एक्सप्लोरर

Supaul Murder: सुपौल में डबल मर्डर से सनसनी, अपराधियों ने मारी गोली, दोनों ने मौके पर दम तोड़ा

Double Murder In Supaul: सुपौल में डबल मर्डर से इलाके में हड़कंप मच गया है. वहीं परिजनों ने कहा कि उनकी किसी से दुश्मनी नहीं थी. बहरहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.

सुपौल: जिले में अपराधियों ने दो लोगों को गोली मार दी इससे मौके पर ही दोनों की मौत हो गई. इससे इलाके में सनसनी फैल गई है. पिपरा थाना क्षेत्र के दिनापट्टी में शनिवार की देर रात अपराधियों ने दो युवकों को निशाना बनाया. मृतकों की पहचान दीनापट्टी निवासी मो नूरुल्ला और सिकंदर दास के रूप में हुई है. वारदात के समय शनिवार की देर रात मो नूरुल्ला, सिकंदर दास के घर पर मौजूद थे. 

बताया जा रहा है कि बाइक से आए 3 अपराधियों ने दीनापट्टी पहुंचकर दोनों युवकों को उसके घर के पास ही गोली मार दी और घटना के बाद अपराधी वहां से फरार हो गए. घटना के बाद से एक तरफ जहां इलाके में दहशत का आलम है वहीं परिजनों में कोहराम मच गया है. स्थानीय लोग घायल अवस्था में दोनों युवकों को सीएचसी पिपरा लेकर गए, जहां जांच के बाद डॉक्टर ने दोनों को मृत घोषित कर दिया है.

परिजनों ने कहा- हमारी किसी से दुश्मनी नहीं

मृतक के परिजनों ने बताया कि हमलोग घर के अंदर थे. अचानक तेज आवाज आई तो हमलोगों को लगा कि दुकान में जो बल्ब लगा है वही फूट गया है, लेकिन जब हम बाहर निकल कर आए तो दोनों दरवाजे पर गिरा हुए थे. हमलावर कौन थे हमलोग नहीं देख सके. परिजनों ने कहा कि उनकी किसी से दुश्मनी भी नहीं थी, वे दोनों को तुरंत अस्पताल लेकर आए तब तक दोनों की मौत हो चुकी थी. डॉक्टर ने दोनों को मृत घोषित कर दिया.

बताया जा रहा है मृतक मो नुरुल्ला शिक्षक भी थे जिन्हें तीन गोली लगी है. वहीं एक अन्य युवक सिकंदर को भी दो गोली लगने की बात कही जा रही है. सिकंदर की गांव में ही दुकान थी. दोनों युवकों की मौत के बाद गांव में सन्नाटा पसर गया है. लोग दहशत में हैं. इधर घटना की सूचना के बाद मौके पर पिपरा पुलिस पहुंचकर जांच में जुट गई है. 

हत्या के मामले में क्या कहती है पुलिस?

वहीं घटना की सूचना मिलते ही एसडीपीओ कुमार इंद्रप्रकाश ने भी अस्पताल पहुंचकर मामले का जायजा लिया. थाना अध्यक्ष बिनोद कुमार सिंह ने बताया कि दिनापट्टी गांव में अपराधियों द्वारा दो को गोली मारी गई है जिसमें दोनों की मौत हो गई है. घटनास्थल की बारीकी से सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है, जल्द ही घटना में संलिप्त अपराधियों की पहचान कर गिरफ्तार कर लिया जाएगा. 

इसे भी पढ़ें: Giriraj Singh: 'एक CM ऐसा भी है जो अमरलती का...', इशारों-इशारों में गिरिराज सिंह नीतीश कुमार को लेकर कह गए बहुत कुछ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Analysis: CM सम्राट ने अपनी जाति के दीपक प्रकाश की कुर्सी बचाई, भूमिहार नेता की बलि ली?
Analysis: CM सम्राट ने अपनी जाति के दीपक प्रकाश की कुर्सी बचाई, भूमिहार नेता की बलि ली?
बिहार: नेपाल में कर्फ्यू के बाद बॉर्डर पर अलर्ट, रेल सेवा बंद
बिहार: नेपाल में कर्फ्यू के बाद बॉर्डर पर अलर्ट, रेल सेवा बंद
दीपक के लिए क्यों 'जले' BJP के देवेश? पढ़ें Inside स्टोरी
दीपक के लिए क्यों 'जले' BJP के देवेश? पढ़ें Inside स्टोरी
बिहार में होगी बंपर बहाली, सम्राट सरकार में भरे जाएंगे 1.72 लाख पद
बिहार में होगी बंपर बहाली, सम्राट सरकार में भरे जाएंगे 1.72 लाख पद

वीडियोज

जंतर मंतर की पुलिस फाइल्स!
Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अपने गांव पहुंचकर सोनम वांगुचक ने जारी किया पहला वीडियो, सरकार से की अपील
अपने गांव पहुंचकर सोनम वांगुचक ने जारी किया पहला वीडियो, सरकार से की अपील
दीपक के लिए क्यों 'जले' BJP के देवेश? पढ़ें Inside स्टोरी
दीपक के लिए क्यों 'जले' BJP के देवेश? पढ़ें Inside स्टोरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
Box office: 4 साल में नहीं आई 1 भी फिल्म, मेकर्स ने लगाया 4500 करोड़ का दांव, बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच पाएंगे यश?
4 साल में नहीं आई 1 भी फिल्म, मेकर्स ने लगाया 4500 करोड़ का दांव, बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच पाएंगे यश?
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
'हम नजर रख रहे..., यूएस की 100% टैरिफ की धमकी पर भारत का आया रिएक्शन
'हम नजर रख रहे..., यूएस की 100% टैरिफ की धमकी पर भारत का आया रिएक्शन
BJP प्रवक्ता शहजाद पूनावाला का इस्तीफा, जानिए कांग्रेस से बीजेपी तक का सफर
BJP प्रवक्ता शहजाद पूनावाला का इस्तीफा, जानिए कांग्रेस से बीजेपी तक का सफर
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
Embed widget