एक्सप्लोरर

तेजस्वी यादव ने लॉ एंड ऑर्डर पर नीतीश सरकार को घेरा, जारी कर दी लंबी लिस्ट, खुद देख लीजिए

Bihar Politics: बिहार में इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले आरोप-प्रत्यारोप का दौर तेज हो गया है. प्रदेश में बढ़ते अपराध को लेकर तेजस्वी यादव सीएम नीतीश पर लगातार हमलावर हैं.

Bihar News: आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने मंगलवार (08 अप्रैल) को एक्स पर पोस्ट कर क्राइम बुलेटिन जारी कर बिहार की नीतीश सरकार को घेरा है. इसके साथ ही उन्होंने बिहार की कानून-व्यवस्था पर भी सवाल खड़े किए हैं. उन्होंने एक्स पर पोस्ट लिखा, "बीजेपी-नीतीश और अपराधियों के गठजोड़ से संचालित NDA सरकार में घटित विगत कुछ दिनों की केवल और केवल चंद आपराधिक घटनाएं गिनिए."

तेजस्वी यादव ने एक्स पोस्ट में 117 घटनाओं का जिक्र किया है

• सीतामढ़ी में युवक की धारदार हथियार से हत्या
• पटना में युवक की गोली मारकर हत्या
• गया में मॉर्निंग वॉक पर निकले बुजुर्ग की हत्या 
• सहरसा में युवती की हत्या
• मधुबनी के हरलाखी में एक व्यक्ति की हत्या 
• मुंगेर में लड़की की कुल्हाड़ी से निर्मम हत्या 
• सहरसा में चाकू से गोदकर एक व्यक्ति की हत्या
• जमुई में मोबाइल कंपनी के सेल्स मैनेजर की मुंह में गोली मारकर हत्या
• किशनगंज में महिला की हत्या 
• सीतामढ़ी में युवक की पीट-पीटकर हत्या
• पटना सिटी के फ्लोर मिल में कर्मचारी की हत्या 
• पटना में डबल मर्डर, युवक-युवती की हत्या
• बेतिया में बेटी को बचाने गए पिता की चाकू से गोद कर बेरहमी से हत्या
• अररिया में महिला की चाकू से कई वार कर हत्या
• दरभंगा में शिक्षक की हत्या 
• मुंगेर में साढ़े तीन साल के मासूम की हत्या
• सुपौल में नशे दवा विक्रेता की गोली मार हत्या
• रोहतास में गरीब की पीट पीटकर हत्या
• हाजीपुर में युवक की हत्या
• सीवान में दो लोगों की गोली मारकर हत्या
• पटना में युवक की हत्या
• सीवान के मैरवा में युवक की गोली मारकर हत्या
• मुंगेर में महिला की पीट पीटकर हत्या 
• गया के अतरी में घर में सो रहे युवक की गोली मार हत्या
• पटना के फतुहा में अपराधियों ने दो भाइयों को मारी गोली
• पूर्वी चंपारण के घोड़ासहन में चालक की हत्या
• सहरसा के सत्तरकटैया में दिनदहाड़े शिक्षक की गोली मारकर हत्या
• अरवल के करपी में किसान की सरेआम हत्या।
• मुजफ्फरपुर के बरियारपुर थाना क्षेत्र में वृद्ध महिला की गला रेत कर हत्या
• वैशाली के जंदाहा में मां की चेन छीनने के विरोध पर NRI पुत्र की गोली मारकर हत्या
• मुजफ्फरपुर में अधेड़ की हत्या
• हाजीपुर में एक वकील के बेटे की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या
• झाझा से जदयू विधायक की बहू की संदिग्ध मौत, परिजनों ने कहा हुई हत्या
• भागलपुर में युवक की गोली मार हत्या
• पटना के नौबतपुर में कारोबारी की दौड़ा-दौड़ाकर गोली मारकर हत्या 
• बेगूसराय में युवक की निर्मम हत्या
• जमुई में बुजुर्ग दंपति की तेज धारदार हथियार से हत्या
• पटना सिटी में युवक की लाठी डंडे से पीट-पीट कर हत्या
• रोहतास जिले के चुटिया थाना क्षेत्र में मां बेटी की हत्या 
• वैशाली में व्यक्ति की ईंट से सिर कुचलकर कर बेरहमी से हत्या
• पटना के नौबतपुर में युवक की गोली मारकर हत्या 
• भोजपुर जिले के सेमरा में दो की हत्या
• मुजफ्फरपुर में लोको पायलट की हत्या
• अररिया में ASI की भीड़ द्वारा पीट-पीट कर हत्या
• लखीसराय में 16 साल की युवक की हत्या 
• मोतिहारी में चाकू मार कर युवक की हत्या,
• मुंगेर में किशोर की हत्या
• बेगूसराय में बुजुर्ग महिला की हत्या
• शिवहर के पिपराही में व्यक्ति की चाकू मार हत्या
• रोहतास के कछवा में 16 साल की लड़की की हत्या
• मुंगेर में ASI की भीड़ द्वारा पीट-पीटकर हत्या
• खगड़िया में भट्ठा मजदूर की हत्या
• जमुई में अधेड़ की हत्या
• मुंगेर के हवेली खड़गपुर में महिला की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या
• सासाराम में महिला की गला दबाकर हत्या
