एक्सप्लोरर

Bihar Heatwave: बिहार में हीट स्ट्रोक का कहर जारी, चुनाव ड्यूटी में तैनात दारोगा, होमगार्ड जवान और सिपाही की मौत

Bihar News: बिहार में हीट स्ट्रोक से कई लोगों की जान जा चुकी है. वहीं, चुनाव ड्यूटी में तैनात कई जवानों की अचानक तबीयत खराब होने की सूचना मिल रही है. इस दौरान कई जवानों की मौत भी हो गई.

Bihar Heatwave: पूरे बिहार में अभी भीषण गर्मी का प्रकोप जारी है. इस बीच अंतिम सातवें चरण के चुनाव के लिए बुधवार (29 मई) को चुनावी ड्यूटी करने वाले बीएमपी के 45 वर्षीय सिपाही मौन बहादुर क्षेत्री की फ्लैग मार्च करने दौरान लू लगने से अचानक तबीयत खराब हो गई. जिसे नवानगर प्राथमिक इलाज के बाद उन्हें बक्सर सदर अस्पताल लाया गया. जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई. वहीं, चुनाव ड्यूटी के लिए डेहरी आए एक दारोगा की मौत हो गई. डेहरी में लू की चपेट में आने से दारोगा देवनाथ राम की मौत हो गई. दारोगा देवनाथ राम भोजपुर जिले के निवासी थे. जो भागलपुर के नवगछिया थाना में पोस्टेड थे.

इसके अलावे नालंदा में अचानक तबीयत बिगड़ने से बिहार होमगार्ड जवान की मौत हो गई. सीवान जिले से चुनाव कराने के लिए नालंदा पहुंचे थे. बताया जा रहा है कि गुरुवार को अचानक चक्कर आने के बाद वो गिर गए थे. जिसके बाद उन्हें अस्पात में भर्ती कराया गया. जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया.

बक्सर में चुनाव कराने पहुंचा था बीएमपी सिपाही

मिली जानकारी के अनुसार सिपाही मौन बहादुर क्षेत्री को बक्सर के नवानगर थाना क्षेत्र के सिकरौल ओपी क्षेत्र में बुधवार को तैनात किया गया था. वो गोरखा जवान दार्जिलिंग के रहने वाले थे. सिकरौल इलाके में दोपहर बाद पुलिस टीम के साथ वे फ्लैग मार्च पर निकले थे. इस दौरान करीब शाम 6 बजे के बाद अचानक उनकी तबीयत खराब हो गई. उपचार के लिए पहले नवानगर सीएचसी में लाया गया. इसके बाद वहां से स्थिति गंभीर देखते हुए उन्हें सदर अस्पताल भेजा गया. जहां इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया.

हीट स्ट्रोक से बचने के लिए डॉक्टर की सलाह

सदर अस्पताल के डॉक्टर निशांत चौबे ने बताया कि नवानगर थाना इलाके के सिकरौल में करीब 4 बजे से फ्लैग मार्च पर जवान निकले थे. इस दौरान हीट स्ट्रोक की वजह से गस्त खाकर गिर पड़े. जिनका प्राथमिक इलाज नवानगर में किया गया. उसके बाद इन्हें बक्सर सदर अस्पताल लाया गया. जहां इलाज के दौरान जवान की मौत हो गई. डॉक्टर ने बताया कि हीट स्ट्रोक से बचने के लिए बिना काम के घर से बाहर न निकले. ज्यादा पेय पदार्थ का इस्तेमाल करें.

ये भी पढ़ें: Bihar Teacher News: बिहार में बच्चों के लिए स्कूल बंद, अब शिक्षक छुट्टी की कर रहे हैं मांग, क्या केके पाठक मानेंगे?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
बिहार में छात्रों के हित में 4 बड़े ऐलान, CM सम्राट चौधरी की पहल
बिहार में छात्रों के हित में 4 बड़े ऐलान, CM सम्राट चौधरी की पहल
बिहार: 'शराबबंदी वापस ले लेनी चाहिए', स्टडी में बताई गई ये वजहें
बिहार: 'शराबबंदी वापस ले लेनी चाहिए', स्टडी में बताई गई ये वजहें
Exclusive: यूपी चुनाव के लिए तैयार है चिराग पासवान की पार्टी, अमित शाह से सीट शेयरिंग पर हुई बात?
यूपी चुनाव के लिए तैयार है चिराग पासवान की पार्टी, अमित शाह से सीट शेयरिंग पर हुई बात?

वीडियोज

Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
Monsoon Travel Insurance: घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
अब दोबारा से होगी आरजीकर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
अब दोबारा से होगी RG कर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
Gum Disease Can Cause Heart Attack: मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
Embed widget