एक्सप्लोरर

Darbhanga Murder: दरभंगा में शिक्षक की गोली मारकर हत्या, पप्पू यादव बोले- बिहार को बीहड़ बना दिया

Darbhanga Murder: मृतक मंसूर आलम दरभंगा के सिंहवाड़ा थाना क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय रसूलपुर में 15 साल से शिक्षक थे. वे मूल रूप से मधुबनी के बेनीपट्टी थाना क्षेत्र के रहने वाले थे.

Darbhanga News: बिहार के दरभंगा में बुधवार (28 मई, 2025) की सुबह एक स्कूल जा रहे शिक्षक की गोली मारकर हत्या कर दी गई. मृतक की पहचान मंसूर आलम के रूप में की गई है. वो साइकिल से स्कूल जा रहे थे. मंसूर आलम दरभंगा के सिंहवाड़ा थाना क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय रसूलपुर में 15 साल से शिक्षक थे. वे मूल रूप से मधुबनी के बेनीपट्टी थाना क्षेत्र के तीसी परसौनी गांव के रहने वाले थे.

बताया जाता है कि मंसूर आलम अपने परिवार के साथ स्कूल से दो किलोमीटर दूर शंकरपुर में किराए पर घर लेकर रहते थे. रोज की तरह बुधवार की सुबह भी वे साइकिल से स्कूल जा रहे ते. इसी दौरान बाइक सवार बदमाशों ने सिंहवाड़ा थाना क्षेत्र के भरवाड़ा-कमतौल पथ पर उन्हें गोली मार दी. दो गोली उन्हें लगी जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई.

मौके पर पहुंची पुलिस और एफएसएल की टीम

सुबह-सुबह हुई इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई. शिक्षक का शव सड़क के किनारे पड़ा था. घटना के बाद शिक्षक की पत्नी और अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. घटना के बाद मौके पर पुलिस पहुंची. एफएसएल की टीम भी बुलाई गई. एसडीपीओ सदर-2 ज्योति कुमारी ने कहा कि शिक्षक को दो गोली मारी गई है. सुबह करीब 6 बजे के आसपास की घटना है.

बिहार में बढ़ते अपराध पर भड़के पप्पू यादव

उधर बिहार में बढ़ते अपराध पर सांसद पप्पू यादव ने सरकार पर हमला बोला है. बुधवार की सुबह उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर लिखा, "बिहार को बीहड़ बना दिया गया है. बोरिंग रोड से बक्सर तक कोहराम मचा है. हर दिन अपराधी मौत की गोली बांट रहे हैं. हुक्मरानों को कोई फर्क नहीं पड़ रहा है. एक ADG अपराधी को खदेड़ते हैं. वहीं बिहार पुलिस एक रसूखदार पुलिस एसोसिएशन के पदाधिकारी के बेटे को बचाने में जुट जाती है! महारावणराज!"

यह भी पढ़ें- Bihar Coronavirus: सावधान! पटना में बढ़े कोरोना के केस, AIIMS के डॉक्टर और नर्स समेत 6 नए मरीज मिले

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांकीपुर रिजल्ट: रवि शंकर प्रसाद बोले, 'BJP और NDA ने काफी...'
बांकीपुर रिजल्ट: रवि शंकर प्रसाद बोले, 'BJP और NDA ने काफी...'
बांकीपुर: नीतीश कुमार और लालू प्रसाद यादव भी हारे, कितने वोट मिले?
बांकीपुर: नीतीश कुमार और लालू प्रसाद यादव भी हारे, कितने वोट मिले?
उपचुनाव की जंग में 2-1 से पिछड़ी बीजेपी, कांग्रेस-जन सुराज ने लगाई चपत
उपचुनाव की जंग में 2-1 से पिछड़ी बीजेपी, कांग्रेस-जन सुराज ने लगाई चपत
बांकीपुर उपचुनाव: कहां चूकी BJP? हार की 5 बड़ी वजहें
बांकीपुर उपचुनाव: कहां चूकी BJP? हार की 5 बड़ी वजहें

वीडियोज

Sansani: स्कूल में Murder से सनसनी! Lady Teacher का कातिल कौन?
Baba Bageshwar Dham | Dhirendra Krishna Shastri: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट?
Sansani: जंतर-मंतर की 'गालीबाज गर्ल' से सुपारी कांड तक! | Crime News
Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'ईरान बातचीत के लिए मांगता है भीख, लेकिन...', तेहरान पर भड़के ट्रंप
'ईरान बातचीत के लिए मांगता है भीख, लेकिन...', तेहरान पर भड़के ट्रंप
बांकीपुर रिजल्ट: रवि शंकर प्रसाद बोले, 'BJP और NDA ने काफी...'
बांकीपुर रिजल्ट: रवि शंकर प्रसाद बोले, 'BJP और NDA ने काफी...'
Xप्लेन: क्या बांकीपुर के बाद सम्राट-तेजस्वी की जगह के लिए जंग लड़ेंगे प्रशांत किशोर?
बांकीपुर के बाद सम्राट-तेजस्वी की जगह के लिए जंग लड़ेंगे प्रशांत किशोर?
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
DPL में किस टीम से खेल रहे हैं सांसद पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन?
DPL में किस टीम से खेल रहे हैं सांसद पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन?
PoJK के दिखावटी चुनाव में PML-N को बहुमत, PAK के आतंक के नेक्सस की खुली पोल
PoJK के दिखावटी चुनाव में PML-N को बहुमत, PAK के आतंक के नेक्सस की खुली पोल
'मैं अकेले कैसे फीलिंग दूं?' काजल राघवानी ने आम्रपाली पर लगाया आरोप, खेसारी पर भी साधा निशाना
'मैं अकेले कैसे फीलिंग दूं?' काजल राघवानी ने आम्रपाली पर लगाया आरोप, खेसारी पर भी साधा निशाना
RSS का बड़ा प्लान! 100 से ज्यादा शहरों के Gen Z से संवाद करेंगे भागवत
RSS का बड़ा प्लान! 100 से ज्यादा शहरों के Gen Z से संवाद करेंगे भागवत
Embed widget