एक्सप्लोरर

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को जेल भेजने वाले बयान पर तेज प्रताप ने ली चुटकी, जेडीयू ने किया पलटवार

जेडीयू प्रवक्ता निखिल मंडल ने कहा, " 40 साल तक राजनीतिक जीवन में रहने के बावजूद नीतीश कुमार अब तक बेदाग हैं. ये उनके कर्म का प्रतिफल है. तेज प्रताप ने बिल्कुल सही कहा कि जो जैसा करेगा, वैसा पाएगा. ये तो वो अपने घर में भी देख रहे होंगे."

हाजीपुर: बीजेपी एमएलसी टुन्ना पांडेय की ओर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को लेकर दिए गए बयान से सूबे का सियासी पारा चढ़ गया है. विवादित बयानों को विपक्ष के नेता सही बताते हुए मुख्यमंत्री को घेर रहे हैं. इसी क्रम में आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे और हसनपुर विधायक तेज प्रताप यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर निशाना साधा है. बता दें कि शुक्रवार को तेज प्रताप यादव हाजीपुर सदर अस्पताल का निरीक्षण करने पहुंचे थे. 

तेज प्रताप यादव ने कही ये बात

अस्पताल के निरीक्षण के बाद तेज प्रताप यादव मीडिया से मुखतीब हुए. इस दौरान जब उनसे टुन्ना पांडेय के विवादित बयानों के संबंध में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि जिसने जैसा किया है या जो जैसा करेंगे, वो वैसा भरेंगे. वहीं, अस्तपाल की स्थिति के संबंध में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि स्थिति बहुत दयनीय है. हर तरफ गंदगी है. गंदगी इतनी है कि स्वस्थ इंसान भी बीमार पड़ जाए. 

जेडीयू ने किया पलटवार

इधर, तेज प्रताप यादव के बयान पर जेडीयू ने पलटवार किया है. जेडीयू प्रवक्ता निखिल मंडल ने कहा, " 40 साल तक राजनीतिक जीवन में रहने के बावजूद नीतीश कुमार अब तक बेदाग हैं. ये उनके कर्म का प्रतिफल है. तेज प्रताप ने बिल्कुल सही कहा कि जो जैसा करेगा, वैसा पाएगा. ये तो वो अपने घर में भी देख रहे होंगे. उनके पिता और भाई ने जो किया, उसे वो पा रहे हैं. जिन्होंने नहीं पाया है, वो जल्द पाएंगे क्योंकि हमें कोर्ट की प्रक्रिया पर पूरा विश्वास है."

मालूम हो कि बीजेपी एमएलसी टुन्ना पांडेय लगातार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के खिलाफ आपत्तिजनक बयान दे रहे थे. बुधवार को मीडिया से बातचीत के दौरान कहा था, " नीतीश कुमार साल 2009 के शराब घोटालेबाज हैं. ऐसे में मैं बहुत जल्द उन्हें जेल भिजवाऊंगा." उन्होंने कहा था कि शहाबुद्दीन ने पहले ही कहा था कि नीतीश कुमार परिस्थितियों के मुख्यमंत्री हैं. अब मैं भी इस बात को दोहराता हूं. बीजेपी एमएलसी के इन्हीं बयानों पर संज्ञान लेते हुए पार्टी ने उन्हें निलंबित कर दिया है.

यह भी पढ़ें -

बिहार: डाटा एंट्री ऑपरेटर के 25 पद, इंटरव्यू के लिए पहुंचे 1500 अभ्यर्थी, कुव्यवस्था देखकर किया हंगामा

JDU ने हिना शहाब और ओसामा को पार्टी में आने का दिया प्रस्ताव, कांग्रेस टुन्ना पांडेय को 'अपनाने' को तैयार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार: 'शराबबंदी वापस ले लेनी चाहिए', स्टडी में बताई गई ये वजहें
बिहार: 'शराबबंदी वापस ले लेनी चाहिए', स्टडी में बताई गई ये वजहें
Exclusive: यूपी चुनाव के लिए तैयार है चिराग पासवान की पार्टी, अमित शाह से सीट शेयरिंग पर हुई बात?
यूपी चुनाव के लिए तैयार है चिराग पासवान की पार्टी, अमित शाह से सीट शेयरिंग पर हुई बात?
बिहार में रोजगार के लिए हाहाकार, 15-20 हजार की Job के लिए छोड़ना पड़ रहा शहर
बिहार में रोजगार के लिए हाहाकार, 15-20 हजार की Job के लिए छोड़ना पड़ रहा शहर
तेजस्वी यादव ने राहुल गांधी-अखिलेश यादव को बुलाया बिहार, की ये अपील
तेजस्वी यादव ने राहुल गांधी-अखिलेश यादव को बुलाया बिहार, की ये अपील

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
Embed widget