एक्सप्लोरर

बिहारः पुलिस कस्टडी से हथकड़ी खोल नाले में कूदा चोर, अब टॉर्च लेकर खोज रहे अधिकारी

एक सप्ताह पहले नगर थाना के निकट से बाइक चोरी में पकड़ा गया युवक.एसडीपीओ ने कहा- नाले की कनेक्टिविटी पूरे शहर में, खोजने में होगी देर.

अररियाः नगर थाना के निकट से एक सप्ताह पहले हुई बाइक चोरी के मामले में हिरासत में लिया गया चोर पुलिस कस्टडी से बुधवार को फरार हो गया. उसे बुधवार को कोर्ट में पेशी के लिए पुलिस ले जा रही थी, इसी दौरान रास्ते में वह हाथ से हथकड़ी को खोलकर फरार हो गया. वह भागने के दौरान नाली में कूद गया. उसे पकड़ने के लिए पुलिस ने नाला खोदा लेकिन वह नहीं मिला.

चोर को नाला में घुसते कुछ युवकों ने देखा और पुलिस को जानकारी दी. इसके बाद सदर एसडीपीओ पुष्कर कुमार, नगर थानाध्यक्ष सुनील कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और कुछ देर तक नाले में सर्च अभियान चलाया गया. हालांकि पुलिस को वह नहीं मिला सका. कुछ दूर तक उसके पैर के निशान थे.

जेसीबी से पुलिस ने करवाई नाले की खोदाई

एसडीपीओ पुष्कर कुमार ने बताया कि नाला खोदने पर चोर के पैर के निशान मिले हैं. पुलिस जेसीबी मशीन के सहारे नाले की खोदाई करवा रही है. चांदनी चौक से शुरू हुए नाले की कनेक्टिविटी पूरे शहर में है. चांदनी चौक से काली मंदिर चौक होते हुए नाला बाबाजी के कुटिया होते हुए परमान नदी में जाकर मिलता है.

ऐसे में इतने बड़े भू-भाग में विस्तारित नाले में चोर कहां छिपा है यह नगर थाना पुलिस के लिए चुनौती बनी हुई है. सदर एसडीपीओ ने बताया कि चौकीदार कोर्ट में प्रस्तुत करने के लिये ले जा रहा था इसी क्रम में पतला हाथ होने के कारण आरोपी हाथ को बाहर निकालकर बाहर हो गया. यह भी देखा जा रहा है कहीं किसी पुलिसकर्मी की संलिप्तता तो मामले में नहीं है. नाले के साथ अन्य ठिकानों पर भी तलाशी कर रही है.

यह भी पढ़ें- 

तेजस्वी के कोविड केयर सेंटर पर मांझी का तंज, कहा- निजी रूप से सेवा कर रहे तो खुद लाएं डॉक्टर

बिहारः पटना के बड़े अस्पताल में कोरोना पॉजिटिव महिला की मौत, इलाज के दौरान छेड़खानी का लगा आरोप

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार में फिर आंदोलन की तैयारी! 25 अगस्त को CM आवास का घेराव
बिहार में फिर आंदोलन की तैयारी! 25 अगस्त को CM आवास का घेराव
मराठी नहीं आती तो? गिरिराज सिंह ने बताया समाधान, राहुल गांधी पर भी बरसे
मराठी नहीं आती तो? गिरिराज सिंह ने बताया समाधान, राहुल गांधी पर भी बरसे
बिहार के नवादा से शराब की बड़ी खेप बरामद, चालक गिरफ्तार
बिहार के नवादा से शराब की बड़ी खेप बरामद, चालक गिरफ्तार
कोकीन की लत से तड़पकर 18 साल के युवक की मौत, 40 हजार लेकर डॉक्टर फरार
कोकीन की लत से तड़पकर 18 साल के युवक की मौत, 40 हजार लेकर डॉक्टर फरार

वीडियोज

Bharat ki Baat: 100 घंटे में 90 साल पुराना विवाद फिर क्यों? | Congress | Vande Matram Controversy
Kangana Ranaut vs Baba Ramdev: ‘Generation Gutter’ विवाद में छिड़ी जुबानी जंग
Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
बिहार में फिर आंदोलन की तैयारी! 25 अगस्त को CM आवास का घेराव
बिहार में फिर आंदोलन की तैयारी! 25 अगस्त को CM आवास का घेराव
क्या किसी गेंदबाज ने टेस्ट मैच में लिए हैं 20 विकेट?
क्या किसी गेंदबाज ने टेस्ट मैच में लिए हैं 20 विकेट?
रवि तेजा की Irumudi ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? आ गई सारी डिटेल्स
रवि तेजा की 'इरुमुडी' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज?जानें- डिटेल्स
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
WhatsApp Storage भर गया? जरूरी चैट डिलीट किए बिना करें खाली
WhatsApp Storage भर गया? जरूरी चैट डिलीट किए बिना करें खाली
हरियाणा TET का रिजल्ट जारी, 16.57% अभ्यर्थी हुए पास
हरियाणा TET का रिजल्ट जारी, 16.57% अभ्यर्थी हुए पास 
Embed widget