एक्सप्लोरर

Supaul News: सुपौल में आवारा कुत्तों का आतंक, 19 लोगों को किया लहूलुहान, इलाके में मची अफरातफरी

Supaul Latest News: सुपौल के सिमराही बाजार में उस समय अफरातफरी मच गई, जब आवारा कुत्तों ने राहगीरों पर हमला कर दिया. हमले में घायल 19 लोगों को अस्पताल पहुंचाया गया.

Bihar News: बिहार के सुपौल जिले के राघोपुर थाना क्षेत्र के सिमराही बाजार में आवारा कुत्तों की वजह से दहशत फैली हुई है. मंगलवार रात को जेपी चौक स्थित एनएच-27 और 106 के मिलन पथ के पास इन कुत्तों ने राहगीरों पर हमला कर दिया. इस हमले में बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं सहित 19 लोग घायल हो गए. घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को रेफरल अस्पताल राघोपुर में भर्ती कराया गया, जहां देर रात तक उनका इलाज किया गया.

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कुत्तों ने करजाइन और हॉस्पिटल रोड तक कई लोगों को निशाना बनाया. इससे इलाके में अफरातफरी मच गई. लोग इधर-उधर भागने लगे, लेकिन तब तक कुत्तों ने कई लोगों को लहूलुहान कर दिया. घायलों में सिमराही निवासी भोली कुमार, मंटु सादा, इमामगंज निवासी विकास कुमार, आफिया तबस्सूम समेत अन्य लोग शामिल हैं. घायलों में 45 वर्षीय सिक्किम निवासी महिला विश्यमाया कार्की भी शामिल हैं, जो महाकुंभ स्नान से लौट रही थीं. 

आवारा कुत्तों को जल्द से जल्द पकड़ने की मांग
अस्पताल में मौजूद डॉक्टरों ने सभी घायलों को एंटी-रेबीज इंजेक्शन और प्राथमिक उपचार दिया. फिलहाल, सभी की स्थिति स्थिर बताई जा रही है, हालांकि कुछ लोगों को गहरे घाव भी हुए हैं. कुत्तों के हमले के बाद इलाके में दहशत और आक्रोश का माहौल है. बताया जा रहा है कि इलाके के कुत्ते पहले भी कई लोगों को अपना निशाना बना चुके हैं.

स्थानीय लोगों ने प्रशासन से जल्द से जल्द आवारा कुत्तों को पकड़ने की मांग की है. उनका कहना है कि यदि जल्द कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया, तो यह कुत्ते और लोगों को निशाना बना सकते हैं. वहीं प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लेने का आश्वासन दिया है और जल्द ही कुत्तों को पकड़ने के लिए अभियान चलाने की बात कही है.

यह भी पढ़ें: नालंदा में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, महाकुंभ जा रही किशोरी समेत 3 की मौत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार में पंचायतों का नए सिरे से होगा परिसीमन, कैबिनेट की बैठक में हुए कई बड़े फैसले
बिहार में पंचायतों का नए सिरे से होगा परिसीमन, कैबिनेट की बैठक में हुए कई बड़े फैसले
NIA की रिपोर्ट पर बिहार से 2 संदिग्ध गिरफ्तार, पाकिस्तान से कनेक्शन निकला, क्या था मकसद?
NIA की रिपोर्ट पर बिहार से 2 संदिग्ध गिरफ्तार, पाकिस्तान से कनेक्शन निकला, क्या था मकसद?
बंटी यादव और पंकज राय की हत्या मामले में कूदे खेसारी लाल यादव, 'मैं सम्राट चौधरी से…'
बंटी यादव और पंकज राय की हत्या मामले में कूदे खेसारी लाल यादव, 'मैं सम्राट चौधरी से…'
बिहार: श्रावणी मेले पर सम्राट सरकार की स्पेशल तैयारी, लेजर शो, ड्रोन शो… 3 लाख तक का इनाम भी
बिहार: श्रावणी मेले पर सम्राट सरकार की स्पेशल तैयारी, लेजर शो, ड्रोन शो… 3 लाख तक का इनाम भी

वीडियोज

Shehnaaz Gill की 'Ishqnama' का ट्रेलर रिलीज़, Jai Randhhawa की दमदार परफॉर्मेंस ने लूटी महफिल
Shehnaaz Gill की Ishqnama का ट्रेलर दमदार, Jai Randhhawa की इंटेंसिटी ने जीता दिल
Mathew VanDyke और अब Jordan Brown! Indian borders के पास बड़ी साजिश? |ABPLIVE
रिपोर्ट्स: Deepika Padukone और Ranveer Singh के घर फिर आ सकती है खुशखबरी
Middle East: भारतीय नाविक की मौत पर भारतका बदला शुरू! हिलेगा मिडिल ईस्ट? |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तानी मूल की युवती के ऑनर किलिंग मामले में इटली की कोर्ट ने सुनाया फैसला, PM मेलोनी बोलीं- ‘बेहद दर्दनाक...’
पाक मूल की युवती के ऑनर किलिंग मामले में इटली की कोर्ट ने सुनाया फैसला, PM मेलोनी बोलीं- ‘बेहद दर्दनाक...’
घाटकोपर: एकनाथ शिंदे के ही दो नेताओं में भयंकर झड़प, हो गई मारपीट, सामने आई तस्वीर
घाटकोपर: एकनाथ शिंदे के ही दो नेताओं में भयंकर झड़प, हो गई मारपीट, सामने आई तस्वीर
IND vs ENG: सिर्फ एक खिलाड़ी की एंट्री, दूसरे वनडे में ऐसी होगी टीम इंडिया की प्लेइंग 11
IND vs ENG: सिर्फ एक खिलाड़ी की एंट्री, दूसरे वनडे में ऐसी होगी टीम इंडिया की प्लेइंग 11
प्यार, शादी और फिर धोखा... बेहद फिल्मी रही जेनिफर विंगेट और करण सिंह ग्रोवर की लव स्टोरी
प्यार, शादी और फिर धोखा... बेहद फिल्मी रही जेनिफर विंगेट और करण सिंह ग्रोवर की लव स्टोरी
Delhi Weather Today: दिल्ली में आज भी जारी रहेगा उमस भरी गर्मी का कहर, जानें कब मिलेगी राहत, IMD का बड़ा अपडेट
दिल्ली में आज भी जारी रहेगा उमस भरी गर्मी का कहर, जानें कब मिलेगी राहत, IMD का बड़ा अपडेट
Explained: 'सनातन ही समाजवादी' या 'चुनावी नाटक' का खेल! PDA से हटकर 'सॉफ्ट हिंदुत्व' की ओर क्यों बढ़े अखिलेश यादव?
'सनातन ही समाजवादी' या 'चुनावी नाटक', PDA से हटकर सॉफ्ट हिंदुत्व की ओर क्यों बढ़े अखिलेश यादव?
AIIMS Delhi ने रचा इतिहास! 4 महीने के मासूम की दुनिया की सबसे दुर्लभ लंग सर्जरी सफल
AIIMS Delhi ने रचा इतिहास! 4 महीने के मासूम की दुनिया की सबसे दुर्लभ लंग सर्जरी सफल
किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी, 2000 की नई किस्त को लेकर आया बड़ा अपडेट, रुक न जाए पैसा इसलिए आज ही कर लें ये काम
किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी, 2000 की नई किस्त को लेकर आया बड़ा अपडेट, रुक न जाए पैसा इसलिए आज ही कर लें ये काम
Embed widget