एक्सप्लोरर

'हाथ में कमल... नीतीश कुमार रथ पर बेबस और लाचार', PM मोदी के रोड शो पर क्या बोले तेजस्वी यादव?

Tejashwi Yadav Attacks on PM Modi Road Show: तेजस्वी यादव ने कहा कि पीएम मोदी पहले 10 साल का हिसाब दें. हमने तो देखा अब तक बिहार के लिए वह कुछ नहीं कह रहे.

Tejashwi Yadav: बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने सोमवार (13 मई) को पत्रकारों से बातचीत में सीएम नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) और पीएम मोदी (PM Modi) दोनों पर जमकर हमला किया. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पटना में हुए रोड शो पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि कई लोगों ने उन्हें फोन कर बताया कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार उस रथ पर बेबस और लाचार लग रहे थे. उनके हाथ में कमल पकड़वा दिया गया था.

तेजस्वी यादव ने कहा, "उनके (नीतीश कुमार) बॉडी लैंग्वेज से लग रहा था कि वह दुखी हैं. हमने तो विधानसभा के अंदर कहा था कि जो मुहिम चाचा ने शुरू की है अब भतीजा झंडा उठाने का काम करेगा. नीतीश कुमार ने कहा था कि जो 14 में आए हैं वह 24 में नहीं आएंगे. हम इस मिशन पर काम कर रहे हैं और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी अंदर से यही चाहते हैं."

'पीएम मोदी ने बिहार के लिए कुछ नहीं कह रहे'

पीएम मोदी पर हमला करते हुए तेजस्वी यादव ने कहा कि उन्होंने बिहार के लिए कुछ बोला? हमने तो देखा अब तक बिहार के लिए वह कुछ नहीं कह रहे. ना तो उन्होंने नौकरी, रोजगार निवेश की बात की ना पटना यूनिवर्सिटी के बारे में कुछ बोला है. पीएम मोदी काम की नहीं बेकार की बात करते हैं. इतना बड़ा झूठा प्रधानमंत्री हमने नहीं देखा. पीएम मोदी इवेंट करते हैं. हाथ हिलाते हैं. उसके बाद टाटा बाय-बाय बिहार.

हाजीपुर में चुनावी सभा के दौरान जिस तरह से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को रामविलास को याद किया और भावुक हुए उस पर तेजस्वी ने कहा, "रामविलास जी की मूर्ति और फोटो किसने फेंकाई? ड्रामेबाजी से काम नहीं चलता. यह बिहार के लोग हैं. सब समझते हैं कौन कितना बड़ा ड्रामेबाज और झूठा है. मोदी पहले 10 साल का हिसाब दें."

तेजस्वी ने पीएम मोदी पर हमला करते हुए चिराग को भी जवाब दिया. तेजस्वी ने कहा पार्टी किसने तोड़ी? परिवार किसने तोड़ा? पार्टी का सिंबल किसने छिनवाया? जो पार्टी रामविलास पासवान ने बनाई उसका आज कोई वजूद है क्या? पीएम मोदी का बयान कि पाकिस्तान को चूड़ी पहना देंगे इस पर तेजस्वी ने कहा कि चीन को भी पहनवा दें पहले.

यह भी पढ़ें- Watch: 'मैं चिराग को जिताने नहीं आया हूं...', पीएम मोदी ने हाजीपुर में क्यों कही ये बात? जानें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मृत्युंजय तिवारी के RJD छोड़ते ही BJP को मिला मौका, पार्टी में शामिल होने का दिया ऑफर
मृत्युंजय तिवारी के RJD छोड़ते ही BJP को मिला मौका, पार्टी में शामिल होने का दिया ऑफर
Mrityunjay Tiwari Resignation: मृत्युंजय तिवारी के इस्तीफे पर RJD की पहली प्रतिक्रिया, 'पहली बात तो वो…'
मृत्युंजय तिवारी के इस्तीफे पर RJD की पहली प्रतिक्रिया, 'पहली बात तो वो…'
मृत्युंजय तिवारी ने RJD से दिया इस्तीफा, लालू यादव के करीबी थे, कहा- 'कुछ लोग…'
मृत्युंजय तिवारी ने RJD से दिया इस्तीफा, लालू यादव के करीबी थे, कहा- 'कुछ लोग…'
JJD की वीणा मानवी ने बताया क्यों रद्द हुआ नामांकन, बोलीं- 'आज नीतीश कुमार CM होते तो…'
JJD की वीणा मानवी ने बताया क्यों रद्द हुआ नामांकन, बोलीं- 'आज नीतीश कुमार CM होते तो…'

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
OTT Watchlist: 6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
Embed widget