एक्सप्लोरर

JDU-BJP ने घेरा, याद दिलाया RJD का शासनकाल, मुजफ्फरपुर रेप कांड पर सियासत न करने की सलाह दी

Bihar News: मुजफ्फरपुर से पटना के PMCH में रेफर की गई नाबालिग रेप पीड़िता की रविवार (02 जून) को इलाज के दौरान मौत हो गई. अब इसे लेकर प्रदेश में सियासी पारा चढ़ा हुआ है.

Tejashwi Yadav News: बिहार में चुनावी साल में लॉ एंड ऑर्डर बड़ा सियासी मुद्दा बनता जा रहा है. एक तरफ NDA, आरजेडी के पहले के शासनकाल को जंगलराज करार देते हुए लालू प्रसाद यादव की पार्टी की घेराबंदी कर रहा है तो दूसरी तरफ नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी कानून व्यवस्था को लेकर नीतीश सरकार पर हमलावर हैं. लगातार क्राइम बुलेटिन जारी कर रहे हैं. जंगलराज की काट तेजस्वी यादव ने निकाल ली है. वो मंगलवार (03 जून) को मुजफ्फरपुर जाएंगे और पीड़ित परिवार से मिलेंगे. 

PMCH में रेप पीड़िता की मौत पर सियासत तेज

दरअसल मुजफ्फरपुर से पटना के PMCH में रेफर की गई नाबालिग रेप पीड़िता की रविवार (02 जून) को इलाज के दौरान मौत हो गई. हालांकि मौत की घटना के बाद मृतक बच्ची के परिजनों द्वारा PMCH पर लापरवाही का आरोप लगाया गया है. रेप पीड़िता की मौत मामले को लेकर सियासी पारा भी चढ़ा हुआ है. इस पर जमकर राजनीति हो रही है. 

BJP ने तेजस्वी यादव पर निशाना साधा 

आरजेडी नेता तेजस्वी यादव पर BJP ने निशाना साधा है. बिहार BJP मीडिया प्रभारी दानिश इकबाल ने मुजफ्फरपुर रेप कांड पर कहा, ''जो घटना हुई है वह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है. BJP की संवेदनशीलता उस पीड़ित परिवार के साथ है. तेजस्वी यादव इस मसले पर राजनीति कर रहे हैं. यह सियासत का वक्त नहीं है. पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने का यह समय है. बिहार सरकार पीड़ित परिवार के साथ है. जो भी दोषी हैं उनको कड़ी से कड़ी सजा मिलेगी. जेल जाएंगे. पीड़िता के साथ न्याय होगा.''

उन्होंने आगे कहा, ''नीतीश कुमार के सुशासन की सरकार इस बात के लिए प्रतिबद्ध है कि जल्द से जल्द गुनहगारों को सजा दी जाए. जनता अच्छे से जानती है कि RJD सरकार ने किस तरह बिहार में अपराध को संरक्षित किया था. वो अब अपनी सियासी रोटियां सेक रही है.'' 

जेडीयू ने भी RJD को घेरा

जेडीयू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव रंजन ने कहा, ''मुजफ्फरपुर में रेप की घटना दुर्भाग्यपूर्ण है. जिला प्रशासन ने बहुत सख्ती के साथ अनुसंधान बढ़ाया है. अपराधी की गिरफ्तारी हुई है. सरकार ने तय कर लिया है कि दोषियों को स्पीडी ट्रायल के जरिये जल्द से जल्द सख्त सजा दिलायी जाएगी. इस पूरे प्रकरण पर अब सियासत की गुंजाइश RJD नेताओं के लिए नहीं है. 

उन्होंने ये भी कहा, ''तेजस्वी यादव अगर इस पर राजनीति करेंगे तो आईना दिखाने का काम हम लोग करेंगे. तेजस्वी बिहार को गुमराह मत कीजिए. 1990- 2005 के आरजेडी के शासनकाल में अब बिहार कभी नहीं लौटेगा. जंगल राज का दौर बिहार ने देखा है.''

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांकीपुर उपचुनाव: नीतीश कुमार की पहली प्रतिक्रिया, 'हमने पिछले...'
बांकीपुर उपचुनाव: नीतीश कुमार की पहली प्रतिक्रिया, 'हमने पिछले...'
एंटी पेपर लीक बिल: चिराग पासवान बोले, 'कानून को और...'
एंटी पेपर लीक बिल: चिराग पासवान बोले, 'कानून को और...'
NEET आंदोलन: सम्राट सरकार झुकी! छात्रों पर हुए केस वापस
NEET आंदोलन: सम्राट सरकार झुकी! छात्रों पर हुए केस वापस
NEET प्रदर्शन मामले में जन सुराज की 3 मांगें, मानेगी सम्राट सरकार?
NEET प्रदर्शन मामले में जन सुराज की 3 मांगें, मानेगी सम्राट सरकार?

वीडियोज

Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रधान… BJP का वो चेहरा, जिन्होंने हारते चुनाव के बीच ऐसे बाजी पलट दी
प्रधान… BJP का वो चेहरा, जिन्होंने हारते चुनाव के बीच ऐसे बाजी पलट दी
CJP के अल्टीमेटम पर एक्शन में सरकार, अब उठाने जा रही ये बड़ा कदम
CJP के अल्टीमेटम पर एक्शन में सरकार, अब उठाने जा रही ये बड़ा कदम
'चुप रही क्योंकि मुझे डर था...', बादशाह की वाइफ ने बयां किया दर्द
'चुप रही क्योंकि मुझे डर था...', बादशाह की वाइफ ने बयां किया दर्द
राजनीति में आएंगे अभिजीत दीपके? शिंदे के मंत्री का खुलासा
राजनीति में आएंगे अभिजीत दीपके? शिंदे के मंत्री का खुलासा
CWG 2026: ज्ञानेश्वरी यादव ने 199 किलो वजन उठाकर रचा इतिहास, पीएम मोदी ने दी बधाई
ज्ञानेश्वरी यादव ने 199 किलो वजन उठाकर रचा इतिहास, पीएम मोदी ने दी बधाई
Xप्लेन: भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
विजय सरकार के आदेश को मद्रास HC से झटका, जानें क्या है पूरा मामला
विजय सरकार के आदेश को मद्रास HC से झटका, जानें क्या है पूरा मामला
चीन ने तरेरी आंख, US को दी जवाबी कार्रवाई की धमकी, जानें पूरा मामला
चीन ने तरेरी आंख, US को दी जवाबी कार्रवाई की धमकी, जानें पूरा मामला
Embed widget