• खगड़िया में रंगदारी नहीं देने पर दिहाड़ी मजदूर की गोली मारकर हत्या
• गया में बदमाशों ने सेना के जवान की पीट-पीटकर की हत्या 
• जमुई के सिकंदरा में युवक की हत्या
• पटना के विधायक कॉलोनी में डेकोरेटर की हत्या
• पूर्वी चंपारण के रामगढ़वा में गोली मारकर अधेड़ की हत्या 
• पटना के फुलवारी शरीफ में युवक के सिर में गोली मारकर हत्या
• कटिहार के कुर्सेला में लूट के बाद हत्या
• पटना के फुलवारी शरीफ में नाबालिग की गोली मार हत्या
• लखीसराय के चानन में महिला की हत्या 
• जमुई के रामगढ़वा में शख्स की गोली मार कर हत्या 
• पूर्वी चंपारण के मधुबन में आठवीं के छात्र की हत्या
• सारण में गला घोट का 3 साल के बालक की हत्या 
• सारण के गोल्डिनगंज में लड़की का की हत्या 
• अररिया के जोगबनी थाना क्षेत्र में कबाड़ी कारोबारी की हत्या
• समस्तीपुर में युवक की गोली मारकर हत्या
• नालंदा में एक महिला के पैरों के तलवे में कीलें ठोक कर हत्या
• पटना के मालसलामी में होटल संचालक की गोली मारकर हत्या 
• मुजफ्फरपुर के जैतपुर में स्टूडियो संचालक की गोली मारकर हत्या 
• मधेपुरा के भर्राही थाना क्षेत्र में अपराधियों ने युवती की गोली मारकर हत्या
• रोहतास जिले के बिक्रमगंज में सर पर गोली मारकर युवक की हत्या 
• मधेपुरा के पुरैनी में व्यवसायी के सिर में गोली मारकर हत्या
• छपरा के भगवान बाजार में चोरी के दौरान महिला की गला दबाकर हत्या
• सासाराम के बिक्रमगंज थाना क्षेत्र में युवक की गोली मारकर हत्या
• सारण के जलालपुर में दो युवकों की गोली मारकर हत्या
• आरा के जगदीशपुर में प्रॉपर्टी डीलर का अपहरण कर हत्या
• पटना के गौरीचक में महिला की गोली मार हत्या
• दरभंगा के बिरौल में महिला की हत्या
• जमुई के मोहनपुर में 14 वर्षीय लड़की की हत्या
• नवादा में शेल्टर होम सुपरिटेंडेंट की हत्या
• बेतिया में बुजुर्ग महिला को मारी गोली
• वैशाली में सैनिक को दो बदमाशों ने मारी गोली
• मुजफ्फरपुर में अपराधियों ने पिता-पुत्र को मारी गोली
• बेगूसराय के मटिहानी में घर के बाहर बैठे युवक को बदमाशों ने मारी गोली
• मधुबनी में बाइक सवार अपराधियों ने दुकानदार को मारी गोली
• पटना के फतुहा में बेखौफ बदमाशों ने दो सगे भाइयों पर बरसाई गोलियां
• गोपालगंज में अपराधियों ने लाइन होटल संचालक को मारी गोली
• चेरिया बरियारपुर में केंद्रीय मंत्री के रिश्तेदार को अपराधियों ने मारी गोली
• फुलवारी शरीफ में एम्स के समीप महिला को मारी गोली
• पटना के गर्दनीबाग में युवक को मारी गोली
• सारण के सोनपुर में बाइक सवार अपराधियों ने बैंक कर्मचारी को मारी गोली
• हाजीपुर में बाइक सवार बदमाशों ने डॉक्टर के क्लीनिक में घुसकर मारी गोली
• आरा शहर के नवादा थाना क्षेत्र में युवक को बदमाशों ने मारी गोली
• सहरसा के सदर थाना क्षेत्र में बदमाशों ने एक युवक को मारी गोली
• सासाराम के मुफस्सिल थाना क्षेत्र में युवक को मारी गोली
• बेगूसराय में घर में घुसकर लड़की को मारी गोली
• पटना के मलाही पकड़ी में महिला को लगी गोली
• जमुई में युवक को मारी गोली
• पटना में ऑनलाइन परीक्षा केंद्र के संचालक को मारी गोली
• भोजपुर के जगदीशपुर थाना क्षेत्र में प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली
• गोपालगंज के मीरगंज में युवक के मुंह में पिस्टल घुसाकर मारी गोली
• आरा के बड़हरा में युवक को मारी गोली
• मधुबनी नगर थाना क्षेत्र में पूर्व वार्ड पार्षद के बेटे को सरेआम मारी गोली
• पटना के बाढ़ में काजीचक मोहल्ला में ज्वेलरी शॉप पर फायरिंग
• बेगूसराय के रतनपुर थाना क्षेत्र में जेवर दुकान से लूट बाद बदमाशों ने की फायरिंग
• नालंदा के नूरसराय में दुकान में घुसकर बदमाशों ने की गोलीबारी
• किशनगंज में जवानों पर हमला
• मुजफ्फरपुर में पुलिस टीम पर हमला
• मुंगेर में 112 की टीम पर हमला
• नवादा में पुलिस टीम पर हमला
• भागलपुर में पुलिस टीम पर हमला
• जमुई में पुलिसकर्मियों पर हमला
• पटना के रानीपुर तालाब में पुलिस टीम पर हमला 

