एक्सप्लोरर

Jan Vishwas Yatra: 'नीतीश कुमार मेरे पिता और माता के पास आकर...', बक्सर में तेजस्वी यादव का खुलासा

Tejashwi Yadav Attacked Nitish Kumar: बक्सर के किला मैदान में पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने हुंकार भरी. सीएम नीतीश कुमार पर तेजस्वी ने जमकर निशाना साधा.

बक्सर: जन विश्वास यात्रा (Jan Vishwas Yatra) के तहत शुक्रवार (23 फरवरी) को तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) बक्सर पहुंचे. बक्सर के किला मैदान में पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने हुंकार भरी. इसमें आरजेडी, कांग्रेस, भाकपा माले सहित अन्य महागठबंधन दलों के कार्यकर्ताओं ने पूरी ताकत झोंक दी थी. जनसभा को संबोधित करते हुए तेजस्वी यादव ने सीएम नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) पर जमकर निशाना साधा.

तेजस्वी यादव ने कहा कि नीतीश कुमार मेरे पिता लालू यादव और मेरी माता राबड़ी देवी के पास आकर माफी मांगते हुए बोले थे कि बीजेपी हमें तोड़ने का काम कर रही है. अब हमें मिलकर साथ होते हुए लोकसभा चुनाव 2024 में बीजेपी को नेस्तनाबूद कर देना है. मगर हमने शर्त रखी थी कि जो हमने जनता से नौकरी देने का वादा किया है उसे पूरा करना पड़ेगा. इसी शर्त पर हमने नीतीश कुमार को समर्थन दिया और 17 महीनों में पांच लाख नौकरी दी.

तेजस्वी ने कहा- 'सबको एक साथ लेकर चलेंगे'

तेजस्वी यादव ने सभा में कहा कि मेरी ए टू जेड की पार्टी है. हम सभी का सम्मान करते हुए सबको एक साथ लेकर चलने का कार्य करेंगे. कार्यकर्ताओं की भीड़ तेजस्वी के पास जाने के लिए बेकाबू दिखी. कार्यकर्ताओं में युवा पीढ़ी ऐसे भी थे कि मंच के डी एरिया में घुसकर मंच पर चढ़ते दिखे. इतना ही नहीं मंच पर तेजस्वी को माल्यार्पण तक नहीं करने दिया. मंच से जाते समय सुरक्षाकर्मी के साथ-साथ ब्रह्मपुर  विधायक शंभू यादव गिर पड़े. फिर सुरक्षाकर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद उन्हें रथ में बैठाया.

बता दें कि तेजस्वी यादव ने 20 फरवरी से जन विश्वास यात्रा की शुरुआत की है. बीते गुरुवार को उन्होंने सीवान और छपरा में सभी की इसके बाद आरा होते हुए बक्सर पहुंचे. आज शुक्रवार को यात्रा के तहत वो रोहतास और औरंगाबाद भी जाएंगे.

यह भी पढ़ें- Bihar Politics: आनंद मोहन ने RJD पर ली चुटकी, 'ससुराल' की पार्टी बताकर गजब मतलब समझाया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'बूथ पर पैसा देना हो तो बीमार हो जाते हैं', नीरज कुमार पर अनंत सिंह का तंज
'बूथ पर पैसा देना हो तो बीमार हो जाते हैं', नीरज कुमार पर अनंत सिंह का तंज
13 मौतों के बाद राघोपुर पहुंचे प्रशांत किशोर, BJP-JDU को लेकर क्या बोले?
13 मौतों के बाद राघोपुर पहुंचे प्रशांत किशोर, BJP-JDU को लेकर क्या बोले?
पवन सिंह पर स्मृति सिन्हा का बड़ा हमला, दशहरे पर रावण से कर दी तुलना!
पवन सिंह पर स्मृति सिन्हा का बड़ा हमला, दशहरे पर रावण से कर दी तुलना!
'भारत को कमजोर करने की साजिश', RSS प्रमुख के बयान का CM सम्राट ने किया समर्थन
'भारत को कमजोर करने की साजिश', RSS प्रमुख के बयान का CM सम्राट ने किया समर्थन

वीडियोज

Sansani : साजिश की श्रद्धा....खेल खत्म ! | ABP
Ravana Dahan 2026 : विजयादशमी की धूम..देशभर में जश्न | Vijayadashami | Delhi | Ramlila Maidan
Janhit with Chitra Tripathi: फ्रांस की तरह भारत में भी 'आगजनी' की साजिश थी? | Rahul Gandhi | GenZ
Bharat ki Baat | UP Politics: राम के नाम से 2027 में किसकी 'विजय'? | UP News | Breaking | Akhilesh
Sandeep Chaudhary: यूरोप में विरोध का मंजर...भागवत को काहे का डर? | Delhi | Rahul Gandhi | Protest

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कश्मीर से लेकर पटना के गांधी मैदान तक दशहरे की धूम, पंचकूला में सबसे ऊंचे रावण का दहन
Photos: कश्मीर से लेकर पटना के गांधी मैदान तक दशहरे की धूम, पंचकूला में सबसे ऊंचे रावण का दहन
UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत
UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत
‘गुस्से में और निराश थे ट्रंप’, यूक्रेन वॉर पर US की पॉलिसी में बदलाव से रुबियो का इनकार
‘गुस्से में और निराश थे ट्रंप’, यूक्रेन वॉर पर US की पॉलिसी में बदलाव से रुबियो का इनकार
जिम्बाब्वे का सूपड़ा साफ, भारत ने 92 रनों से जीता तीसरा टी20; 3-0 से सीरीज
जिम्बाब्वे का सूपड़ा साफ, भारत ने 92 रनों से जीता तीसरा टी20; 3-0 से सीरीज
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
Explained: इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
Embed widget