एक्सप्लोरर

बिहार: 'मैं भविष्यवाणी कर देता हूं कि...', विपक्ष की दूसरी बैठक से पहले LIVE आकर क्या बोल गए तेज प्रताप?

Opposition Parties Meeting: तेज प्रताप यादव ने रविवार की रात फेसबुक पर लाइव आकर अपनी बात कही है. तेज प्रताप ने कहा कि बिहार को तो हमने कैप्चर कर लिया है, अब बाहर के राज्यों को कैप्चर करना है.

पटना: 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव को लेकर 17 और 18 जुलाई को बेंगलुरु में विपक्षी एकता की दूसरी बैठक होने जा रही है. इस बैठक में बिहार से लालू प्रसाद यादव, तेजस्वी यादव और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, संजय कुमार झा आदि शामिल होंगे. इस बैठक से पहले आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव ने रविवार (16 जुलाई) की रात फेसबुक लाइव आकर बड़ी-बड़ी बातें की हैं.

'छात्र राजद भारत' के पेज से लाइव आकर तेज प्रताप ने कहा कि बिहार को तो हमने कैप्चर कर लिया है, अब बाहर के राज्यों को कैप्चर करना है. इसके लिए हम लोगों को मजबूत होना है. हमें छात्र राजद को बिहार ही नहीं पूरे भारत में स्थापित करना है. तेज प्रताप ने कहा कि जितने भी बड़े नेता हुए हैं वह छात्र से ही उत्पन्न हुए हैं, चाहे नीतीश कुमार जी हों या लालू प्रसाद यादव जी हों, जेपी आंदोलन में जो-जो लड़ाई लड़े थे यह सब छात्र ही थे. उसमें सबसे अव्वल नंबर पर हमारे पिता लालू प्रसाद यादव थे जो धरातल से उठकर निचले लोगों को उठाने का काम किया.

तेज प्रताप यादव ने छात्र राजद से जुड़े युवाओं से कहा कि आप लोग डिसिप्लिन में रहिए यह बहुत जरूरी है. हमारे नेता लालू प्रसाद यादव कहते हैं कि छात्र नेता का डिसिप्लिन कभी-कभी बिगड़ जाता है तो हम कहते भी हैं कि ऐसा नहीं है. हमको देखते हैं या आपको देखते हैं तो होश खो बैठते हैं इसलिए डिसिप्लिन बिगड़ता है. मैं फिर भी कहूंगा कि आप डिसिप्लिन में ही रहें यह बहुत जरूरी है.

'बीजेपी के लोग तिलमिला गए हैं'

बीजेपी पर हमला करते हुए आगे तेज प्रताप यादव ने कहा कि लालू प्रसाद यादव, तेजस्वी यादव, नीतीश कुमार महागठबंधन में हैं और ये सब बड़े नेता हैं. कुछ दिन पहले पटना में बैठक हुई थी. बीजेपी के लोग तिलमिला गए हैं. उन्होंने कहा कि मैं आपको भविष्यवाणी कर देता हूं कि 2024 में केंद्र सरकार गद्दी छोड़ देगी. हम छात्र राजद के लोग मजबूती प्रदान करेंगे और इसको बिहार ही नहीं बिहार के बाहर झारखंड, उत्तर प्रदेश, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, दिल्ली सभी जगहों पर छात्र राजद को मजबूत करने का काम करेंगे.

तेज प्रताप यादव ने कहा कि कौन आया कौन गया उसको छोड़ दीजिए. हम लोगों को पार्टी को मजबूत करना है. हम लोगों ने बिहार को तो कैप्चर कर लिया है, अब बिहार के बाहर भी तो कैप्चर करना है. छात्र राजद के लोगों को एकत्रित करने का काम करेंगे. हम जल्द ही सब लोगों के साथ बैठक करने वाले हैं. तेजस्वी यादव भी बैठक में रहेंगे.

यह भी पढ़ें- Bihar Politics: BJP लीडर विजय सिंह के परिजनों को पार्टी नेताओं ने दिया 15 लाख का चेक, नेता प्रतिपक्ष बोले- रक्त बेकार नहीं जाएगा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

NEET आंदोलन: रूस में रहने वाले युवक पर भी FIR, गजब है बिहार पुलिस!
NEET आंदोलन: रूस में रहने वाले युवक पर भी FIR, गजब है बिहार पुलिस!
प्रशांत किशोर की पार्टी के 20 नेता गिरफ्तार, बांकीपुर उपचुनाव के बीच एक्शन
प्रशांत किशोर की पार्टी के 20 नेता गिरफ्तार, बांकीपुर उपचुनाव के बीच एक्शन
बिहार: आंगनबाड़ी में 22 हजार भर्ती, सम्राट कैबिनेट से 24 एजेंडे पास
बिहार: आंगनबाड़ी में 22 हजार भर्ती, सम्राट कैबिनेट से 24 एजेंडे पास
NEET आंदोलन: शांतनु सहित प्रदर्शन करने वाले छात्र बेऊर जेल से रिहा
NEET आंदोलन: शांतनु सहित प्रदर्शन करने वाले छात्र बेऊर जेल से रिहा

वीडियोज

Lock Upp 2: Shreya Kalra का बड़ा खुलासा, बचपन की दर्दनाक घटना सुनकर भावुक हुए सभी
Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement
Batwara 1947 Trailer Review: Sunny Deol छा गए, लेकिन क्या ट्रेलर बना उम्मीदों जितना दमदार?
New Maruti Brezza 2026 Price Revealed | ₹7.40 Lakh से शुरू | #maruti #brezza #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
किसान आंदोलन के बीच शिवराज ने CM मोहन यादव को लिखी चिट्ठी, क्या कहा?
किसान आंदोलन के बीच शिवराज ने CM मोहन यादव को लिखी चिट्ठी, क्या कहा?
NEET आंदोलन: रूस में रहने वाले युवक पर भी FIR, गजब है बिहार पुलिस!
NEET आंदोलन: रूस में रहने वाले युवक पर भी FIR, गजब है बिहार पुलिस!
सिद्धारमैया ने मांगा प्रह्लाद जोशी का इस्तीफा, बोले - 'वह भी...'
सिद्धारमैया ने मांगा प्रह्लाद जोशी का इस्तीफा, बोले - 'वह भी...'
राहुल गांधी ने अमित शाह को घेरा, सौरव दास बोले, 'ये सीरियस...'
राहुल गांधी ने अमित शाह को घेरा, सौरव दास बोले, 'ये सीरियस...'
श्रीलंका सीरीज से पहले ईशान किशन बने कप्तान, वैभव सूर्यवंशी उपकप्तान
श्रीलंका सीरीज से पहले ईशान किशन बने कप्तान, वैभव सूर्यवंशी उपकप्तान
Xप्लेन: राहुल गांधी के 'दो बोल' से बवाल! जानें सदन के अंदर और बाहर का हाल?
राहुल गांधी के 'दो बोल' से बवाल! जानें सदन के अंदर और बाहर का हाल?
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर? जानकर नम हो जाएंगी आखें
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर?
‘मौत भी मंजूर, लेकिन...’, बांग्लादेश लौटने पर शेख हसीना का बड़ा बयान
‘मौत भी मंजूर, लेकिन...’, बांग्लादेश लौटने पर शेख हसीना का बड़ा बयान
Embed widget