एक्सप्लोरर

सीतामढ़ी: नशीली दवाओं के खिलाफ भारत-नेपाल के अधिकारी एकजुट, लोगों से सहयोग की अपील

Sitamarhi News: एसएसबी 20वीं वाहिनी के कमांडेंट गिरीश चंद्र पाण्डेय के नेतृत्व में सशस्त्र सीमा बल एवं नेपाल के सशस्त्र पुलिस बल द्वारा भारत-नेपाल सीमा स्थित बॉर्डर चेक पोस्टों पर कार्यक्रम हुए.

Indo-Nepal Awareness Program Against Drug Abuse: भारत-नेपाल संयुक्त जागरूकता अभियान के तहत 'नशीली दवाओं के दुरुपयोग और अवैध तस्करी' पर गुरूवार (26 जून) को कार्यक्रमों का आयोजन किया गया. मौके पर एसएसबी 20वीं वाहिनी के कमांडेंट गिरीश चंद्र पाण्डेय के नेतृत्व में सशस्त्र सीमा बल एवं नेपाल के 
सशस्त्र पुलिस बल द्वारा भारत-नेपाल सीमा स्थित बॉर्डर चेक पोस्टों पर कार्यक्रम आयोजित किए गए. 

बैरगनिया के गौर, कुंडवा चैनपुर के महोलिया, मुराडीह के फानेरा, बहेरा के मधुबनी और माधोपुर के बारा में नशीली दवाओं के दुरुपयोग के खिलाफ कार्यक्रमों का आयोजन किया गया. 

नशीली दवाओं का दुष्प्रभाव

कार्यक्रमों में एसएसबी और नेपाल के सशस्त्र पुलिस बल के अधिकारियों द्वारा नागरिकों को नशीली दवाओं के दुरुपयोग से उत्पन्न शारीरिक, मानसिक और सामाजिक दुष्प्रभावों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई. इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवाओं और सीमावर्ती क्षेत्र की आम जनता को नशे के खिलाफ जागरूक करना है और उन्हें अवैध तस्करी जैसे देश विरोधी कार्यों से दूर रहने हेतु प्रेरित करना था. वक्ताओं ने समाज के प्रत्येक वर्ग से नशीली दवाओं के उन्मूलन हेतु सहयोग करने की अपील की.

कार्यक्रमों से जनता में जागरूकता

जागरूकता कार्यक्रमों के जरिए दोनों सुरक्षा एजेंसियों के अधिकारियों ने नशीली दवाओं के खिलाफ संयुक्त रूप से कार्य करने की प्रतिबद्धता दोहराई. बताया गया है कि इस तरह के कार्यक्रम का संयुक्त रूप से आयोजन न सिर्फ सीमावर्ती क्षेत्र में जागरूकता फैलाने में सफल रहा, बल्कि दोनों देशों की सुरक्षा एजेंसियों के मध्य सौहार्द और समन्वय को भी सुदृढ़ करने में महत्वपूर्ण सिद्ध हुआ.

बता दें कि बिहार में इसी साल विधानसभा के चुनाव भी होने हैं. ऐसे में नशे के खिलाफ जागरूकता पहल काफी अहम है. बिहार पुलिस अलर्ट है और नशा तस्करों पर पैनी नजर रखी जा रही है, वहीं नेपाल की पुलिस भी सतर्क है. पुलिस जानकारियां शेयर कर लगातार नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार: STET 2026 वाले अभ्यर्थी BPSC TRE-4 में बैठेंगे या नहीं? तस्वीर साफ
बिहार: STET 2026 वाले अभ्यर्थी BPSC TRE-4 में बैठेंगे या नहीं? तस्वीर साफ
भरत तिवारी केस: मुआवजा और नौकरी की घोषणा पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, क्या बोले?
भरत तिवारी केस: मुआवजा और नौकरी की घोषणा पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, क्या बोले?
बिहार में शराब मिली तो दारू की कंपनी पर भी होगा केस, एक्शन में सम्राट सरकार
बिहार में शराब मिली तो दारू की कंपनी पर भी होगा केस, एक्शन में सम्राट सरकार
Xप्लेन: चुनाव से पहले UP में महिलाओं को 50-50 हजार? ऐसा हुआ तो सरकार कैसे हो जाएगी कंगाल
चुनाव से पहले UP में महिलाओं को 50-50 हजार? ऐसा हुआ तो सरकार कैसे हो जाएगी कंगाल

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
'अपमान सहने के मूड में नहीं...', खरगे की सभास्थल के शुद्धिकरण पर भड़के अखिलेश यादव
'अपमान सहने के मूड में नहीं...', खरगे की सभास्थल के शुद्धिकरण पर भड़के अखिलेश यादव
Friday OTT Release: 15 अगस्त को एंटरटेनमेंट की कमी, 'कॉकटेल 2' समेत इस फ्राइडे ओटीटी पर रिलीज होगी 5 धांसू फिल्में
15 अगस्त को एंटरटेनमेंट की कमी, 'कॉकटेल 2' समेत इस फ्राइडे ओटीटी पर रिलीज होगी 5 धांसू फिल्में
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
PM मोदी ने हमले के बाद सुखबीर बादल का जाना हाल, पत्नी हरसिमरत कौर को किया फोन
PM मोदी ने हमले के बाद सुखबीर बादल का जाना हाल, पत्नी हरसिमरत कौर को किया फोन
पश्चिम बंगाल के सरकारी अस्पताल में नर्स की संदिग्ध मौत, वॉशरूम में मिली लाश
पश्चिम बंगाल के सरकारी अस्पताल में नर्स की संदिग्ध मौत, वॉशरूम में मिली लाश
खरगे के मंच के शुद्धिकरण पर भड़कीं प्रियंका गांधी, देशभर में कांग्रेस करेगी सत्याग्रह
खरगे के मंच के शुद्धिकरण पर भड़कीं प्रियंका गांधी, देशभर में कांग्रेस करेगी सत्याग्रह
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
Embed widget