बता दें कि इससे पहले भी कई बार तेजस्वी यादव क्राइम बुलेटिन जारी कर बिहार की एनडीए सरकार को घेरते रहे हैं. कानून-व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े करते रहे हैं. चुनाव है तो प्रदेश में बढ़ते अपराध को लेकर तेजस्वी यादव सीएम नीतीश पर लगातार हमलावर हैं.

यह भी पढ़ें: Bihar News: 20 साल में तीन गुणा कम हुए बिहार में सांप्रदायिक दंगे, DGP ने बताए इसके 2 कारण

एबीपी लाइव में कंटेंट राइटर हैं. करीब 9 सालों से पत्रकारिता जगत में अपनी एक अलग पहचान बनाई. राजनीति व क्राइम की खबरों को जटिलता से सरलता में बदलने का कौशल, खाली समय में सिनेमा, संगीत में रुचि.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इमरान खान विवाद पर चिराग पासवान की दो टूक, बोले- 'भारतीय नागरिक नहीं...'
इमरान खान विवाद पर चिराग पासवान की दो टूक, बोले- 'भारतीय नागरिक नहीं...'
'...हाथ काटकर लाओ, 2 लाख दूंगा', पप्पू यादव ने किसको ललकारा?
'...हाथ काटकर लाओ, 2 लाख दूंगा', पप्पू यादव ने किसको ललकारा?
'कोई भी जमानत नहीं बचा पाएगा', बिहार MLC चुनाव के बीच अनंत सिंह की चुनौती
'कोई भी जमानत नहीं बचा पाएगा', बिहार MLC चुनाव के बीच अनंत सिंह की चुनौती
बिहार में दुर्गा विसर्जन पर हाई अलर्ट, सुरक्षा चाक-चौबंद; DJ पर लगा बैन
बिहार में दुर्गा विसर्जन पर हाई अलर्ट, सुरक्षा चाक-चौबंद; DJ पर लगा बैन

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
फायरिंग में टाइगर श्रॉफ को हाथ में लगी चोट, हॉस्पिटल से निकलने की वीडियो आई सामने
फायरिंग में टाइगर श्रॉफ को हाथ में लगी चोट, हॉस्पिटल से निकलने की वीडियो आई सामने
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', किरेन रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
कैसे करें काले गुड़ के बिजनेस की शुरुआत, किस गन्ने से बनता है यह?
कैसे करें काले गुड़ के बिजनेस की शुरुआत, किस गन्ने से बनता है यह?
Embed widget