एक्सप्लोरर

कोरोना संकट के बीच एक्शन में SP लिपि सिंह, सात अपराधियों को किया गिरफ्तार, कई हथियार बरामद 

गिरफ्तारी को लेकर रविवार को एसपी लिपि सिंह ने पीसी की, जिसमें उन्होंने बताया कि शनिवार की देर रात अपराधियों के इकट्ठा होने की सूचना मिली थी. सूचना के आधार पर सदर डीएसपी संतोष कुमार के नेतृत्व में टीम गठित कार्रवाई की.

सहरसा: कोरोना संकट के बीच बिहार के सहरसा जिले की पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. पुलिस ने आपराधिक घटना को अंजाम देने के लिए इकट्ठा हुए सात अपराधियों को हथियार के साथ गिरफ्तार कर लिया है. मिली जानकारी अनुसार शनिवार की देर रात जिले के सदर थाना क्षेत्र के गोबरगड्ढा स्थित नहर के पास सभी अपराधी किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की नियत से इकट्ठा हुए थे. 

पुलिस ने कई हथियार किया जब्त

सूचना मिलते ही पुलिस ने कार्रवाई की और अपराधियों को मौके पर से दबोच लिया. पुलिस ने अपराधियों के पास से एक देसी पिस्टल, छह जिंदा कारतूस, एक देशी कट्टा, दो जिंदा कारतूस, दो बाइक, दो कार्टन कोरेक्स कफ सीरफ और 5 मोबाइल जब्त किया है. गिरफ्तार सात अपराधियों में से छह अपराधियों का अपराधिक इतिहास रहा है. कुछ की तो पुलिस को लंबे समय से तलाश थी. 

गिरफ्तारी को लेकर रविवार को एसपी लिपि सिंह ने पीसी की, जिसमें उन्होंने बताया कि शनिवार की देर रात अपराधियों के इकट्ठा होने की सूचना मिली थी. सूचना के आधार पर सदर डीएसपी संतोष कुमार के नेतृत्व में सदर थाना अध्यक्ष राजमणि , सदर पुलिस अवर निरीक्षक सत्येंद्र प्रसाद सिंह , जितेंद्र कुमार , सहायक अवर निरीक्षक पतरिंग पासवान , नकुल पासवान , पंकज कुमार गुप्ता सहित अन्य पुलिसकर्मियों की टीम का गठन किया गया.

गठित टीम ने लगभग 1 बजे रात में छापामारी की, जिसमें चार कुख्यात अपराधी गिरफ्त में आए. इनमें सुपौल जिले के गढ़बरुआरी गांव निवासी अभिजीत कुमार , बिहरा थाना क्षेत्र के दुम्मा गांव निवासी मुकेश कुमार और नीरज कुमार, भेलवा गांव निवासी अभिषेक शर्मा शामिल हैं. इन अपराधियों की निशानदेही पर सुपौल और सहरसा जिले से उनके अन्य साथियों की गिरफ्तारी हुई.

गिरफ्तार अपराधियों का है आपराधिक इतिहास
 
एसपी लिपि सिंह ने बताया कि गिरफ्तार सात अपराधियों में सबका आपराधिक इतिहास रहा है. अभिजीत कुमार की पुलिस को लंबे समय से तलाश थी. उसके खिलाफ सहरसा में 12 मामलों समेत अन्य जिलों में कई मामले दर्ज हैं. अभिषक शर्मा का भी आपराधिक इतिहास है. फिलहाल सभी गिरफ्तार अपराधियों को जेल भेज दिया गया है. कार्रवाई में शामिल पुलिसकर्मियों को पुरष्कृत किया जाएगा.

यह भी पढ़ें -

बिहारः कोरोना में मानने को तैयार नहीं लोग, अब मुजफ्फरपुर में जमकर लगे बार-बालाओं के ठुमके

बिहारः गर्दनीबाग पहुंचे तेज प्रताप, CM नीतीश और स्वास्थ्य मंत्री पर बरसे; कहा- इस्तीफा दें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पप्पू यादव की पत्नी के घर के बाहर प्रदर्शन, सांसद बोले- 'आओ न कल…’
पप्पू यादव की पत्नी के घर के बाहर प्रदर्शन, सांसद बोले- 'आओ न कल…’
तेज प्रताप को देख सम्राट चौधरी ने छोड़ दी VIP कुर्सी? पीछे जाकर बैठे
तेज प्रताप को देख सम्राट चौधरी ने छोड़ दी VIP कुर्सी? पीछे जाकर बैठे
AK-47 गोलीकांड के बाद सीवान पहुंचे इमरान प्रतापगढ़ी, कह दी बड़ी बात
AK-47 गोलीकांड के बाद सीवान पहुंचे इमरान प्रतापगढ़ी, कह दी बड़ी बात
बांकीपुर: रिजल्ट से पहले चुनाव आयोग क्यों पहुंचे प्रशांत किशोर? जानें
बांकीपुर: रिजल्ट से पहले चुनाव आयोग क्यों पहुंचे प्रशांत किशोर? जानें

वीडियोज

Kiara Advani ने Toxic Controversy पर तोड़ी चुप्पी, Yash की फिल्म का किया बचाव
Ramayana Trailer में Lord Vishnu कौन? Ranbir Kapoor, Mahesh Babu या Saurabh Raj Jain
Aaradhya Bachchan को था Ranbir Kapoor पर Crush, Aishwarya Rai ने बताया मजेदार किस्सा
Mannat:😱Vikrant की सुरक्षा की बड़ी जंग, अपनों के ही खिलाफ Mannat ने उठाया बड़ा कदम #sbs
Bollywood News: क्या राम गोपाल वर्मा और उर्मिला मातोंडकर ने गुप्त चुप तरीके से कर ली थी शादी? दिग्गज पत्रकार का दावा, चिरंजीवी ने कैसे खोला था राज? (01.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाक की मुश्किलें: मुजफ्फराबाद की ओर बढ़े 50 काफिले, आर्मी चला रही लाइट मशीन गन
पाक की मुश्किलें: मुजफ्फराबाद की ओर बढ़े 50 काफिले, आर्मी चला रही लाइट मशीन गन
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
कांग्रेस नेता के X पोस्ट पर FIR, महाराष्ट्र साइबर ब्रांच ने शुरू की जांच
कांग्रेस नेता के X पोस्ट पर FIR, महाराष्ट्र साइबर ब्रांच ने शुरू की जांच
'लॉक अप 2' से अलायंस' तक सारे रियलिटी शो के छक्के छुड़ाने आ रहा 'भोजपुरी बवाल', जानें कब और कहां देखें
'लॉक अप 2' से अलायंस' तक सारे रियलिटी शो के छक्के छुड़ाने आ रहा 'भोजपुरी बवाल', जानें कब और कहां देखें
शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप
शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप
कुलगाम हमला: CM ने किया मुआवजे का ऐलान, महबूबा मुफ्ती क्या बोलीं?
कुलगाम हमला: CM ने किया मुआवजे का ऐलान, महबूबा मुफ्ती क्या बोलीं?
CWG: फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
मनमर्जी नहीं होती आजादी…, अजीत डोभाल ने Zen-G को समझाया ‘सही मतलब’!
मनमर्जी नहीं होती आजादी…, अजीत डोभाल ने Zen-G को समझाया ‘सही मतलब’!
Embed widget