एक्सप्लोरर

Bihar News: सुप्रीम कोर्ट ने की बिहार सरकार के इस काम की तारीफ, CM नीतीश बोले- हम तो रखते हैं पूरा ध्यान

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य हमेशा आपदा से प्रभावित रहता है. कभी बाढ़ तो कभी सुखाड़ की स्थिति बनी रहती है. आपदा में किसी को किसी प्रकार की कोई असुविधा न हो इसका हम लोग पूरा ध्यान रखते हैं.

पटना: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) ने गुरुवार को पटना में आपदा प्रबंधन विभाग और बिहार राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अधिकारियों के साथ बैठक की. इस दौरान अधिकारियों ने वज्रपात के कारण होने वाली मौतों को कम करने के लिए तैयार की गई योजना की जानकारी दी. बैठक में बताया गया कि सुप्रीम कोर्ट ने बिहार में बाढ़ आपदा के दौरान चलाई जाने वाली सामुदायिक किचन मॉडल की प्रशंसा की है. 

आपदा से प्रभावित रहता है बिहार

इधर, बैठक में मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य हमेशा आपदा से प्रभावित रहता है. कभी बाढ़ तो कभी सुखाड़ की स्थिति बनी रहती है. आपदा में किसी को किसी प्रकार की कोई असुविधा न हो इसका हम लोग पूरा ध्यान रखते हैं. एनडीआरएफ की टीम को हम लोगों ने राज्य में मंगवाया और उनके रहने-खाने और अन्य सुविधाओं की बेहतर व्यवस्था की. एसडीआरएफ का भी गठन किया गया.

Bihar Crime: नवादा में पुलिस ने सात साइबर ठगों को किया गिरफ्तार, नौकरी और घर दिलाने के नाम पर कर देते थे 'खेला'

ट्रेनिंग सेंटर की स्थापना करें

मुख्यमंत्री ने कहा कि आपदा की स्थिति में जल्द और प्रभावी ढंग से राहत और बचाव कार्यों के संचालन के लिए स्थायी तौर पर कार्य करें. किए गए पुराने कामों और अनुभव को ध्यान में रखते हुए काम की योजना बनाकर उसका पालन करें. उन्होंने कहा कि एसडीआरएफ में कर्मियों की संख्या और बढ़ाएं और उनका बेहतर प्रशिक्षण कराएं. पिछले 14 सालों में प्रभावित क्षेत्रों के आकलन के आधार पर स्थल चयन कर रिस्पांस फैसिलिटी कम ट्रेनिंग सेंटर की स्थापना करें. ताकि आपदा की स्थिति में जल्द से जल्द लोगों राहत मिल सके.

मुख्यमंत्री ने कहा कि वज्रपात से होने वाली क्षति को कम करने के लिए काम करें. वज्रपात से सुरक्षा के लिए लोगों को जागरूक करने के लिए व्यापक प्रचार-प्रसार कराएं. बच्चे और बच्चियों को सरल भाषा में इसके संबंध में जानकारी दें. उन्होंने कहा कि उन्नयन बिहार के पाठ्यक्रम में वज्रपात से सुरक्षा से संबंधित जानकारी को भी शामिल करें. 

यह भी पढ़ें -

Bihar Politics: पाला बदलते ही राजू सिंह ने बताई मुकेश सहनी की 'हैसियत', कहा- सब जानते हैं कौन है लंगूर

Patna News: बेटे की पिटाई होते देख दौड़कर बीच बचाव करने पहुंची थी मां, गोली लगने से चली गई जान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BSSC की अध्यक्ष बनी पूर्व IPS शोभा ओहटकर, जानें कौन हैं?
BSSC की अध्यक्ष बनी पूर्व IPS शोभा ओहटकर, जानें कौन हैं?
पप्पू यादव की पत्नी के घर के बाहर प्रदर्शन, सांसद बोले- 'आओ न कल…’
पप्पू यादव की पत्नी के घर के बाहर प्रदर्शन, सांसद बोले- 'आओ न कल…’
तेज प्रताप को देख सम्राट चौधरी ने छोड़ दी VIP कुर्सी? पीछे जाकर बैठे
तेज प्रताप को देख सम्राट चौधरी ने छोड़ दी VIP कुर्सी? पीछे जाकर बैठे
AK-47 गोलीकांड के बाद सीवान पहुंचे इमरान प्रतापगढ़ी, कह दी बड़ी बात
AK-47 गोलीकांड के बाद सीवान पहुंचे इमरान प्रतापगढ़ी, कह दी बड़ी बात

वीडियोज

Kiara Advani ने Toxic Controversy पर तोड़ी चुप्पी, Yash की फिल्म का किया बचाव
Ramayana Trailer में Lord Vishnu कौन? Ranbir Kapoor, Mahesh Babu या Saurabh Raj Jain
Aaradhya Bachchan को था Ranbir Kapoor पर Crush, Aishwarya Rai ने बताया मजेदार किस्सा
Mannat:😱Vikrant की सुरक्षा की बड़ी जंग, अपनों के ही खिलाफ Mannat ने उठाया बड़ा कदम #sbs
Bollywood News: क्या राम गोपाल वर्मा और उर्मिला मातोंडकर ने गुप्त चुप तरीके से कर ली थी शादी? दिग्गज पत्रकार का दावा, चिरंजीवी ने कैसे खोला था राज? (01.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BSSC की अध्यक्ष बनी पूर्व IPS शोभा ओहटकर, जानें कौन हैं?
BSSC की अध्यक्ष बनी पूर्व IPS शोभा ओहटकर, जानें कौन हैं?
PoJK: मुजफ्फराबाद की ओर बढ़े 50 काफिले, लाइट मशीन गन से दबाई जा रही आवाज
PoJK: मुजफ्फराबाद की ओर बढ़े 50 काफिले, लाइट मशीन गन से दबाई जा रही आवाज
कांग्रेस नेता के X पोस्ट पर FIR, महाराष्ट्र साइबर ब्रांच ने शुरू की जांच
कांग्रेस नेता के X पोस्ट पर FIR, महाराष्ट्र साइबर ब्रांच ने शुरू की जांच
'लॉक अप 2' से अलायंस' तक सारे रियलिटी शो के छक्के छुड़ाने आ रहा 'भोजपुरी बवाल', जानें कब और कहां देखें
'लॉक अप 2' से अलायंस' तक सारे रियलिटी शो के छक्के छुड़ाने आ रहा 'भोजपुरी बवाल', जानें कब और कहां देखें
शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप
शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप
कुलगाम हमला: CM ने किया मुआवजे का ऐलान, महबूबा मुफ्ती क्या बोलीं?
कुलगाम हमला: CM ने किया मुआवजे का ऐलान, महबूबा मुफ्ती क्या बोलीं?
15 अगस्त पर Mahindra का सरप्राइज, Panoramic Sunroof के साथ आएगी Scorpio N
15 अगस्त पर Mahindra का सरप्राइज, Panoramic Sunroof के साथ आएगी Scorpio N
पीएम फसल बीमा योजना में बढ़ी आवेदन की तारीख, जानें नई डेडलाइन
पीएम फसल बीमा योजना में बढ़ी आवेदन की तारीख, जानें नई डेडलाइन
Embed widget