे."

35 लाख नाम हटाए जाने पर क्या बोले?

दूसरी ओर तेजस्वी यादव ने इलेक्शन कमीशन के प्रेस नोट को दिखाते हुए कहा, "यह 16 तारीख का है. प्रेस नोट में हूबहू वही जो सूत्र ने जानकारी दी 35 लाख नाम हटाने की वही नंबर इलेक्शन कमीशन भी देता है और हटाने की बात करता है. सूत्रों के हवाले से अखबारों में भी 35 लाख की बात छपी थी, तो मेरा सवाल है कि अखबार की तीन दिन पुरानी खबर वही नंबर के साथ कैसे आई? जब प्रक्रिया चल रही है तो आंकड़े बदल सकते हैं. 2-3 दिन में कोई आंकड़ा नहीं बदला? सवाल खड़ा होता है कि अभी भी एक हफ्ते का समय बचा हुआ है तो 35 लाख की ये जानकारी कहां से आ गई? कई जगहों पर बीएलओ अभी तक नहीं पहुंचे हैं."

यह भी पढ़ें- Lalan Singh: 'हम इनको मार देंगे और ये हमको…', केंद्रीय मंत्री ललन सिंह ने ऐसा क्यों कहा?

सक्रिय पत्रकारिता में अजीत कुमार लगभग 10 वर्षों से कार्यरत हैं. वर्ष 2016 में दैनिक जागरण समाचार-पत्र से इन्होंने ट्रेनी सब-एडिटर के रूप में अपनी पारी की शुरुआत पटना से की. देश के कई बड़े मीडिया संस्थानों में इन्होंने अपनी सेवाएं दी हैं, जिनमें दैनिक जागरण, ईटीवी भारत, दैनिक भास्कर आदि शामिल हैं.

वर्तमान में इनका कार्यक्षेत्र बिहार है और ये एबीपी लाइव में 'चीफ कॉपी एडिटर' के पद पर कार्यरत हैं. एबीपी डिजिटल के बिहार सेक्शन को लीड करते हैं. बिहार की खबरों पर इनकी पैनी नजर रहती है चाहे वह राजनीतिक घटनाक्रम से जुड़ी हुई खबरें हों या फिर अपराध या अन्य सामाजिक सरोकार की. खबरों को एंगल देने में और हेडिंग बनाने में महारथ हासिल है.

सही समय पर निष्पक्ष रूप से कई समाचार इनके प्रकाशित हो चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्टोरीज भी शामिल हैं. पत्रकारिता में इन्होंने स्नातक के साथ परास्नातक तक की पढ़ाई की है. इनसे ajeetk@abpnetwork.com पर संपर्क किया जा सकता है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मृत्युंजय तिवारी के RJD छोड़ते ही BJP को मिला मौका, पार्टी में शामिल होने का दिया ऑफर
मृत्युंजय तिवारी के RJD छोड़ते ही BJP को मिला मौका, पार्टी में शामिल होने का दिया ऑफर
Mrityunjay Tiwari Resignation: मृत्युंजय तिवारी के इस्तीफे पर RJD की पहली प्रतिक्रिया, 'पहली बात तो वो…'
मृत्युंजय तिवारी के इस्तीफे पर RJD की पहली प्रतिक्रिया, 'पहली बात तो वो…'
मृत्युंजय तिवारी ने RJD से दिया इस्तीफा, लालू यादव के करीबी थे, कहा- 'कुछ लोग…'
मृत्युंजय तिवारी ने RJD से दिया इस्तीफा, लालू यादव के करीबी थे, कहा- 'कुछ लोग…'
JJD की वीणा मानवी ने बताया क्यों रद्द हुआ नामांकन, बोलीं- 'आज नीतीश कुमार CM होते तो…'
JJD की वीणा मानवी ने बताया क्यों रद्द हुआ नामांकन, बोलीं- 'आज नीतीश कुमार CM होते तो…'

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
OTT Watchlist: 6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
Embed widget