एक्सप्लोरर

सीवान में ट्रेन से कटकर 4 की मौत, 2 बच्चे पटरी की ओर गए, बचाने में 2 महिलाएं भी चपेट में आईं

Siwan News: मरने वाले सभी लोग लक्ष्मीपुर गांव के रहने वाले बताए जा रहे हैं. सीवान-गोरखपुर रेलखंड पर मैरवा स्टेशन के पास हादसा हुआ है. पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

Siwan News: सीवान-गोरखपुर रेलखंड पर मैरवा स्टेशन के पास मंगलवार (09 अप्रैल) की सुबह एक बड़ी घटना हो गई. ट्रेन की चपेट में आने से दो बच्चों और दो महिलाओं की मौत हो गई. मैरवा स्टेशन के पास लक्ष्मीपुर रेलवे लाइन के पास की घटना है. 15707 आम्रपाली एक्सप्रेस ट्रेन गुजर रही थी. इसी ट्रेन की चपेट में से चार लोगों की मौत हुई है.

बताया जा रहा है कि गेहूं की कटनी करके महिला अपने बच्चों को लेकर घर लौट रही थी. इसी दौरान दो बच्चे रेलवे ट्रैक की ओर चले गए. दोनों बच्चों को ट्रैक की ओर जाता देख दोनों महिलाएं बच्चों को बचाने के लिए दौड़ीं. इसी दौरान वो भी चपेट में आ गईं. इस तरह सबकी मौत हो गई. घटना के बाद रेलवे ट्रैक पर अफरातफरी का माहौल हो गया.

ये सभी लोग लक्ष्मीपुर गांव के रहने वाले बताए जा रहे हैं. सभी गेहूं की कटनी करके अपने घर लौट रहे थे. लक्ष्मीपुर रेलवे लाइन के पास यह हादसा हो गया. मरने वाले सभी एक ही परिवार के रहने वाले हैं. घटना के बाद रेल पुलिस मौके पर पहुंची. आसपास के लोगों का बयान लिया.

सभी मरने वालों की हुई पहचान

मृतकों में एक महिला की पहचान लक्ष्मीपुर निवासी त्रिभुवन राजभर की पत्नी श्रीमती देवी के रूप में हुई है. मरने वाले दो बच्चे दिलबहार कुमार और खुशी कुमारी भी इसी महिला के थे. एक महिला की पहचान गोविंद राजभर की पत्नी नीतू देवी के रूप में हुई है. घटना के बाद रेल पुलिस घटनास्थल पर पहुंचे मामले की जांच में जुड़ गई है.

इस मामले में मौके पर पहुंचे मैरवा थाना के कांस्टेबल उपेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि जानकारी मिली है कि 15707 ट्रेन से कटकर इन चारों की मौत हुई है. मरने वाले ये सभी बगल के गांव के ही रहने वाले हैं. घटना कैसे हुई है इसकी जानकारी नहीं है. जांच की जा रही है.

यह भी पढ़ें- बिहार में पिता से परेशान बेटे ने बाप को कराया गिरफ्तार, पॉकेट में डाल दिया कारतूस! जानें मामला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पप्पू यादव की पत्नी के घर के बाहर प्रदर्शन, सांसद बोले- 'आओ न कल…’
पप्पू यादव की पत्नी के घर के बाहर प्रदर्शन, सांसद बोले- 'आओ न कल…’
तेज प्रताप को देख सम्राट चौधरी ने छोड़ दी VIP कुर्सी? पीछे जाकर बैठे
तेज प्रताप को देख सम्राट चौधरी ने छोड़ दी VIP कुर्सी? पीछे जाकर बैठे
AK-47 गोलीकांड के बाद सीवान पहुंचे इमरान प्रतापगढ़ी, कह दी बड़ी बात
AK-47 गोलीकांड के बाद सीवान पहुंचे इमरान प्रतापगढ़ी, कह दी बड़ी बात
बांकीपुर: रिजल्ट से पहले चुनाव आयोग क्यों पहुंचे प्रशांत किशोर? जानें
बांकीपुर: रिजल्ट से पहले चुनाव आयोग क्यों पहुंचे प्रशांत किशोर? जानें

वीडियोज

Kiara Advani ने Toxic Controversy पर तोड़ी चुप्पी, Yash की फिल्म का किया बचाव
Ramayana Trailer में Lord Vishnu कौन? Ranbir Kapoor, Mahesh Babu या Saurabh Raj Jain
Aaradhya Bachchan को था Ranbir Kapoor पर Crush, Aishwarya Rai ने बताया मजेदार किस्सा
Mannat:😱Vikrant की सुरक्षा की बड़ी जंग, अपनों के ही खिलाफ Mannat ने उठाया बड़ा कदम #sbs
Bollywood News: क्या राम गोपाल वर्मा और उर्मिला मातोंडकर ने गुप्त चुप तरीके से कर ली थी शादी? दिग्गज पत्रकार का दावा, चिरंजीवी ने कैसे खोला था राज? (01.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप
शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
पप्पू यादव की पत्नी के घर के बाहर प्रदर्शन, सांसद बोले- 'आओ न कल…’
पप्पू यादव की पत्नी के घर के बाहर प्रदर्शन, सांसद बोले- 'आओ न कल…’
'लॉक अप 2' से अलायंस' तक सारे रियलिटी शो के छक्के छुड़ाने आ रहा 'भोजपुरी बवाल', जानें कब और कहां देखें
'लॉक अप 2' से अलायंस' तक सारे रियलिटी शो के छक्के छुड़ाने आ रहा 'भोजपुरी बवाल', जानें कब और कहां देखें
CWG: फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
मनमर्जी नहीं होती आजादी…, अजीत डोभाल ने Zen-G को समझाया ‘सही मतलब’!
मनमर्जी नहीं होती आजादी…, अजीत डोभाल ने Zen-G को समझाया ‘सही मतलब’!
'जंतर-मंतर पर जिसने किया प्रदर्शन, नर्क हो जाएगा जीवन', PM मोदी ने ऐसा कहा?
'जंतर-मंतर पर जिसने किया प्रदर्शन, नर्क हो जाएगा जीवन', PM ने ऐसा कहा?
'वैचारिक छाप छोड़ने की जल्दी', हॉकी टीम की जर्सी का रंग बदलने पर भड़के कांग्रेस अध्यक्ष
'वैचारिक छाप छोड़ने की जल्दी', हॉकी टीम की जर्सी का रंग बदलने पर भड़के कांग्रेस अध्यक्ष
Embed widget