एक्सप्लोरर

तेजस्वी यादव ने भरे मंच पर स्वीकार किया, शादी के बाद ऐसा होता ही है, कहा- मेरी पुरानी तस्वीर देख लीजिए

Tejashwi Yadav Fat: पटना में खेल एवं युवा विभाग द्वारा सम्मान समारोह का आयोजन हुआ था. इस कार्यक्रम में तेजस्वी यादव बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए थे. इस दौरान यह बात कही.

पटनाः बिहार के उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) मंगलवार को खेल एवं युवा विभाग द्वारा आयोजित सम्मान समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए. इस दौरान भरे मंच से तेजस्वी यादव ने ऐसी बात कही जिसकी काफी चर्चा हो रही है. तेजस्वी यादव ने यह स्वीकार किया कि शादी के बाद हर कोई मोटा हो जाता है. उन्होंने कहा कि हम भी मोटे हो गए हैं. मेरी पुरानी तस्वीर देख लीजिए.

तेजस्वी यादव ने बिहार खेल सम्मान समारोह के अवसर पर सभी तमाम खिलाड़ियों को धन्यवाद दिया. उन्होंने अपने बारे में बताते हुए खिलाड़ियों से कहा कि भले अब हम दिखने में मोटे हो गए हैं. वजन थोड़ा बढ़ गया है. अब शादी के बाद तो वजन बढ़ ही जाता है. आप लोग तो जानते ही हैं कि पहले मेरी बॉडी एथलेटिक थी. हम लोग शुरू में क्रिकेट खेले हैं. रणजी ट्रॉफी खेले, अंडर-19 क्रिकेट टीम में भी रहे जिसके बाद लिगामेंट इंजरी हो गया और उसके बाद हम खेल को आगे नहीं बढ़ा पाए. आज जो भी इंडियन टीम में खेल रहे हैं वह कुछ लोग हमारे बैचमेट हैं तो ज्यादातर लोग हमारे जूनियर हैं.

यह भी पढ़ें- Patna News: शराबी निकले BJP एमएलसी देवेश कुमार, दोस्त को बचाने के लिए पहुंचे थे, अब दर्ज हो गई FIR, जानें मामला

जनवरी में हुई थी तेजस्वी यादव की शादी

बता दें कि तेजस्वी यादव ने इसी साल जनवरी में दिल्ली में अपनी गर्लफ्रेंड रेचल से शादी की थी. शादी के बाद तेजस्वी यादव और रेचल विदेश भी घूमने गए. दोनों की एक साथ खुशी के माहौल की कई तस्वीरें भी सामने आईं. यह भी कहा जाता है कि तेजस्वी यादव की पत्नी रेचल उनके लिए लकी साबित हुई हैं. इसी साल शादी की और इसी साल सरकार में आकर वह उप मुख्यमंत्री भी बन गए हैं.

प्रधानमंत्री भी मोटापे पर कर चुके हैं कमेंट

तेजस्वी यादव के मोटापे को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी कमेंट कर चुके हैं. पीएम मोदी जब विधानसभा शताब्दी वर्ष के समापन समारोह पर पटना आए थे तो उन्होंने तेजस्वी यादव को सलाह दी थी कि काफी मोटे हो रहे हो, थोड़ा वजन कम करो. इसके बाद तेजस्वी यादव का कई वीडियो आया जिसमें वो कभी क्रिकेट खेलते दिख रहे थे तो किसी में जीप को धक्का देते दिखे थे.

यह भी पढ़ें- Bihar News: जीवनसाथी को पकड़ने के लिए बीच सड़क पर दौड़ गई दुल्हन, मामला जानकर कहेंगे ये तो गजब है

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एंटी पेपर लीक बिल: चिराग पासवान बोले, 'कानून को और...'
एंटी पेपर लीक बिल: चिराग पासवान बोले, 'कानून को और...'
NEET आंदोलन: सम्राट सरकार झुकी! छात्रों पर हुए केस वापस
NEET आंदोलन: सम्राट सरकार झुकी! छात्रों पर हुए केस वापस
NEET प्रदर्शन मामले में जन सुराज की 3 मांगें, मानेगी सम्राट सरकार?
NEET प्रदर्शन मामले में जन सुराज की 3 मांगें, मानेगी सम्राट सरकार?
बिहार NEET आंदोलन: 355 को जेल, 91 पुलिसकर्मी घायल, आंकड़े जारी
बिहार NEET आंदोलन: 355 को जेल, 91 पुलिसकर्मी घायल, आंकड़े जारी

वीडियोज

Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP के अल्टीमेटम पर एक्शन में सरकार, अब उठाने जा रही ये बड़ा कदम
CJP के अल्टीमेटम पर एक्शन में सरकार, अब उठाने जा रही ये बड़ा कदम
चीन ने तरेरी आंख, US को दी जवाबी कार्रवाई की धमकी, जानें पूरा मामला
चीन ने तरेरी आंख, US को दी जवाबी कार्रवाई की धमकी, जानें पूरा मामला
राजनीति में आएंगे अभिजीत दीपके? शिंदे के मंत्री का खुलासा
राजनीति में आएंगे अभिजीत दीपके? शिंदे के मंत्री का खुलासा
CWG 2026: ज्ञानेश्वरी यादव ने 199 किलो वजन उठाकर रचा इतिहास, पीएम मोदी ने दी बधाई
ज्ञानेश्वरी यादव ने 199 किलो वजन उठाकर रचा इतिहास, पीएम मोदी ने दी बधाई
'खुद के खर्चे पर राजनीति करता हूं', रवि किशन ऐसा क्यों बोले?
'खुद के खर्चे पर राजनीति करता हूं', रवि किशन ऐसा क्यों बोले?
Xप्लेन: भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
विजय सरकार के आदेश को मद्रास HC से झटका, जानें क्या है पूरा मामला
विजय सरकार के आदेश को मद्रास HC से झटका, जानें क्या है पूरा मामला
रात भर आंखों पर पट्टी, मसूरी में छोड़ा, जंतर-मंतर के मसीहा जुनैद का आरोप
रात भर आंखों पर पट्टी, मसूरी में छोड़ा, जंतर-मंतर के मसीहा जुनैद का आरोप
Embed widget