एक्सप्लोरर

बिहार में पिता से परेशान बेटे ने बाप को कराया गिरफ्तार, पॉकेट में डाल दिया कारतूस! जानें मामला

Nalanda Crime News: पूरा मामला हिलसा थाना क्षेत्र के केशोपुर मिल्कीपर गांव का है. पुलिस ने आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है. पिता को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.

Nalanda News: बिहार के नालंदा से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. एक बेटे ने पुलिस को बुलाकर अपने पिता को गिरफ्तार करवा दिया. घटना बीते सोमवार (08 अप्रैल) शाम की है. यह पूरा मामला हिलसा थाना क्षेत्र के केशोपुर मिल्कीपर गांव का है. फिलहाल पुलिस ने बेटे की शिकायत पर पिता जितेंद्र प्रसाद को गिरफ्तार कर लिया है.

अब समझें पूरा मामला

बताया जाता है कि पिता-पुत्र में अक्सर पैसों को लेकर विवाद होता था. सोमवार को भी कुछ ऐसा ही हुआ. इसके बाद बेटे ने पिता को जेल भेजने के लिए पुलिस को फोन कर दिया. कहा कि उसके पिता के पास हथियार और कारतूस है. वह उसे मारना चाहते हैं. इस सूचना पर पुलिस पहुंची और घर के दरवाजे से ही पिता को गिरफ्तार कर लिया. पिता के पॉकेट से एक जिंदा कारतूस मिला.

पिता ने कहा- फंसाने के लिए बेटे ने ऐसा किया

वहीं दूसरी ओर पिता ने बेटे पर ही फंसाने का आरोप लगाया है. गिरफ्तार करने के बाद जब पुलिस थाने ले गई तो पिता ने कहा कि यह कारतूस उनके बेटे की है. क्योंकि बेटे से विवाद हुआ है. वह तो घर से बाहर भी नहीं गए थे. उनके पॉकेट में कारतूस कैसे आ गया उन्हें पता भी नहीं चला.

इस मामले में हिलसा थानाध्यक्ष अभिजीत कुमार ने बताया कि गिरफ्तार हुए शख्स के बेटे ने फोन कर बताया कि उसके पिता हथियार और कारतूस लेकर घर पर मौजूद हैं. उसे गोली मार देंगे. इस सूचना पर पुलिस पहुंची और पिता को घर के दरवाजे से गिरफ्तार कर लिया. तलाशी के दौरान पॉकेट से एक जिंदा कारतूस मिला है. घर में छापेमारी की गई लेकिन कुछ नहीं मिला.

बताया जाता है कि पिता-पुत्र में लगातार विवाद होता था. पुलिस ने आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है. पिता को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. मामला जो भी हो, कारतूस मिला है तो गिरफ्तार किया गया है.

यह भी पढ़ें- Prashant Kishor: लालू-नीतीश नहीं... प्रशांत किशोर ने बताया बिहार में किसके लिए काफी संभावनाएं, पढ़ें रिपोर्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP का दावा- 'हिरासत में ले रही पुलिस', कांग्रेस भड़की- 'किसी भी…'
CJP का दावा- 'हिरासत में ले रही पुलिस', कांग्रेस भड़की- 'किसी भी…'
ज्ञानेश कुमार पर प्रशांत किशोर की दो टूक, 'अब वक्त आ गया है कि...'
ज्ञानेश कुमार पर प्रशांत किशोर की दो टूक, 'अब वक्त आ गया है कि...'
चिराग पासवान ने इंडिया गठबंधन के प्रदर्शन पर दिया साथ! जानें क्या कहा
चिराग पासवान ने इंडिया गठबंधन के प्रदर्शन पर दिया साथ! जानें क्या कहा
ध्रुव राठी ने बिहार का नाम लेकर बेंगलुरु में क्या कहा? 'करीब 65 लाख…'
ध्रुव राठी ने बिहार का नाम लेकर बेंगलुरु में क्या कहा? 'करीब 65 लाख…'

वीडियोज

नाना पाटेकर की अंतिम यात्रा की तैयारी शुरू, गांव में पसरा सन्नाटा
एक शिष्य के सुसाइड पर सवाल !
मायानगरी के नाना...ऐसे तो नहीं जाना था
आंदोलन की बदलती 'भाषा', शुरू हुआ रील आंदोलन !
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब कहां रुकेंगे?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Bypolls Result 2026 LIVE Streaming: नंदीग्राम में BJP और तमिलनाडु में चलेगा विजय का जादू? कहां-कैसे देखें रिजल्ट
नंदीग्राम में BJP और तमिलनाडु में चलेगा विजय का जादू? कहां-कैसे देखें रिजल्ट Live
CJP प्रोटेस्ट से पहले सुरक्षा घेरा, दिल्ली में 20000 से अधिक जवानों की तैनाती
CJP प्रोटेस्ट से पहले सुरक्षा घेरा, दिल्ली में 20000 से अधिक जवानों की तैनाती
वैभव सूर्यवंशी के 'सुपरस्टार' बनने पर कपिल देव का बड़ा बयान, कांबली से की तुलना
वैभव सूर्यवंशी के 'सुपरस्टार' बनने पर कपिल देव का बड़ा बयान, कांबली से की तुलना
नाना पाटेकर के निधन पर तनुश्री दत्ता का बड़ा बयान, 'अहंकारी आदमी था, ईश्वर ने ही प्राण हरे हैं...'
नाना पाटेकर के निधन पर तनुश्री दत्ता का बड़ा बयान, 'अहंकारी आदमी था, ईश्वर ने ही प्राण हरे हैं...'
'घर में रहे, Video न शेयर करें', भारतीय दूतावास की सऊदी में अपने नागरिकों के लिए एडवाइजरी
'घर में रहे, Video न शेयर करें', भारतीय दूतावास की सऊदी में अपने नागरिकों के लिए एडवाइजरी
'अभी इंतजार कीजिए', स्टारलिंक विवाद पर क्यों एलन मस्क बोले- थैंक्यू राहुल
'अभी इंतजार कीजिए', स्टारलिंक विवाद पर क्यों एलन मस्क बोले- थैंक्यू राहुल
'ज्ञानेश कुमार की तय हो जवाबदेही', दीपके को डर- '10 अक्टूबर से पहले गिरफ्तार..'
'ज्ञानेश कुमार की तय हो जवाबदेही', दीपके को डर- '10 अक्टूबर से पहले गिरफ्तार..'
SIR के पक्ष में उतरे 42 रिटायर्ड जज, देश के नाम खुला खत लिखकर किया आगाह
SIR के पक्ष में उतरे 42 रिटायर्ड जज, देश के नाम खुला खत लिखकर किया आगाह
Embed widget