एक्सप्लोरर

तेजस्वी यादव पर 'बरसे' सुशील मोदी, पूछा- राबड़ी के 10 फ्लैट में क्यों नहीं खोला गया कोविड अस्पताल?

सुशील मोदी ने कहा- तेजस्वी की दो बहनें एमबीबीएस, उनसे क्यों नहीं ली गई मदद?अवैध तरीके से पटना में अर्जित दर्जनों मकानों में बनाना चाहिए था कोविड अस्पताल.

पटनाः नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव कोरोना संक्रमितों की मदद के लिए अपने सरकारी आवास में उन्होंने कोविड केयर सेंटर की शुरुआत की है. इस पर बुधवार को सवाल उठाते हुए बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री और राज्यसभा सदस्य सुशील कुमार मोदी ने कहा कि राबड़ी देवी के 10 फ्लैट, कांति देवी से गिफ्ट में मिले दो मंजिला मकान में तेजस्वी यादव ने क्यों नहीं अस्पताल खोला?

सुशील मोदी ने कहा कि तेजस्वी यादव को सरकारी आवास के बजाय अवैध तरीके से पटना में अर्जित दर्जनों मकानों में से किसी को कोविड अस्पताल बनाना चाहिए था, जहां गरीबों का मुफ्त में इलाज होता. उनके परिवार में दो बहनें एमबीबीएस डॉक्टर हैं. कोरोना संक्रमण के दौर में उनकी सेवाएं क्यों नहीं ली गईं?

किसी परिसर में बेड लगा देने से अस्पताल नहीं हो जाता

यदि आरजेडी में गरीबों की सेवा के लिए तत्परता और गंभीरता होती, तो अस्पताल शुरू करने के लिए पहले सरकार से अनुमति ली जाती और उसके मानकों का पालन किया जाता. बिना डॉक्टर, उपकरण-स्वास्थ्यकर्मी के किसी परिसर में केवल कुछ बेड लगा देने से अस्पताल नहीं हो जाता. इससे केवल अस्पताल होने का नाटक किया जा सकता है.

स्थिति संभल गई तो हॉस्पिटल बनाने का क्या मतलब

इस मामले में बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और इममागंज विधायक जीतन राम मांझी ने भी तेजस्वी पर तंज कसा है. उन्होंने कहा कि जब पूरा पटना डूबा था, चमकी बुखार या अन्य संकट के समय था तो तेजस्वी यादव कहां थे. आज सब जान रहे हैं कि लॉकडाउन से कोरोना संक्रमण के दर में काफी गिरावट आई है. इनको कुछ करना ही था तो कोरोना संक्रमण की स्थिति जब भयावह थी तब करते. जब स्थिति संभल गई है तो अब हॉस्पिटल बनाने का क्या मतलब है.

यह भी पढ़ें- 

बिहारः पुलिस कस्टडी से हथकड़ी खोल नाले में कूदा चोर, अब टॉर्च लेकर खोज रहे अधिकारी

समस्तीपुरः घर से निकले CSP कर्मी की गोली मारकर हत्या, रुपयों से भरा बैग लेकर भागे अपराधी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांकीपुर: रिजल्ट से पहले चुनाव आयोग क्यों पहुंचे प्रशांत किशोर? जानें
बांकीपुर: रिजल्ट से पहले चुनाव आयोग क्यों पहुंचे प्रशांत किशोर? जानें
प्रधानमंत्री के वीडियो पर रोहिणी आचार्य, 'जरूर मोदी जी…'
प्रधानमंत्री के वीडियो पर रोहिणी आचार्य, 'जरूर मोदी जी…'
दीपक प्रकाश पर RJD का हमला, 'इस्तीफा दें या उनको...'
दीपक प्रकाश पर RJD का हमला, 'इस्तीफा दें या उनको...'
बिहार: कर्मचारी बोला- 50,000 घूस लगेगा, मंत्री ने फोन घुमाया- सस्पेंड करो
बिहार: कर्मचारी बोला- 50,000 घूस लगेगा, मंत्री ने फोन घुमाया- सस्पेंड करो

वीडियोज

Mannat:😱Vikrant की सुरक्षा की बड़ी जंग, अपनों के ही खिलाफ Mannat ने उठाया बड़ा कदम #sbs
Bollywood News: क्या राम गोपाल वर्मा और उर्मिला मातोंडकर ने गुप्त चुप तरीके से कर ली थी शादी? दिग्गज पत्रकार का दावा, चिरंजीवी ने कैसे खोला था राज? (01.08.26)
जंतर मंतर की पुलिस फाइल्स!
Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नेताओं को फंसाने की 'हनी ट्रैप साजिश' बेनकाब! JeM संदिग्ध-महिला को STF ने पकड़ा
नेताओं को फंसाने की 'हनी ट्रैप साजिश' बेनकाब! JeM संदिग्ध-महिला को STF ने पकड़ा
पवर्तारोही निर्मल पुर्जा की मौत, ब्रॉड पीक पर बर्फीले तूफान ने ली जान
पवर्तारोही निर्मल पुर्जा की मौत, ब्रॉड पीक पर बर्फीले तूफान ने ली जान
प्रधानमंत्री के वीडियो पर रोहिणी आचार्य, 'जरूर मोदी जी…'
प्रधानमंत्री के वीडियो पर रोहिणी आचार्य, 'जरूर मोदी जी…'
Saturday Box Office: 6 बजे तक 'स्पाइडर मैन' 135 करोड़ के पार, जानें-'जना नायकन' से 'द ओडिसी' तक का हाल
6 बजे तक 'स्पाइडर मैन' 135 करोड़ के पार, जानें-'जना नायकन' से 'द ओडिसी' तक का हाल
CWG: फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
‘आतंकियों ने पूछे जाति और धर्म’, कुलगाम में गोली मारने से पहले की गई पहचान
‘आतंकियों ने पूछे जाति और धर्म’, कुलगाम में गोली मारने से पहले की गई पहचान
'वैचारिक छाप छोड़ने की जल्दी', हॉकी टीम की जर्सी का रंग बदलने पर भड़के कांग्रेस अध्यक्ष
'वैचारिक छाप छोड़ने की जल्दी', हॉकी टीम की जर्सी का रंग बदलने पर भड़के कांग्रेस अध्यक्ष
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
Embed widget