एक्सप्लोरर

पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी के समर्थन में उतरे तेजस्वी, अब उपेंद्र कुशवाहा ने कसा तंज, कही ये बात

लालू यादव की पार्टी आरजेडी असम और पश्चिम बंगाल के आगामी विधानसभा चुनाव में चुनाव लड़ने का एलान कर चुकी है. पार्टी असम में बदरुद्दीन अजमल और पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी की पार्टी के साथ तालमेल बैठाने की कोशिश कर रही है.

हाजीपुर: पश्चिम बंगाल के आगामी विधानसभा चुनाव में बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की पार्टी का साथ देने का फैसला किया है. बिहार-झारखंड में सहयोगी पार्टी कांग्रेस का बंगाल में साथ छोड़कर आरजेडी ने टीएमसी को अनकंडीशनल सपोर्ट करने की बात कही है. ऐसे में कांग्रेस नेता भले ही तेजस्वी को कुछ नहीं कह रहे, लेकिन अन्य विपक्षी दल के नेेता उनके इस फैसले को हास्यास्पद बताने लगे है.

बिहार विधानसभा चुनाव में महागठबंधन से किनारा करने वाली आरएलएसपी के सुप्रीमो ने तेजस्वी के फैसले को अटपटा बताया है. बीते दिनों बिहार के हाजीपुर पहुंचे उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि बंगाल में कांग्रेस का हाथ झटकने वाले तेजस्वी यादव शायद भूल गए हैं कि पश्चिम बंगाल के पड़ोसी राज्य झारखंड में वो कांग्रेस के साथ सरकार में हैं. उन्होंने तेजस्वी पर तंज कसते हुए कहा कि एक स्टेट में एक साथ और बगल के स्टेट में अलग. ये निश्चित रूप से अटपटी बात लगती है.

गौरतलब है कि लालू यादव की पार्टी आरजेडी असम और पश्चिम बंगाल के आगामी विधानसभा चुनाव में चुनाव लड़ने का एलान कर चुकी है. पार्टी असम में बदरुद्दीन अजमल और पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी की पार्टी के साथ तालमेल बैठाने की कोशिश कर रही है. इसी क्रम में तेजस्वी यादव चार दिवसीय दौरे पर असम और पश्चिम बंगाल गए हुए थे.

पश्चिम बंगाल और असम दौरे से वापस पटना लौटे आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने मंगलवार को दोनों राज्यों में चुनाव लड़ने को लेकर बयान दिया था. उन्होंने कहा था कि पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी को अनकंडीशनल सपोर्ट देने के लिए हम तैयार हैं. वहीं, उन्होंने यहां तक कहा कि प्रचार के लिए हम बंगाल जाएंगे और ममता बनर्जी के लिए वोट मांगेंगे.

यह भी पढ़ें -

विधान परिषद में भड़के CM नीतीश, RJD एमएलसी को कहा- हम सब समझ रहे, आप क्यूं... RLSP और जेडीयू के विलय को लेकर उपेंद्र कुशवाहा का बड़ा बयान, जानें- क्या कहा?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'नितिन नवीन ने तो...' GEN Z पर मोहन भागवत के बयान पर RJD की तीखी प्रतिक्रिया
'नितिन नवीन ने तो...' GEN Z पर मोहन भागवत के बयान पर RJD की तीखी प्रतिक्रिया
पप्पू यादव के खिलाफ थाने पहुंचा चप्पल फेंकने वाला आरोपी, पूर्णिया सांसद पर लगाए ये आरोप
पप्पू यादव के खिलाफ थाने पहुंचा चप्पल फेंकने वाला आरोपी, पूर्णिया सांसद पर लगाए ये आरोप
बेटे के MLC बनने पर उपेंद्र कुशवाहा बोले, 'ये फैसला तो...'
बेटे के MLC बनने पर उपेंद्र कुशवाहा बोले, 'ये फैसला तो...'
बांकीपुर में हार के बीच RJD का बड़ा कदम, सभी संगठनात्मक इकाइयां भंग
बांकीपुर में हार के बीच RJD का बड़ा कदम, सभी संगठनात्मक इकाइयां भंग

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तृषा पर CM विजय ने उदयनिधि स्टालिन को दे दिया जवाब, 'मैं ओछी...'
तृषा पर CM विजय ने उदयनिधि स्टालिन को दे दिया जवाब, 'मैं ओछी राजनीति में नहीं पड़ता'
RSS चीफ के बयान से JMM सांसद सहमत! कहा- मोहन भागवत ठीक कह रहे हैं...
RSS चीफ के बयान से JMM सांसद सहमत! कहा- मोहन भागवत ठीक कह रहे हैं...
राहुल गांधी के घर के बाहर साधु-संतों का हंगामा! दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया
राहुल गांधी के घर के बाहर साधु-संतों का हंगामा! दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया
50 की उम्र में भी क्यों कुंवारी हैं सैफ अली खान की बहन सबा पटौदी ? बोलीं- ‘मैं 19 साल की उम्र में शादी...’
50 की उम्र में भी क्यों कुंवारी हैं सैफ अली खान की बहन सबा? खुद बताई वजह
चेन्नई नहीं KKR को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या? 25 करोड़ के साथ कप्तानी भी मिलेगी!
चेन्नई नहीं KKR को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या? 25 करोड़ के साथ कप्तानी भी मिलेगी!
HC के आदेश के खिलाफ अभिषेक बनर्जी पहुंचे सुप्रीम कोर्ट, जानें मामला
HC के आदेश के खिलाफ अभिषेक बनर्जी पहुंचे सुप्रीम कोर्ट, जानें मामला
पप्पू यादव के खिलाफ थाने पहुंचा चप्पल फेंकने वाला आरोपी, पूर्णिया सांसद पर लगाए ये आरोप
पप्पू यादव के खिलाफ थाने पहुंचा चप्पल फेंकने वाला आरोपी, पूर्णिया सांसद पर लगाए ये आरोप
चीन में किस नौकरी में सबसे ज्यादा कमाते हैं भारतीय? जानें वहां जॉब के नियम
चीन में किस नौकरी में सबसे ज्यादा कमाते हैं भारतीय? जानें वहां जॉब के नियम
Embed widget