एक्सप्लोरर

सुपौल में मेमू ट्रेन के नीचे फंसी गर्भवती महिला, 35 मिनट तक चला रेस्क्यू ऑपरेशन, ऐसे बचाई जान

Supaul News: सुपौल के निर्मली रेलवे स्टेशन की घटना है. गर्भवती महिला फिसलकर ट्रेन के नीचे जा गिरी जिससे वो गंभीर रूप से घायल हो गई. महिला ललितग्राम थाना क्षेत्र के नया ग्राम टेंगरी की रहने वाली है.

Bihar News: बिहार के सुपौल के निर्मली रेलवे स्टेशन पर सोमवार (06 जनवरी, 2025) की सुबह एक महिला हादसे का शिकार हो गई. 23 वर्षीय गर्भवती महिला सुबह करीब 8:30 बजे लहेरियासराय-सहरसा मेमू ट्रेन के नीचे फंस गई, जिससे वो गंभीर रूप से घायल भी हो गई. महिला की पहचान ललितग्राम थाना क्षेत्र के नया ग्राम टेंगरी निवासी सत्य नारायण कुमार की पत्नी सरिता कुमारी के रूप में हुई है. घटना के बाद आरपीएफ और स्थानीय लोगों की मदद से करीब 35 मिनट तक चले रेस्क्यू ऑपरेशन में महिला को ट्रेन के नीचे से सुरक्षित बाहर निकाला गया.  

लोगों की मदद से बची महिला की जान

निर्मली एचपीएस कॉलेज के छात्र कृष्णा और एक प्ले स्कूल के निदेशक मोहम्मद आशिक ने जोखिम उठाकर ट्रेन के नीचे दबी महिला को बचाया. दोनों ने बिना समय गंवाए महिला को बाहर निकालने के लिए जी-जान से प्रयास किया. कृष्णा ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही वे स्टेशन पहुंचे, जबकि मोहम्मद आशिक उसी ट्रेन में यात्रा कर रहे थे. रेलवे स्टेशन पर मौजूद स्टेशन मास्टर मनोज कुमार, एसटीबीए असिस्टेंट मुजीबुल रहमान और आरपीएफ अधिकारी हरि नारायण चौधरी की अहम भूमिका रही. ट्रेन को आगे-पीछे कर महिला को बाहर निकाला गया. हादसे की वजह से 8:34 बजे स्टेशन पर पहुंची ट्रेन को 9:15 बजे रवाना किया गया.

महिला को DMCH में कराया गया भर्ती

निर्मली अस्पताल में डॉ. विजय कुमार और जीएनएम रीना कुमारी ने महिला का प्राथमिक इलाज किया. डॉ. विजय कुमार ने बताया कि महिला को बाएं जांघ और कमर में गंभीर चोट लगी है. प्राथमिक उपचार के बाद उसे दरभंगा मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (डीएमसीएच) रेफर कर दिया गया.

महिला के ससुर नंदलाल सिंह ने बताया कि उनकी बहू आठ महीने की गर्भवती है. वो इलाज के लिए सुपौल जा रही थी, लेकिन सरायगढ़ स्टेशन पर सुपौल की जगह दरभंगा जाने वाली ट्रेन में बैठने के कारण उसे निर्मली स्टेशन पर उतरना पड़ा. ट्रेन बदलते समय महिला फिसलकर ट्रेन के नीचे जा गिरी. हादसा एक बड़ी दुर्घटना में बदल सकता था, लेकिन स्थानीय लोगों, रेल प्रशासन और यात्रियों के सहयोग से महिला की जान बच गई.

यह भी पढ़ें: Prashant Kishor Live: प्रशांत किशोर ने सशर्त बेल लेने से किया इनकार, कहा- 'साइन नहीं करेंगे पीआर बॉन्ड'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
दरभंगा केस: मंत्री ने माना पुलिस से हुई गलती? जांच के आदेश
दरभंगा केस: मंत्री ने माना पुलिस से हुई गलती? जांच के आदेश
Bihar Weather: बिहार में भारी बारिश का अलर्ट, तूफान के साथ वज्रपात की संभावना
बिहार में भारी बारिश का अलर्ट, तूफान के साथ वज्रपात की संभावना
बिहार के सोशल मीडिया क्रिएटर्स के लिए अच्छी खबर, मिलेंगे 10 हजार, करना होगा ये काम
बिहार के सोशल मीडिया क्रिएटर्स के लिए अच्छी खबर, मिलेंगे 10 हजार, करना होगा ये काम

वीडियोज

Bigg Boss 20 में Mouni Roy की Entry? Salman Khan के शो में Naagin लगाएंगी Glamour का तड़का!
Anjali Arora बनीं Mata Sita, Look सामने आते ही भड़का Internet, ‘Remove Her’ तक की मांग
Govinda-Sunita Divorce पर बड़ा Update! Sunita ने वापस लिया Divorce Case?
Amitabh Bachchan को मिली थी ‘बहुत लंबे हो’ की ताना, फिर ऐसे बने Bollywood के महानायक
8 साल बाद साथ आएंगे Salman Khan और Shah Rukh Khan, Asha Bhosle को देंगे खास Tribute

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
परिसीमन: अमित शाह के सामने साउथ के CM ने कर दी ये मांग, क्या बोले विजय?
परिसीमन: अमित शाह के सामने साउथ के CM ने कर दी ये मांग, क्या बोले विजय?
सोरेन सरकार को झटका, JSSC-GGL समेत 22 रद्द परीक्षा पर HC ने लगाई रोक
सोरेन सरकार को झटका, JSSC-GGL समेत 22 रद्द परीक्षा पर HC ने लगाई रोक
Box Office: जुलाई 2026 का बॉक्स ऑफिस किंग कौन? जानें किस फिल्म ने की सबसे ज्यादा कमाई
जुलाई 2026 का बॉक्स ऑफिस किंग कौन? जानें किस फिल्म ने की सबसे ज्यादा कमाई
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा बार 10 विकेट लेने वाले गेंदबाज
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा बार 10 विकेट लेने वाले गेंदबाज
Trending Dance Video: हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
बांग्लादेश को जलाने में मोहम्मद यूनुस का हाथ? पूर्व अंतरिम सलाहकार समेत पर 27 के खिलाफ शिकायत
बांग्लादेश को जलाने में मोहम्मद यूनुस का हाथ? पूर्व अंतरिम सलाहकार समेत पर 27 के खिलाफ शिकायत
स्कूल-कॉलेजों में खेल को अनिवार्य विषय बनाने की मांग, SC ने सराहना
स्कूल-कॉलेजों में खेल को अनिवार्य विषय बनाने की मांग, SC ने सराहना
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
Embed widget